भाई बहन की ब्लू

रोमांचक कहानी : भाई बहन का प्यार

इस पोस्ट मे हम भाई बहन की कहानी पढ़ने जा रहे हैं। एक छोटा भाई और उसकी छोटी बहन ने अपना घर छोड़ दिया क्योंकि उनकी दुष्ट सौतेली माँ ने उनके साथ बुरा व्यवहार किया करती थी। दोनों भाई बहन एक दूसरे को बहुत मानते थे, और एक दूसरे का ख्याल रखते थे। भाई बहन की ब्लू टोपी पसंद करते था इसलिए वह हमेशा बहन की ब्लू टोपी को पहना रहता था। रास्ते में भाई को प्यास लगी और वह एक बहती हुई नदी के पास में पानी पीने चला गया। लेकिन उनकी दुष्ट सौतेली माँ, जो कि वास्तव मे एक जादूगरनी थी, ने सभी जलधाराओं में जादू कर दिया था। जब लड़के ने पानी पिया, तो वह लड़का हिरण में बदल गया। इसी बीच बहन को जंगल में एक छोटा सा घर मिल गया और दोनों वहीं रहने लगे। साल बीत गए। फिर एक दिन हिरण बन चुका भाई जंगल में भोजन की तलाश में भटक रहा था, तभी उस राज्य के राजा और उसके शिकारियों ने हिरण को देखा और वो सभी हिरण का शिकार करने के लिए हिरण का पीछा करने की कोशिश की लेकिन हिरण ने उन सबको चकमा दे दिया और वह सुरक्षित अपनी बहन के पास लौट आया।

राजा हिरण से बहुत प्रभावित हुआ और उसका पीछा करते करते उस झोपड़ी तक आ गया जहां पर हिरण और उसकी बहन रहती थी। उसने सीढ़ियाँ चढ़ी और ऊपर जाकर झोपड़ी मे लगे मुख्य दरवाजे को खटखटाया। बहन ने दरवाज़ा खोला तो राजा उसकी सुंदरता से चकित रह गया। राजा ने तुरंत लड़की से शादी करने के लिए पूछ लिया। लड़की मान गई और अपने भाई हिरण के साथ महल में रहने चली गई। जल्द ही लड़की ने एक राजकुमारी को जन्म दिया।

See also  मजेदार कहानी - हिन्दी का पूर्ण विराम

जब यह खबर लड़की के सौतेली मां तक ​​पहुंची तो उसे बहुत जलन हुई। वह चाहती थी कि उसकी अपनी बेटी रानी बने। उसने अपनी शौतेली बेटी यानि की रानी को मार डाला और अपनी बेटी को युवा रानी की तरह बना दिया और उसे राजा के कमरे मे बिठा दिया। राजा को नहीं पता था कि यह झूठी रानी है। हर रात, सच्ची रानी का भूत अपने बच्चे को खाना खिलाने के लिए कमरे में आती और हिरण बने भाई को प्यार से सहलाती, उसके साथ खेला करती। एक रात, राजा ने उसे ऐसा करते देख लिया। तब राजा ने उससे पूरी बात जननी चाहिए तो उसने उसे पूरी कहानी सुनाई।

क्रोधित राजा ने दुष्ट चुड़ैल और उसकी बेटी दोनों को  जेल डाला। तुरंत, रानी ने फिर से जीवन और उसका भाई फिर से इंसान बन गया इसके बाद वे हमेशा के लिए खुशी से रहने लगे। इसके बाद उन दोनों भाई बहन kप्यार पूरे दुनिया मे कहानी के रूप मे सुनाया जाने लगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *