non venomous snake

भारत के बिना जहर वाले साँप, भारत मे हर जगह मिलते हैं

Rat Snake (धामिन साँप)

यह साँप माध्यम आकार से लेकर बड़े आकार तक के होते हैं। यह साँप उत्तरी गोलार्ध मे पाये जाते हैं। यह साँप जहरीले नहीं होते हैं और जैसा की इनके नाम से ही समझ मे आ रहा हैं की इन्हे खाने मे चूहे बहुत पसंद हैं। ये कई रंग मे पाये जाते हैं, उदाहरण के लिए अमेरिका के फ्लॉरिडा मे पीले रंग के रैट स्नेक पाये जाते हैं। इन साँपो की लंबाई 6 फिट से लेकर 10 फिट तक होती हैं। यह साँप अपने शिकार को जकड़ कर दम घोंट कर मारता हैं। इस साँप की औसत जीवन 12 वर्ष का होता हैं। धामिन साँप लगभग पूरे भारत मे पाया जाता हैं।

rat snake धामिन साँप बिना जहरीला साँप, non venomous snake

Checkered Keelback (पनिहा साँप)

यह साँप ताजे पानी के पास रहते हैं, उदाहरण के लिए नदी के किनारे तथा तालाब के किनारे। इस साँप की लंबाई 6 फीट के आसपास होती हैं। यह साँप जहरीले तो नहीं होते हैं, लेकिन बहुत ही आक्रामक हो जाते हैं अगर इन्हे खतरा महसूस होता हैं तो। इन साँपो का भोजन, मेढक, मछली और मांस के टुकड़े होते हैं। कई बार भोजन की तलाश मे यह पनि के स्रोत से होते हुये नालो के मध्यम से किचन और बाथरूम मे आ जाते हैं। यह प्रजाति शहरो मे काफी मात्र मे पाई जाती हैं। इन साँपो का रंग भूरा, पीला या हरे रंग का हो सकता हैं, जिसमे काले धब्बे हो।

See also  चश्मा हटाने के लिए क्या खाना चाहिए

Indian Rock Python (अजगर)

इंडियन रॉक पाइथन को भारत मे अजगर भी बोलते हैं, ये साँप मुख्यरूप घाँस के मैदान और चट्टानों के आसपास पाये जाते हैं। इनकी लंबाई लगभग 25 फीट तक हो सकती हैं। इनका निवास भारत के पहाड़ी क्षेत्र मे ज्यादा होता हैं। इन साँपो का प्रकृतिक निवास भारत मे हिमालय मे हैं। इसके अलावा सुंदरवन मे भी ये बहुलता के  साथ पाये जाते हैं। यह पानी मे बहुत ही कुशलता के साथ तैर लेते हैं, और पानी इनका दूसरा घर माना जाता हैं। अजगर अपने शिकार को निचोड़ कर मार देता हैं। इनका मुख्य भोजन पक्षी, छोटे जानवर आदि हैं।

Common Sand Boa (दो मुह वाला साँप)

इस साँप की पूछ और सर एक जैसे दिखने की वजह से इसे दो मुहा साँप बोलते हैं। यह साँप अक्सर खेतो और चूहो के बिल मे पाये जाते हैं। ये छोटे जन्तुओ को भोजन के रूप मे ग्रहण करता हैं जियसे- चूहा, चिड़िया, गिरगिट और छिपकली आदि। भारत मे राजस्थान मे लाल रंग का सैंड बोआ साँप मिलते हैं। भारत मे यह साँप संरक्षित हैं, लेकिन गैर कानूनों रूप स ईआईएस साँप की तस्करी होती हैं, अंतर्राष्ट्रीय बाजार मे इसकी कीमत करोड़ो रूपाय मे होती हैं। इसकी लंबाई 1.5 फिट की होती हैं। यह बहुत शांत प्रवृति के साँप होते हैं।

Image

 

 

सूचना – यह जानकारी इंटरनेट मे उपलब्ध साँप आधारित वैबसाइट से ली गई हैं। इस  जानकारी की पुष्टि meribaate.in नहीं करता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *