Phonepe से संबन्धित महत्वपूर्ण जानकारिया जो आपको जानना चाहिए

फोन-पे क्या हैं? Phonepe का मालिक कौन हैं?

फोन-पे एक डिजिटल पेमेंट और फाइनेंसियल कंपनी हैं, फोन-पे का मुख्यालय कर्नाटक के बेंगलुरु मे स्थित हैं। फोन-पे की स्थापना दिसंबर 2015 मे “समीर निगम, राहुल चारी और बुरजिन इंजीनियर” ने किया था। इसमे फ्लिकार्ट के द्वारा संचालित हो रहा हैं। फ्लिकार्ट ने अप्रैल 2016 को फोन-पे को खरीद लिया था।

How do I change my PhonePe mobile number?

फोन-पे मे रजिस्टर मोबाइल नंबर को कैसे दूसरे नंबर से बदले, ऐसा बहुत से लोग इंटरनेट मे खोज रहे हैं।लेकिन फोन-पे के सूचना के अनुसार फोन-पे अकाउंट मे रजिस्टर मोबाइल नंबर को नहीं बदला जा सकता हैं। अगर आप दूसरे मोबाइल नंबर से फोन-पे का अकाउंट चलना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने पुराने अकाउंट को डिलीट करना होगा, उसके बाद आपको नया अकाउंट फोन-पे मे बनाना होगा।

How do I unlink my bank account on PhonePe?

अगर आप अपने बैंक अकाउंट को फोन-पे से हटाना चाहते हैं तो आपको निम्न चरणो का पालन करना होगा।

  1. सबसे पहले अपने फोन पे एप को ओपन करिए।
  2. इसके बाद My Account मे जाइए। My account मे जाने के लिए प्रोफ़ाइल पिक्चर मे क्लिक करे।
  3. My Account का पेज खुलने के बाद Payment Method नाम का ऑप्शन दिखेगा, उसमे क्लिक करे।
  4. इसके बाद Bank Account नाम के ऑप्शन मे क्लिक कर दे। इसके बाद सभी linked बैंक अकाउंट दिखने लगेंगे।
  5. आप दिख रहे सभी बैंक अकाउंट मे से मन चाहे बैंक को Unlink Bank Account पर क्लिक करके फोन-पे से हटा सकते हैं।
See also  Google ka Malik Kaun Hai || गूगल का मालिक कौन है

How do I change my UPI IDs on PhonePe?

PhonePe में UPI ID कैसे बदलें? : ‘फ़ोनपे में अपना यूपीआई आईडी कैसे बदलें’ प्रश्न का उत्तर आठ आसान चरणों में दिया जा सकता है।

  1. अपने मोबाइल मे इंस्टॉल्ड PhonePe ऐप को स्टार्ट करें।
  2. ऐप के ऊपरी बाएँ कोने पर प्रोफ़ाइल आइकन पर टैप करें।
  3. एक नया विंडो दिखेगा जिसमे विकल्पों की एक सूची होगी, और आपको “My BHIM UPI ID” पर टैप करके विकल्प का चयन करना होगा।
  4. PhonePe UPI ID प्रक्रिया को बदलने के इस चरण में, आप अपनी पसंद के दो नए UPI ID का चुनाव कर सकते हैं।
  5. इसके बाद, आपको फ़ोन स्क्रीन के नीचे स्थित ‘ADD NEW BHIM UPI ID’ टैब पर टैप करना होगा।
  6. आपको अपनी चुनी हुई नई UPI आईडी दर्ज करनी होगी और कुछ सेकंड प्रतीक्षा करनी होगी, जब तक कि ऐप ID की उपलब्धता की जांच न कर ले।
  7. यदि नई आईडी उपलब्ध है, तो continue tab पर टैप करें, या इसे तब तक रीसेट करें जब तक आपको कोई उपलब्ध PhonePe आईडी न मिल जाए।
  8. ऐप आपकी नई PhonePe UPI ID जनरेट कर देगा। आप चाहें तो इसे अगली स्क्रीन पर प्राथमिक आईडी के रूप में सेट कर सकते हैं।

How do I delete my transaction history details on PhonePe?

  1. लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपने PhonePe खाते में लॉगिन करें।
  2. लेन-देन इतिहास Section पर आए।
  3. Transaction History Section मे वह इतिहास चुनें जिसे आप हटाना चाहते हैं।
  4. पुष्टि करें कि यह सही विवरण है और delete transaction बटन का चयन करें। ध्यान दें कि यह हिस्सा पुराने संस्करण के ऐप्स के लिए लागू है।
  5. नए संस्करण के लिए, “contact support” बटन पर क्लिक करें।
  6. इसके बाद, यह बताते हुए एक संदेश टाइप करें कि आप अपना लेन-देन इतिहास हटाना चाहते हैं। उदाहरण के लिए: हैलो सर, मैं अपने लेन-देन के इतिहास को छिपाना या हटाना चाहता हूं।
  7. पूरा मैसेज लिख कर new ticket for the request पर क्लिक करे।
  8. contact support विवरण को पढ़ेगा और सत्यापित करेगा, और आप अनुरोध के साथ आगे बढ़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *