शतरंज कहां का राष्ट्रीय खेल है

शतरंज कहां का राष्ट्रीय खेल है

इन्टरनेट मे बहुत खोजा जाता हैं की “शतरंज कहां का राष्ट्रीय खेल है”, इसी प्रश्न के उत्तर के लिए आज इस लेख को लिखा जा रहा हैं। शतरंज किसी भी देश का राष्ट्रिय खेल नहीं हैं।

बहुत से लोगों को लगता है कि रूस का राष्ट्रीय खेल शतरंज है लेकिन यह पूरी तरीके से गलत है रूस का राष्ट्रीय खेल बैंडी (Bandy) हैं। बांड आइस हॉकी का ही एक प्रकार है। या एक ऐसी हॉकी है जो की बर्फ के समतल मैदान में खेली जाती है। लेकिन यह बात भी सही है कि रूस में शतरंज एक सबसे लोकप्रिय खेल है। जैसे भारत में क्रिकेट राष्ट्रीय खेल तो नहीं है लेकिन भारत में दूसरे खेल की तुलना में क्रिकेट बहुत ही लोकप्रिय है ठीक उसी तरीके से रूस में शतरंज राष्ट्रीय खेल तो नहीं है लेकिन वहां पर वह बहुत ही लोकप्रिय है। और इसका प्रभाव यह है की विश्व स्तर पर रूस शतरंज का एक चैंपियन देश है।

क्या फ्रांस का राष्ट्रिय खेल शतरंज हैं?

इंटरनेट में कई जगह पर बताया गया है की शतरंज फ्रांस का भी राष्ट्रीय खेल है जो की पूरे तरीके से गलत है। फ्रांस का राष्ट्रीय खेल फुटबॉल है। फुटबॉल के अलावा फ्रांस में रग्बी मोटर स्पोर्ट और टेनिस को पसंद किया जाता है।

शतरंज की लोकप्रियता सबसे ज्यादा एशियाई देशों में पाई जाती है। आज का सबसे ज्यादा प्रभाव उन देशों में है जो देश कभी सोवियत संघ के भाग थे। इसके अलावा एशिया में भारत भी शतरंज के लिए जाना जाता है। भारत में शतरंज के खेल में कई विश्व चैंपियन दिए हैं जिनमें विश्वनाथ आनंद का नाम सबसे अग्रणी है।

See also  सरकारी राशन की दुकान कैसे खोलें 2022 में होगी अच्छी कमाई (sarkari rashan ki dukan)

शतरंज का आविष्कार कहाँ हुआ?

शतरंज खेल का आविष्कार भारत में ही हुआ था। शतरंज खेल एक राजनीतिक और रणनीतिक मुद्दों पर आधारित एक खेल है जिसमें 64 खाने होते हैं। और दो खिलाड़ियों के बीच यह खेल खेला जाता है। हर खिलाड़ी के पास 16 प्यादे होते हैं जिनका इस्तेमाल करके उसे अपने विपक्षी को हराना होता है। जिस खिलाड़ी का राजा मर जाएगा वह खिलाड़ी हारा हुआ माना जाएगा और जो खिलाड़ी अपने राजा को अंत तक बचा ले जाएगा वह खिलाड़ी इस खेल का विजेता माना जाता है।

भारत में मान्यता है कि अगर दिमाग को तेज करना है तो शतरंज जरूर खेलना चाहिए क्योंकि शतरंज खेलने से रीजनिंग पावर बढ़ती है दिमाग समस्याओं को जल्दी सुलझाने लगता है। इसलिए भारत में शतरंज को काफी उत्साह के साथ खेला जाता है। जिसका परिणाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत के द्वारा जीते बड़े-बड़े चैंपियनशिप के माध्यम से भी सबके सामने दिखता है।

भारत के शतरंज खिलाड़ी का नाम

  1.  गुकेश डी
  2. विश्वनाथ आनंद
  3. विदित गुजराती
  4. पेंतला हरीकृष्णा
  5. आर प्रग्नानंदा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *