मेघ का पर्यायवाची शब्द | Megh ka Paryayvachi Shabd

मेघ का पर्यायवाची शब्द | Megh ka Paryayvachi Shabd

मेघ का पर्यायवाची शब्द

अभ्र, मेघ, वारिवाह, धाराधर, जलमुच, मुदिर, धूम्रयोनि, तड़ित्वान्, घन, जलधर, स्तनयित्लु, जलदान, बलाहक, अम्बुभृत्, वारिद, जीमूत, बादर, बादल, बद्दल, नीरद, क्षरिद, वारिधर, पयोद, अम्बुद, पयोधर, सारंग, पुरजन, यज्ञपुत्र, जगजीवन, असुर

  1. मेघपंक्ति का पर्यायवाची – मेघमाला, मेघावली, घनमाला, कादम्बिनी, आसार
  2. मेघगर्जन का पर्यायवाची – रसित, स्वनित, गर्जित, गर्जन, घोष, घनरव

मेघ शब्द का वाक्यों में प्रयोग

  1. धरती की प्यास बुझाने के लिए मेघ रजत बूंदों की वर्षा कर रहे हैं।
  2. मेघ मानो श्वेत कपास के विशाल ढेर हैं जो आकाश में तैर रहे हैं।
  3. सूरज की किरणों से जगमगाते मेघ सोने के महलों जैसे प्रतीत होते हैं।
  4. मेघ गरजते हुए बरस रहे हैं।
  5. दूर क्षितिज पर मेघों का समूह दिखाई दे रहा है।
  6. हवाएं मेघों को इधर-उधर खींच रही हैं।
  7. मेघों से घिरा हुआ चाँद बहुत सुंदर लग रहा है।
  8. पक्षी मेघों के बीच उड़ रहे हैं।

मेघ का अर्थ

मेघ शब्द का सबसे सामान्य अर्थ आकाश में तैरते हुए जलवाष्प के समूह को दर्शाता है, इन्हे सामान्य हिन्दी मे बादल और अँग्रेजी मे cloud कहते हैं। ये बादल यानि की मेघ सूर्य के प्रकाश को सोख लेते हैं और इस प्रक्रिया की वजह से मेघ सफेद या भूरे रंग के दिखाई देते हैं। मेघों की वजह से ही धरती में वर्षा होती है। जब मेघों में मौजूद जल वाष्प बूंदों में बदलकर भारी हो जाते हैं, तो वे पृथ्वी पर वर्षा के रूप में गिरते हैं।

See also  सरकारी राशन की दुकान कैसे खोलें 2022 में होगी अच्छी कमाई (sarkari rashan ki dukan)

धार्मिक रूप से मेघ का महत्व

मेघों को जल का प्रतीक माना जाता है, जो जीवन के लिए आवश्यक है। वे वर्षा लाते हैं, जो धरती को उपजाऊ बनाती है और जीवन को पनपने में मदद करती है। वरुण को जल के देवता और मेघों के अधिपति माना जाता है। एक प्रसिद्ध कथा में, कृष्ण गोवर्धन पर्वत को उठाते हैं ताकि इंद्र द्वारा भेजे गए तूफान से गांव को बचाया जा सके। मेघराज, इंद्र के आदेश का पालन  करते हुये भगवान कृष्ण के गाँव मे तेज बारिश करते हैं। जिसकी वजह से गाँव के लोग परेशान हो जाते हैं। भगवान कृष्ण पर्वत को ऊपर उठाते हैं, और गांव के लोगो को बाढ़ और तूफान से बचाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *