सेमरिया विधानसभा का परिचय और इतिहास

सेमरिया रीवा जिले का एक विधानसभा क्षेत्र हैं। 2008 में यह विधान सभा अस्तित्व में आया था। 2008 के पहले तक इस क्षेत्र की जनता रीवा विधानसभा क्षेत्र के लिए वोट किया करते थे।  2008 में इसे विधानसभा क्षेत्र के रूप मे मान्यता मिली। और सेमारीय के पहले विधायक भारतीय जनता पार्टी के नेता अभय मिश्रा जी थे। क्षेत्र की जनता ने उन्हे सेमरिया क्षेत्र के विकास की ज़िम्मेदारी सौपी थी। 2013 मे यह विधान सभा सीट महिलाओ के लिए आरक्षित हो गई थी इसलिए अभय मिश्रा यहाँ से दुबारा चुनाव नहीं लड़ सकते थे इसलिए उनकी जगह पर उनकी पत्नी नीलम मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के टिकट मे चुनाव लड़ा था। 2013 के विधानसभा चुनाव मे सेमरिया की जनता ने फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी के ऊपर अपना विश्वास दिखाया और पूर्व विधायक अभय मिश्रा जी की पत्नी नीलम मिश्रा को सेमरिया का अगला विधायक चुना।

लेकिन कुछ कारणो से अभय मिश्रा जी का भारतीय जनता पार्टी से मोह भंग हो गया, जिसकी वजह से भारतीय जनता पार्टी ने 2018 के विधान सभा चुनाव मे नीलम मिश्रा जी को विधायक का टिकट नहीं दिया और केपी मिश्रा जी को भारतीय जनता पार्टी ने अपना विधायक पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया। क्षेत्र की जनता ने फिर से भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास किया और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार केपी त्रिपाठी को अपना नेता चुना।

2018 के विधान सभा के परिणाम

सेमरिया विधानसभा क्षेत्र में मुख्य रूप से तीन पार्टियां काफी मजबूत हैं, ये तीन पारियाँ भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी हैं। 2018 मे भारतीयजनता पार्टी ने केपी त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार थे, कांग्रेस ने त्रियुगी नारायण शुक्ल को अपना विधायक उम्मीदवार बनाया था, जबकि बहुजन समाज पार्टी ने पंकज सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था। चुनाव के परिणाम आने के बाद यह स्पष्ट हुआ की सेमरिया की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के नेता केपी त्रिपाठी को अपना विधायक चुना हैं। नीचे एक टेबल बनाया जा रहा हैं, जिसे देख कर हमे पता चलेगा की सेमरिया की जनता ने किस उम्मीदवार को कितने वोट दिये थे।

See also  MP GK : मध्यप्रदेश राजव्यवस्था और पंचायती राज से संबन्धित प्रश्न (2022 MPPSC & Patwari)
क्रमांक नाम पार्टी वोट
1 केपी त्रिपाठी (विजेता) भारतीय जनता पार्टी 47889
2 त्रियुगी नारायण शुक्ला कांग्रेस 40113
3 पंकज सिंह बहुजन समाज पार्टी 38477
4 रामरती केवट राष्ट्रिय अपना दल 1485
5 राजकुमार तिवारी सपाक्स पार्टी 882

2013 विधान सभा चुनाव के परिणाम

2013 के विधानसभा चुनाव मे यह शीट महिला आरक्षित हो गई थी। इसलिए भाजपा ने उस समय के विधायक अभय मिश्रा जी की पत्नी “नीलम मिश्रा” जी को टिकट दिया था। 2013 के चुनाव में नीलम अभय मिश्रा की जीत हुई थी। 2013 के विधानसभा चुनाव मे क्षेत्र की 30% जनता ने उन्हे अपना नेता मान कर वोट किया था। उन्हे कुल 36173 वोट प्राप्त हुये थे। जबकि उनके बाद दूसरे नंबर मे बहुजन समाज पार्टी के नेता श्री पंकज सिंह रहे, जिनहे क्षेत्र की 25% जनता ने वोट किया था, उन्हे 30196 वोट प्राप्त हुये थे। कांग्रेस के उम्मीदवार श्री त्रियुगी नारायण शुक्ल इस क्षेत्र से तीसरे पायदान पर रहे।  उन्हे क्षेत्र की 20% जनता ने वोट किया था। उन्हे 28788 वोट प्राप्त हुये थे। नीचे टेबल मे विस्तार से जानकारी को प्राप्त करे।

क्रमांक नाम पार्टी वोट
1 नीलम अभय मिश्रा भारतीय जनता पार्टी 36173
2 पंकज सिंह बहुजन समाज पार्टी 30196
3 त्रियुगी नारायण शुक्ल कांग्रेस 28788
4 लाल मनी पांडे समाजवादी पार्टी 5309
5 कुँवर सिंह पटेल लोक जनशक्ति पार्टी 4755

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *