चुरहट का पहला विधानसभा चुनाव कब हुआ था? जान कर रह जाएंगे हैरान

प्रश्न – आजादी के बाद चुरहट का पहला विधानसभा चुनाव कब हुआ था?

  1. 1951 में
  2. 1952 में
  3. 1957 में
  4. 1962 में

इसका सही जवाब हैं- 1951 में

दोस्तो 1951 मे हुये विधानसभा के चुनाव के समय चुरहट मध्यप्रदेश का भाग नहीं था। बल्कि उस समय चुरहट विंध्य प्रदेश राज्य का एक विधानसभा क्षेत्र था। 1951 में हुये विंध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव मे कुल 48 विधानसभा क्षेत्र थे। इस चुनाव मे कुल 9 पार्टियों ने चुनाव मे हिस्सा लिया था। 1951 मे हुये इस विधानषभ चुनाव मे पूरे विंध्या प्रदेश से सिर्फ 28.37 प्रतिशत वोट पड़े थे। अगर संख्या मे बात करे तो पूरे प्रदेश से सिर्फ 681799 लोगो ने ही अपने मत अधिकार का इस्तेमाल किया था।

चुरहट भी 1951 के विधान सभा चुनाव में एक विधानसभा क्षेत्र था। इस क्षेत्र मे कुल 33492 वोटर थे, इस 33492 वोटरो मे से सिर्फ 15495 लोगो ने ही मात्र वोट किया था। अगर प्रतिशत के हिसाब से देखे तो पता चलता हैं की पोलिंग प्रतिशत सिर्फ 46% ही था। इस चुनाव मे जगत बहादुर सिंह जी को विजय प्राप्त हुई थी। उन्हे 6138 वोट प्राप्त हुये थे। जबकि दूसरे नंबर मे राव शिव बहादुर सिंह जी थे, इन्हे 4273 वोट प्राप्त हुये थे। जगत बहादुर सिंह जी सोसालिस्ट पार्टी से थे जबकि राव शिव बहादुर सिंह जी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार थे। नीचे दिये चित्र मे आप 1951 में हुये चुरहट चुनाव के नतीजो का संक्षित विवरण देख सकते हैं।

जानकारी को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *