भैंस की उम्र कितनी होती है

भैंस की उम्र कितनी होती है

एक भैंस की औसत जीवन लगभग 11-12 वर्ष का होता है। हालांकि, कुछ नस्ल की भैंस 34 वर्ष तक जीवित सकती हैं, लेकिन यह केवल अपवाद हैं। भैंस की जीवन कितना होगा यह उस भैंस के वंशानुक्रम, आहार और स्वास्थ्य के साथ साथ कई अन्य कारकों पर निर्भर करता हैं।

आवासीय रूप से दो प्रकार की भैंस होती हैं एक जो साफ पानी यानि तलब और नदी मे समय बिताती हैं। और दूसरी वो दलदली भैंस जो दलदल या फिर कीचड़ मे समय व्यतीत करती हैं। नदी वाली भैंस 15-18 महीने की उम्र में वयस्क मनी जाती हैं जबकि दलदली भैंस 21-24 महीने की उम्र में वयस्क मानी जाती हैं। मादा भैंस लगभग 2 वर्ष की आयु में बछिया पैदा करना शुरू कर देती हैं। भैंसों का गर्भकाल इन्सानो की तरह ही आमतौर पर 9 महीने का होता है।

भैंस की उम्र को उसके दांतों को देखकर निर्धारित किया जा सकता है। भैंसों में 8 कृन्तक (अग्र दांत) और 4 कैनाइन (आंख के दांत) होते हैं। कृन्तक लगभग 2 वर्ष की आयु में स्थायी दांतों से बदल जाते हैं।

सबसे ज्यादा दूध देनी वाली भैंस की नस्ल

  1. मुर्र भैंस – मुर्र भैंस दिन मे 20 से 25 लीटर दूध देती हैं, इसका दूध बहुत ही गाढ़ा होता हैं और 7% वसा इसके दूध मे पाया जाता हैं। मुर्र भैंस की गर्भ काल की अवधि लगभग 310 दिनो की होती हैं। इस भैंस की कीमत 50 हजार से लेकर 2 लाख रूपाय तक की हो सकती हैं।
  2. जाफराबादी भैंस – यह भैंस मूल रूप से गुजरात के जाफराबाद की होती हैं, इसलिए इस भैंस का नाम जाफराबादी भैंस हैं। यह भैंस भी प्रतिदिन 20 लीटर से 30 लीटर तक का दूध देती हैं। इस भैंस का वजन ज्यादा होता हैं, देरी उद्योग मे इस भैंस की नस्ल की मांग ज्यादा हैं।
  3. भदावरी भैंस – यह नस्ल भी ज्यादा दूध देने के लिए प्रसिद्ध हैं लेकिन मुर्र की तुलना मे यह कम दूध देती हैं। लेकिन भदावरी भैंस के दूध से बना घी की क्वालिटी बहुत ही अच्छी होती हैं। इसलिए घी के उद्योग मे जुड़े लोग इस भैंस को काफी प्राथमिकता देते हैं। देश के आजाद होने के पहले भदावर नामका एक राज्य था, जिसमे इटावा, भिंड, मुरैना, ग्वालियर और आगरा शामिल थे, इनहि क्षेत्रो मे पाई जाने वाली भैंस को भदावरी भैंस कहा जाता हैं। यह नस्ल प्रतिदिन 10 लीटर तक दूध देती हैं।
  4. सूरती भैंस – यह भैंस गुजरात के चारोतर में पाई जाती हैं। यह भैंस वजन मे हल्की रहती हैं। इनका वजन 400 से 500 किलोग्राम तक रहता हैं। इस नस्ल की भैंस का सिर बड़ा होता हैं। इस भैंस से मिलने वाले दूध मे फैट (वसा) काफी मात्र मे मौजूद होता हैं। यह भैंस प्रतिदिन 7-9 लीटर ही दूध देती हैं।
See also  हाथ कंगन को आरसी क्या | hath kangan ko aarsi kya

कुत्ते की उम्र कितनी होती हैं?

छोटे आकार के कुत्तो की औषत उम्र 15 से 16 वर्ष होती हैं, मध्यम और बड़े आकार के कुत्तो की औषत उम्र 10 से 20 वर्ष होती हैं। जबकि विशाल आकार के कुत्तो की उम्र 7 से 8 वर्ष होती हैं।

कुत्ते की नस्ल आयु वर्ष में
अति छोटे नस्ल के कुत्ते
15-18 वर्ष
छोटी नस्ल के कुत्ते
12-15 वर्ष
मध्यम नस्ल के कुत्ते
10-13 वर्ष
बड़ी नस्ल के कुत्ते
8-10 वर्ष
विशाल नस्ल के कुत्ते
7-8 वर्ष

कछुए की उम्र कितनी होती हैं?

कछुए के कुछ प्रजातियों की उम्र 0 से 20 वर्ष होती हैं, लेकिन कछुए की कुछ प्रजाति 150 वर्ष तक जीवित रह सकती हैं। पानी में रहने वाले कछुए की उम्र 10 से 20 वर्ष होती हैं। जबकि जमीन मे रहने वाले कछुए 100 से 150 वर्ष तक जीवित रह सकते हैं। पूरी दुनिया मे लगभग 350 प्रकार के कछुआ पाये जाते हैं।

कछुओं की कुछ प्रमुख प्रजातियां इस प्रकार हैं:

  1. समुद्री कछुए : समुद्री कछुए दुनिया के सभी महासागरों में पाए जाते हैं। इनमें सबसे बड़ा कछुआ, ग्रीन समुद्री कछुआ शामिल है, जो 6 फीट तक लंबा हो सकता है। अन्य प्रमुख समुद्री कछुओं में हॉकबिल समुद्री कछुआ, लॉलीपॉप समुद्री कछुआ, लेदरबैक समुद्री कछुआ, और ओलिव रिडले कछुआ शामिल हैं।
  2. ताजे पानी के कछुए : ताजे पानी के कछुए दुनिया भर के ताजे पानी के निकायों में पाए जाते हैं। इनमें मिसिसिपी मैस्टनॉड, रैप्टर कछुआ, और रेड-बेलीड कछुआ शामिल हैं।
  3. भूमि कछुए : भूमि कछुए दुनिया भर के उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं। इनमें स्पेनिश टर्टल, हिंद महासागरीय कछुआ, और अफ्रीकी टर्टल शामिल हैं।
See also  रोचक जानकारी - पिज्जा का इतिहास

साँप की उम्र कितनी होती हैं

साँप की उम्र उसकी प्रजाति पर निर्भर करती है। कुछ साँप, जैसे कि किंग कोबरा, 40-45 साल तक जीवित रह सकते हैं। अन्य, जैसे कि कॉर्न साँप, केवल 5-10 साल तक जीवित रह सकते हैं। औसतन, साँप 10-20 साल तक जीवित रहते हैं।

कैद में रहने वाले साँप जंगल में रहने वाले साँपों की तुलना में अधिक लंबे समय तक जीवित रहते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि कैद में रहने वाले साँपों को शिकारियों से खतरा नहीं होता है, उन्हें अच्छी तरह से खिलाया जाता है और उन्हें आश्रय प्रदान किया जाता है। साँप की उम्र को बढ़ाने के लिए, उन्हें एक स्वस्थ आहार और एक सुरक्षित आवास प्रदान करना महत्वपूर्ण है। उन्हें नियमित रूप से व्यायाम भी करना चाहिए।

मधुमक्खी की उम्र कितनी होती हैं?

मधुमक्खी की उम्र उसकी प्रजाति और आकार पर निर्भर करती है। रानी मधुमक्खी सबसे लंबी जीवित रहने वाली मधुमक्खी होती है, जो 5 साल तक जीवित रह सकती है। श्रमिक मधुमक्खियां आमतौर पर 45 दिन तक जीवित रहती हैं, लेकिन वे 2 महीने तक भी जीवित रह सकती हैं। नर मधुमक्खियां केवल कुछ सप्ताह तक जीवित रहती हैं।

रानी मधुमक्खी छत्ते की केवल मादा मधुमक्खी होती है। यह अंडे देती है और छत्ते को नियंत्रित करती है। श्रमिक मधुमक्खियां छत्ते के सभी कार्यों को करती हैं, जिसमें शहद का उत्पादन, छत्ते की सफाई, और नन्हें मधुमक्खियों की देखभाल करना शामिल है। नर मधुमक्खियों का कार्य केवल रानी मधुमक्खी को निषेचित करना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *