nariyal chutney recipe in hindi, south indian nariyal chutney recipe in hindi, sukhe nariyal ki chutney recipe in hindi, simple nariyal chutney recipe, कच्चे नारियल की चटनी बनाने की विधि, दही नारियल की चटनी, सूखे नारियल की चटनी बनाने की विधि, साउथ इंडियन नारियल की चटनी, नारियल और चना दाल की चटनी

नारियल की चटनी कैसे बनाए | Nariyal Chutney Recipe in Hindi

नारियल की चटनी बनाने की सामग्री | Nariyal Chutney Recipe in Hindi

  • किसा हुआ नारियल – एक कप
  • कटी हुई हरी मिर्च – 2 नग
  • किसा हुआ अदरक – एक चम्मच
  • चना की दाल भुनी हुई – एक चम्मच
  • खाने वाला नमक – स्वादानुसार

चटनी मे तड़के के लिए सामग्री | Nariyal Chutney Recipe in Hindi

  • सारसो का तेल – 2 चम्मच
  • सारसो के दाने – आधे चम्मच
  • लाल मिर्च के टुकड़े – 1 नग
  • ताजे कड़ी पत्ते – 4 से 5

नारियल की चटनी को बनाने की विधि

  • सबसे पहले मिक्सर का जार ले, उसमे किसा हुआ नारियल को डाले। किसा हुआ नारियल लेने से मिक्सर मे नारियल को आसानी से पिसा जा सकता हैं। बाजार मे सूखा नारियल का बुरादा आता हैं, चटनी बनाने के लिए उस बुरादे का भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं, लेकिन वह सूखा हुआ होता हैं, इस लिए उसमे थोड़ा गरम पानी डाल कर पीसना होगा।
  • नारियल को पीसने से पहले उसमे कटी हुई 2 हरी मिर्च को भी मिक्सर मे डाल दे। मिर्ची की मात्रा आप अपने स्वाद के अनुसार भी कर सकते हैं। अगर आपको ज्यादा तीखा पसंद नहीं हैं तो आप एक हरी मिर्च को भी काट कर मिक्सर मे डाल सकते हैं।
  • हरी मिर्च के टुकड़े डालने के बाद अब किसी हुई अदरक को मिक्सर मे डाल दे। जो लोग लहसुन पसंद करते हैं वो लोग अदरक की जगह पर लहसुन भी डाल सकते हैं या फिर अदरक और लहसुन को डाल सकते हैं।
  • अदरक और लहसुन डालने के बाद अब बारी हैं, मिक्सर मे भुनी हुई चने की डाल को डालने की, जैसा की ऊपर बताया जा चुका हैं, की सिर्फ एक चम्मच भुनी हुई चने की डाल को मिक्सर मे डालना हैं।
  • इसके बाद स्वादानुसार नमक डाले, नमक डालने के बाद सबसे अंतिम चीज जो इस मिक्सर मे डालना हैं वह हैं आधा चम्मच पानी, जिससे चटनी आसानी से पीस जाए। चटनी आपको कितनी गाढ़ी (थिक) चाहिए, उसके हिसाब से आप पानी को कम या ज्यादा कर सकते हैं।
  • चटनी को मुलायम और ढीला बनाने के लिए, पानी की मात्र को बढ़ाया जा सकता हैं। चटनी को अच्छे से पीसने के बाद, चटनी को एक बाउल मे निकाल कर अलग रख ले। चटनी लगभग बन कर तैयार हैं। अब इसमे बघार (तड़का) लगाना बाकी हैं।
See also  रेस्टोरेन्ट स्टाइल मे पाव भाजी कैसे बनाए? | pav bhaji recipe in hindi

नारियल की चटनी मे तड़का कैसे लगाए

  • नारियल की चटनी को तड़का लगाने के लिए, एक नॉन-स्टिक तड़का पैन लेंगे, उसमे एक चम्मच सारसो का तेल डालेंगे। आप अपने पसंद या स्वाद वाले तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। तेल गरम होने के बाद उसमे आधे चम्मच सारसो के दाने डालेंगे।
  • जब सारसो का दाने तेल मे तड़कने लगे, तब हम लाल मिर्च के टुकड़े डालेंगे। एक लाल मिर्च के दो टुकड़े करना ज्यादा सही रहेगा।
  • लाल मिर्च जब हल्का तल जाए, तब कड़ी पत्ते डाल दीजिये। दक्षिण भारत मे कड़ी पत्ते जरूर डाला जाता हैं। अब उत्तर भारत मे भी कड़ी पत्ते काफी इस्तेमाल होने लगे हैं। जब कड़ी पत्ते भी तड़कने लगे, तब तड़के की सारी सामग्री चटनी मे पलट दे। और चम्मच से चटनी पर पड़े तड़के को चटनी के साथ अच्छे से मिला ले।
  • अब नारियल की चटनी सर्व करने के लिए तैयार हैं, आप इस चटनी को आलू के पराठे, डोसा, इडली या फिर वडा के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।

नारियल की चटनी से होने वाले फायदे

इसके लिए हमने एनडीटीवी के वैबसाइट मे प्रकाशित एक आर्टिकल संदर्भ लिया हैं। इस आर्टिकल मे नारियल की चटनी खाने के कई फायदे बताए गए हैं। इन फ़ायदों को इस लेख के माध्यम से हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।

एनीमिया की कमी को दूर करता हैं

एनडीटीवी के एक लेख मे बताया गया हैं की जो व्यक्ति नारियल की चटनी का सेवन करता हैं, उसके शरीर मे आयरन की कमी दूर होती हैं। नारियल की चटनी मे भरपूर मात्र मे आयरन पाया जाता हैं, आयरन शरीर मे खून को बढ़ाने का काम करता हैं, जिससे एनीमिया की समस्या से व्यक्ति को छुटकारा मिलता हैं।

See also  लौकी का खीर बनाने की विधि

पाचन शक्ति को बढाता हैं

जिन लोगो को पाचन ठीक नहीं हैं, वो लोग अपने डाइट मे नारियल की चटनी को शामिल कर सकते हैं। माना जाता हैं की नारियल की चटनी मे फाइबर होता हैं, जो पेट के गैस, दर्द और पाचन को ठीक करता हैं।

मोटापा को नियंत्रित करने मे सहायक

अगर कोई व्यक्ति अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान हैं तो वह नारियल की चटनी का सेवन कर सकता हैं, नारियल की चटनी मे कैलोरी काफी कम होता हैं, इस लिए यह चटनी वजन को बढ्ने नहीं देती हैं।

अस्वीकरण: वेबसाइट मे उपलब्ध यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। इस चिकत्सीय इस्तेमाल मे लेना सही विकल्प नहीं हैं। किसी भी चिकत्सीय राय के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से संपर्क करें। हमारी वैबसाइट मेरीबाते डॉट इन इस जानकारी की सत्यता की ज़िम्मेदारी नहीं लेता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *