MP GK ki mahatva purn nadiya

Best MP Gk 2022: मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण नदियां एवं सामान्य ज्ञान

प्रश्न 1- मध्य प्रदेश की नदियों की प्रकृति किस प्रकार की है? (MP GK)

मध्य प्रदेश की नदियों की प्रकृति प्रायद्वीपीय प्रकार की है क्योंकि प्रायद्वीपीय का अर्थ होता है वर्षा आधारित होना और मध्य प्रदेश में प्रवाहित होने वाली नदियां वर्षा पर आधारित है।

प्रश्न 2- मध्य प्रदेश में देश की कितनी नदियां बहती है?

मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था में नदियों का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि वह सिंचाई के साथ ही जल विद्युत के निर्माण में उपयोगी हैं और इस मामले में मध्य प्रदेश एक संपन्न राज है क्योंकि मध्यप्रदेश में देश के सबसे अधिक नदियां प्रभावित होती हैं।

प्रश्न 3- मध्य प्रदेश की किस नदी का नाम नामोदोस भी हैं? (MP GK)

मध्यप्रदेश की नर्मदा नदी के कई नाम हैं रामायण में इसे रेवा कहा गया है। भूगोल शास्त्री टॉलमी ने इसे नामोंदोस कहां है। जबकि अन्य नामों में नर्मदा को मैकल सुता तथा सोमोदेवी ही लोकप्रिय नाम है

प्रश्न 4- नर्मदा नदी मध्य प्रदेश के कितने किलोमीटर में बहती है? (MP GK)

मध्यप्रदेश की नर्मदा नदी अमरकंटक से निकलकर खंभात की खाड़ी में गिरने तक कुल 1312 किलोमीटर की दूरी तय करती है लेकिन मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी की लंबाई 1077 किलोमीटर है। और गुजरात में इसकी लंबाई 161 किलोमीटर है।

प्रश्न 5- नर्मदा नदी का अपवाह क्षेत्र कितना है?

नर्मदा नदी का कुल प्रवाह क्षेत्र 93180 वर्ग किलोमीटर का है तथा इस प्रकार नदी का कुल क्षेत्र मध्यप्रदेश में 89.8% महाराष्ट्र में 2.7% और गुजरात में 8.5% है।

प्रश्न 6- नर्मदा नदी में कौन-कौन से जलप्रपात स्थित हैं?

नर्मदा नदी अपने उद्गम से कुछ दूरी पर कपिलधारा तथा दुग्ध धारा जलप्रपात जबलपुर के निकट धुआंधार जलप्रपात महेश्वर के पास सहस्त्रधारा जलप्रपात तथा हंडिया से बड़वाह के करीब मांधार तथा दरदी जलप्रपातो का निर्माण करती है।

प्रश्न 7- नर्मदा की कुल कितनी सहायक नदियां हैं? (MP GK)

मध्य प्रदेश की सभी नदियों में नर्मदा नदी की सर्वाधिक 41 सहायक नदियां हैं इनमें से हिरन कोलार तिंदोनी मान हथिनी उरी बारना औरसांग शक्कर दूधी तवा गंजल गोई आदि शामिल है

प्रश्न 8- नर्मदा नदी किस का निर्माण करती है? (MP GK)

नर्मदा नदी डेल्टा नहीं बनाती है बल्कि एश्चुअरी का निर्माण करती है

प्रश्न 9- ताप्ती नदी का उद्गम कौन से जिले में हैं?

ताप्ती नदी मध्य प्रदेश की एक महत्वपूर्ण नदी है जिसका उद्गम बैतूल जिले के मुलताई नगर के समीप से होता है तथा यह पश्चिम की ओर बहती हुई खंभात की खाड़ी में गिरती है।

प्रश्न 10- चंबल नदी का उद्गम कहां से होता है? (MP GK)

चंबल नदी मध्य प्रदेश की एक प्रमुख नदी है जिसका उद्गम इंदौर के महू के पास स्थित जानापाव नामक पहाड़ी से होता है। चंबल यमुना की सहायक नदी है जो इटावा के पास यमुना में मिलती है।

See also  MP GK : मध्यप्रदेश राजव्यवस्था और पंचायती राज से संबन्धित प्रश्न (2022 MPPSC & Patwari)

प्रश्न 11- मध्य प्रदेश की कौन सी नदी पश्चिम की ओर बहती है?

मध्यप्रदेश की नर्मदा अमरकंटक से निकालकर पश्चिम की ओर बहती हुई खंभात की खाड़ी में गिरती है। नर्मदा के अतिरिक्त ताप्ती साबरमती और लूनी नदी पश्चिम की ओर बहने वाली मुख्य नदियां हैं। यह सभी नदियां अरब सागर में गिरती है जबकि यमुना गंगा की सहायक नदी है गंगा तथा गोदावरी पूर्व की ओर बहती है और बंगाल की खाड़ी में गिरती है।

प्रश्न 12- मध्य प्रदेश की कौन सी नदियां अरब सागर में गिरती है?

मध्य प्रदेश की ताप्ती नदी बैतूल जिले में मुलताई नामक झील से निकलती है तथा नर्मदा के समानांतर भ्रंश घाटी में पश्चिम की ओर बढ़ते हुए आप सागर में गिरती है ताप्ती के अलावा नर्मदा नदी भी अरब सागर में गिरती है।

प्रश्न 13- नर्मदा नदी का उद्गम स्थल कहां पर है? (MP GK)

नर्मदा नदी मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी नदी है यह मैकल पर्वत श्रेणी के अमरकंटक के अनूपपुर से निकलती है मैकल पर्वतमाला विंध्याचल पर्वत की सबसे ऊंची चोटी है इसकी ऊंचाई 19 57 मीटर है।

प्रश्न 14- मध्य प्रदेश के किस स्थान में 3 किलोमीटर के अंदर दो प्रमुख नदियों का उद्गम होता है?

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की पुष्पराजगढ़ तहसील के दक्षिण पूर्वी भाग में मैकल पर्वतमाला में स्थित अमरकंटक भारत के पवित्र स्थलों में गिना जाता है यहां से नर्मदा और सोन नदी का उद्गम स्थल है जो 3 किलोमीटर के अंतराल पर उदित होता है।

प्रश्न 15- कौन सी नदी नर्मदा के समानांतर बहती है? (MP GK)

ताप्ती नदी मुलताई से निकलकर पूर्व से पश्चिम की ओर नर्मदा के समानांतर बहती हुई खंभात की खाड़ी में गिर जाती है।

प्रश्न 16- मध्य प्रदेश की किस नदी का जल चूलिया झरने में गिरता है?

मध्य प्रदेश की चंबल नदी महू से निकलकर राजस्थान के कोटा संभाग में भैंसा रोड के निकट 18 मीटर ऊंचाई से इसका जल चूलिया झरने में गिरता हैं।

प्रश्न 17- मध्य प्रदेश की सबसे स्वच्छ नदी कौन सी है?

मध्य प्रदेश की चंबल का नाम स्वच्छ नदी श्रेणी मे गिना जाता हैं। यह नदी मध्य प्रदेश के महू नगर से निकल कर यमुना मे मिल जाती हैं।

प्रश्न 18- ताप्ती नदी का उद्गम स्थल कहां पर है?

ताप्ती नदी बैतूल जिले के मुलताई से निकलती है तथा शिप्रा नदी काकरी बरड़ी से निकलती है। नर्मदा नदी अनूपपुर के अमरकंटक से निकलती है तथा चंबल नदी महू से निकलती है।

प्रश्न 19- तवा नदी का उद्गम स्थल कहां पर है?

See also  चुरहट का पहला विधानसभा चुनाव कब हुआ था? जान कर रह जाएंगे हैरान

तवा नदी का उद्गम पंचमढ़ी के महादेव पर्वत से निकलती है, जबकि पार्वती नदी सीहोर जिले से निकलती है। कालीसिंध नदी देवास के बागली से और केन नदी विंध्याचल पर्वत से निकलती है।

प्रश्न 20- मध्य प्रदेश की किस नदी को स्वर्ण नदी के नाम से भी जाना जाता है?

मध्य प्रदेश की सोन नदी को स्वर्ण नदी के नाम से भी जाना जाता है, इसके अलावा मध्य प्रदेश की चंबल नदी को चरमवति के नाम से जाना जाता है तथा नर्मदा नदी को रेवा के नाम से भी जाना जाता है।

प्रश्न 21- वेन गंगा का उद्गम स्थल कहां पर है?

वेनगंगा का उद्गम स्थल सिवनी जिले के मुंडारा गाँव के परसवाड़ा के पठार पर स्थित है। इस नदी का उल्लेख लोकप्रिय किताब जंगल बुक मे किया गया हैं।

प्रश्न 22- पूर्णा नदी मध्य प्रदेश की किस दूसरी नदी की मुख्य सहायक नदी है?

पूर्णा नदी ताप्ती की मुख्य सहायक नदी है

प्रश्न 23- बेतवा नदी का उद्गम स्थल कहां पर है?

मध्य प्रदेश की बेतवा नदी का उद्गम स्थल रायसेन जिले के कुमरा गांव पर स्थित है। जबकि शिवपुरी से कूनो वर्धन शिखर से वर्धा नदी निकलती है।

प्रश्न 24- मध्य प्रदेश की कौन सी नदी खड्ड दस्युओं की आश्रय स्थली है?

चंबल नदी अपने किनारे पर बड़े-बड़े गड्ढों का निर्माण करती है जो कि डाकुओं के लिए आश्रय स्थली का कार्य करती है विशेषकर यह नदी राज्य के मुरैना और भिंड जिले में बृहद खाइयों का निर्माण करती है।

प्रश्न 25- मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियों की लंबाई कितनी है?

मध्य प्रदेश की चंबल नदी की लंबाई 965 किलोमीटर ताप्ती की 724 किलोमीटर सोन नदी की 780 किलोमीटर बेतवा नदी की 480 किलोमीटर नर्मदा नदी की 1312 किलोमीटर शिप्रा नदी की 195 किलोमीटर तथा कालीसिंध की 150 किलोमीटर लंबाई है।

प्रश्न 26- मध्य प्रदेश की कौन सी नदियां दक्षिण की ओर बहने वाली नदियां हैं?

दक्षिण की ओर बहने वाली नदी वैनगंगा है जबकि चंबल सोन बेतवा केन कालीसिंध और पार्वती नदी उत्तर की ओर बहती हैं तथा नर्मदा नदी और ताप्ती पश्चिम की ओर बहने वाली नदियां हैं।

प्रश्न 27- कुंवारी नदी का उद्गम स्थल कौन सा है?

मध्य प्रदेश की कुंवारी नदी का उद्गम शिवपुरी का पठार है। यह सिंधु की सहायक नदी है जो भिंड जिले की लहार तहसील में सिंध से मिल जाती है।

प्रश्न 28- नर्मदा नदी के किनारे बसे हुए प्रमुख नगर कौन से हैं?

बड़वानी निमाड़ जबलपुर धार महेश्वर ओमकारेश्वर झाबुआ मध्य प्रदेश के किनारे बसे हुए मुख्य शहर हैं

प्रश्न 29- बेतवा नदी के किनारे बसे हुए मध्य प्रदेश के प्रमुख जिले कौन से हैं?

See also  सेमरिया विधानसभा का परिचय और इतिहास

विदिशा सांची बुंदेलखंड गुना और ओरछा बेतवा नदी के किनारे पर बसे हुए मध्य प्रदेश के प्रमुख जिले हैं।

प्रश्न 30- बालाघाट किस नदी के किनारे पर बसा हुआ है?

मध्य प्रदेश का जिला बालाघाट वैनगंगा नदी के किनारे बसा हुआ है

प्रश्न 31- चचाई जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?

चचाई जलप्रपात रीवा में बीहड़ नदी पर स्थित है जो कि मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा जलप्रपात है। इसके अलावा रीवा में केवटी जलप्रपात तथा बहुति जलप्रपात भी है।

प्रश्न 32- भालकुंड जलप्रपात कहां पर स्थित है?

भालकुंड जलप्रपात मध्य प्रदेश के सागर जिले में है जो मध्य प्रदेश की बेतवा नदी के द्वारा बनाया जाता है। नर्मदा के द्वारा मांधार दर्दी और भेड़ाघाट के पास धुआंधार जलप्रपात बनाया जाता है।

प्रश्न 33- बाणसागर डैम किस नदी पर बनाया गया है?

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की अमरकंटक से निकलने वाली सोन नदी में बालू के साथ स्वर्ण के अंश भी पाए जाते हैं इसीलिए सोन नदी को स्वर्ण नदी भी कहा जाता है इसी नदी पर शहडोल में बाणसागर बांध बनाया गया है।

प्रश्न 34- मध्य प्रदेश कि किस नदी से अर्धनारेश्वर की मूर्ति प्राप्त हुई थी?

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले की खानपुर मुक्तिधाम के निकट 1 दिसंबर 2000 को रेत उत्खनन के समय शिवना नदी से भगवान अर्धनारीश्वर की ढाई फीट ऊंची प्रतिमा मिली थी।

प्रश्न 35- ग्वालियर से भोपाल जाते समय गाड़ी किस नदी के पुल से गुजरती है?

ग्वालियर से भोपाल जाते समय बेतवा नदी को पार करना होता है। अतः गाड़ी बेतवा नदी में बने हुए पुल को पार करती है। जबकि इंदौर से भोपाल जाते समय गाड़ी पार्वती नदी के पुल से होकर गुजरती है।

प्रश्न 36- मध्य प्रदेश की कौन सी नदी सीधे गंगा नदी में जाकर मिलती है?

मध्य प्रदेश के प्रवेश स्थल अमरकंटक से निकलने वाली सोन नदी अपने उद्गम से 780 किलोमीटर दूर तक वह कार सीधे भारत की सबसे बड़ी नदी गंगा में मिल जाती है। सोन नदी दीनापुर नाम के स्थान पर गंगा से मिलती है।

2 comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *