पास्ता किस चीज से बनता है

पास्ता किस चीज से बनता है

पास्ता किस चीज से बनता है

पास्ता आटे से बनता है। मुख्य रूप से सूजी का इस्तेमाल होता है, जो कि गेहूं का ही एक प्रकार है। कुछ पास्ता गेहूं के मैदे से भी बनाए जाते हैं। अंडे का इस्तेमाल भी कुछ प्रकार के पास्ता में किया जाता है, जैसे कि फेतुचीन और लासगना को बनाने के लिए अंडे का इस्तेमाल किया जाता हैं।

पास्ता की रेसिपी में नमक और पानी के साथ साथ स्वाद और रंग के लिए हर्ब्स, मसाले, टमाटर, पालक और बीटरूट जैसे सब्जियां भी मिलाई जाती हैं। पास्ता को उबालकर सॉस के साथ परोसा जाता है। भारत में, पास्ता के लिए टमाटर और मसालों से बनी लाल चटनी सबसे लोकप्रिय सॉस है।

पास्ता खाने के नुकसान क्या है

पास्ता में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। जिसकी वजह से यदि आप इसे संतुलित रूप में नहीं खाते हैं और नियमित रूप से व्यायाम नहीं करते हैं, तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है। पास्ता जैसे खाद्यों की वजह से ब्लड शुगर के बढ़ने का डर बना रहता हैं। बार-बार ब्लड शुगर के स्तर में वृद्धि से मधुमेह होने की संभावना हो जाती हैं।

कुछ प्रकार के पास्ता में सेचूरेटेड फैट और सोडियम की मात्रा अधिक हो सकती है। जिसके अधिक सेवन से हृदय रोग होने की संभावना भी बनी रहती हैं। इसके अलावा पास्ता में फाइबर, विटामिन और खनिज की मात्रा बहुत कम होती है। पास्ता खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि गैस,कब्ज और दस्त आदि।

See also  2022 में दुनिया का सबसे अमीर आदमी (Duniya ka sabse Amir Aadmi)

पास्ता का इतिहास

2000 ईसा पूर्व चीन में शांग राजवंश के दौरान पास्ता के शुरुआती रूपों का सेवन किया जाता था। इसके अलावा प्राचीन यूनान और रोम में भी पास्ता जैसी खाद्य पदार्थों के प्रमाण मिलते हैं। 12वीं शताब्दी में इटली में पास्ता का उत्पादन और खपत बहुत तेजी से बढ़ने लगा था। इसी समय वर्तमान में इस्तेमाल होने वाली सूखे पास्ते का जन्म हुआ। सूखे पास्ते को भंडारण और परिवहन करना आसान था। 18वीं शताब्दी में औद्योगिक क्रांतिके साथ, पास्ता का उत्पादन बड़े पैमाने पर होने लगा। और अब इसे इटली की आम जनता भी खाने लगी, औद्योगिक क्रांति के पहले पास्ता बहुत महंगा होता हैं, इसलिए इटली के बेचारे गरीब लोग पास्ता नहीं खाते थे। 18वीं शताब्दी में ही पास्ता इटली की सीमाएं तोड़कर पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो गया। और पास्ता अब बहुत से तरीके से बनाया जाने लगा था।

किस प्रकार का पास्ता सबसे अच्छा है?

व्यक्तिगत पसंद और स्वाद पर निर्भर करता है कि कौन सा पास्ता सबसे अच्छा है, इटली मे स्पेगटी सबसे लोकप्रिय हैं, जबकि अमेरिका मे लसागना बहुत पसंद किया जाता हैं। कुछ लोकप्रिय पास्ता के प्रकार नीचे दर्शाये गए हैं-

  1. स्पेगेटी : यह एक पतला, लंबा पास्ता है जो विभिन्न प्रकार के सॉस के साथ अच्छी तरह मिला कर बनाया जाता है।
  2. पेनने : यह एक छोटा, ट्यूबनुमा पास्ता है जो पास्ता सलाद, सूप आदि के साथ मिला कर बनाया जाता है।
  3. फुसीली : यह एक corkscrew के आकार का पास्ता है जो मलाईदार या भारी सॉस के साथ अच्छी तरह से मिला कर बनाया जाता है।
  4. रोटिनी : यह एक corkscrew के आकार का पास्ता है जो फुसीली के समान है, लेकिन अकार में थोड़ा बड़ा होता है।
  5. लासगना : यह एक फ्लैट, चौड़ी पास्ता है जिसका उपयोग पास्ता व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है।
  6. रेवियोली : यह एक भरवां पास्ता है जिसे विभिन्न प्रकार की सामग्री के साथ बनाया जा सकता है, जैसे पनीर, मांस और सब्जियां।
See also  गणित में आई लव यू कैसे लिखते हैं

दुनिया का सबसे लंबा पास्ता

दुनिया का सबसे लंबा पास्ता जापान की लोंसन इंका कंपनी ने 20 अक्टूबर 2010 को बनाया था। इसकी लंबाई 3,776 मीटर थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *