अपने नाम के पहले अक्षर से जानिए अपना भविष्य

अपने नाम के पहले अक्षर से जानिए अपना भविष्य

ए अक्षर:- अगर किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के ए अक्षर से शुरू होता है तो ऐसे व्यक्ति प्यार और रिश्तों का काफी महत्व देते हैं लेकिन बहुत ज्यादा रोमांटिक नहीं होते हैं। ए अक्षर वाले सुंदरता को काफी पसंद करते है और खुद भी बहुत सुन्दर और सेक्सी होते है। इनकी एक खासियत होती है ये अपनी बात सबसे नहीं कहते हैं। इनके जीवन में हर चीज देर से हासिल होती है| लेकिन जब भी सफलता मिलती है तो वो सफलता की चरम सीमा होती है। जीवन संघर्ष से भरा होता है लेकिन ये मंजिल को पा ही लेते हैं। ये धोखेबाज बिलकुल नहीं होते है और ना ही ये धोखेबाजी को पसंद करते हैं। ये मौके की नजाकत को समझने वाले और हालात के हिसाब से फैसले लेने के कारण ये हर दिल अजीज होते हैं। लेकिन इनमे एक दोष होता है ये क्रोधी स्वभाव के होते हैं। जिन लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के ए अक्षर से शुरू होता है ऐसे लोग रिश्तों को बहुत अधिक महत्व देने वाले होते है. ये लोग सुंदरता को काफी पसंद करते है और खुद भी बहुत सुन्दर होते है. ए अक्षर से नाम वाले लोग बहुत मेहनती होते हैं. ये लोग खुद को किसी भी परिस्थिति में ढाल लेते है. इनका जीवन संघर्ष से भरा होता है इसके बावजूद भी ये अपनी मंजिल को पा ही लेते हैं. ए नाम से शुरू होने वाले लोगो का स्वभाव थोड़ा क्रोधी होता है किन्तु ये किसी को धोखा नहीं देते है.

बी अक्षर:- यदि किसी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर इंग्लिश के बी से शुरू होता है तो वे वैचारिक स्तर पर काफी प्रभावी होते हैं। ये लोग अपने विचारों और सोच से सभी का दिल जीत लेते हैं। इन लोगों से बहस में जीत पाना बहुत मुश्किल होता है। कई बार छोटी-छोटी बातों पर भी ये लोग बहस कर सकते हैं। सामान्यत: इस प्रकार के लोग अंतर्मुखी होते हैं और अपने विचारों में ही डूबे रहते हैं। ये लोग हर किसी पर आसानी से भरोसा भी नहीं करते हैं और इनके दोस्तों की संख्या भी कम ही रहती है। अपने आत्मविश्वास के बल पर इन्हें जीवन में कई महत्वपूर्ण उपब्धियां हासिल होती हैं।
इस अक्षर वाले संवेदनशील और रोमांटिक होते है, इन पर छोटी-छोटी बातें काफी असर डालती हैं, इन्हें मनाना काफी आसान होता है। बी अक्षर वाले व्यक्ति सेक्स लाइफ पर काफी भरोसा करते हैं इसलिए अक्सर इस नाम के व्यक्ति प्रेम विवाह करते हैं। ये सौंदर्य प्रेमी, प्रकृति से स्नेह रखने वाले होते हैं। इनके लिए पैसा भी काफी महत्वपूर्ण होता है। ये लेन-देन भी बहुत करते हैं। ये आमतौर पर हिम्मती होते हैं। इसलिए अक्सर इस नाम के लोग सेना या दूसरे जोखिम भरे क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं। इन्हें अपनी मेहनत पर भरोसा होता है। और आम तौर पर इस नाम के लोग धनवान भी होते है। इनके बड़बोले पन के कारण इन्हें घमंडी होने की संज्ञा मिल जाती है। इसलिए इनके दोस्त बहुत ज्यादा नहीं होते है लेकिन जो होते हैं वो काफी पक्के और गहरे होते है | बी अक्षर से शुरू होने वाले लोग बहुत ही सेंसिटिव होते है ऐसे लोगो पर छोटी-छोटी बातें बहुत असर डालती है.  इन्हें मनाना बहुत आसान होता है. बी अक्सर वाले लोग अपने जीवन में प्रेम विवाह करते है. बी अक्षर वाले लोग पैसों को अधिक महत्व देते है. ये लोग बहुत साहसी होते है और जोखिम भरे क्षेत्रों में करियर बनाना पसंद करते है.

सी अक्षर:- हर दिल अजीज और मिलनसार होते हैं सी अक्षर वाले | ऐसे व्यक्ति सामाजिक कार्यों में बाद चढ़ कर हिस्सा लेने वाले होते हैं| इनके लिए लोगों की भावनाएं काफी मायने रखती है क्योंकि ये खुद भी काफी भावुक होते हैं। लेकिन ये स्पष्ट बोलने वाले होते है लेकिन फिर भी ये जानबूझकर किसी का दिल नहीं दुखाते हैं। जिनका नाम सी अक्षर से शुरू होता है ऐसे लोग सामाजिक कामो में बड़-चढ़ कर भाग लेते है ये लोग बड़े ही भावुक होते है और दूसरों कि भावनाओ का भी पूरा ध्यान रखते है. सी अक्षर के लोग ईमानदार और स्पष्टवादी होते है. सी अक्षर के लोग अपने करियर में कामयाब होते है ये अपने काम से लोगो को खुश करना जानते है. इनकी सेक्स लाईफ काफी अच्छी होती है, ये आसानी से किसी को भी अपने वश में कर लेते है लेकिन ये ईमानदार होते हैं। देखने में भी सी नाम के लोग काफी अच्छे होते है । जो भी करियर चुनते हैं उसमें खासा कामयाब होते हैं क्योंकि इनके काम से ज्यादा इनके व्यवहार से लोग खुश होते हैं जिसका फायदा इनके अपने प्रोफेशनल लाईफ में भी आजीवन मिलता रहता है। लक्ष्मी जी की भी इन पर खासी मेहरबानी होती है। कुल मिलाकर ऐसे लोग काफी संपन्न होते हैं।

डी अक्षर:- जिन लोगों के नाम का पहला इंग्लिश अक्षर डी है, वे हर काम को पूरे विश्वास के साथ करते हैं और अंतिम क्षण तक सफलता पाने का प्रयास करते हैं। साथ ही, इन लोगों का खुद पर नियंत्रण भी अच्छा रहता है। किसी भी परिस्थिति में खुद को आसानी से बदल लेते हैं। इन बातों के कारण जीवन में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करते हैं और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। इनका दिमाग रचनात्मक होता है और इनके पास योग्यता भी होती है कि अपने आइडियाज को कैसे लागू करेंगे। अपनी मेहनत के दम पर ये काफी आगे जाते हैं डी अक्षर वाले। इस नाम के व्यक्ति काफी जिद्दी स्वाभाव के होते हैं| डी अक्षर से जिन लड़कों का नाम शुरु होता है वे बातों के जादूगर होते हैं। लड़कियां उन तक तितलियों की तरह मंडराती रहती है मगर वे एक समय में एक ही रिश्ता निभाते हैं। यूं भी उनकी किस्मत में फालतु प्यार नहीं लिखा है वे जब भी करेंगे जहनी तौर पर ऐसे व्यक्ति से ही प्यार करेंगे जो उनके आतंरिक संसार को समझने की क्षमता रखता हो। और इस नामाक्षर की अधिकांश लड़कियां किसी बुद्धिमान व्यक्ति से मन ही मन प्यार करती है, और करती रह जाती है। अक्सर बड़ी उम्र तक इस इंतजार में रहती है कि वह खुद इनके पास लौट आएगा। जिनका नाम डी अक्षर से शुरू होता है ऐसे लोग अपने जीवन में बहुत आगे तक जाते है. जिनका नाम डी अक्षर से शुरू होता है वे लोग बहुत जिद्दी स्वाभाव के होते हैं. डी अक्षर से जिन लड़कों का नाम शुरु होता है ऐसे लड़के बातों करने और बनाने में बड़े माहिर होते है.

ई अक्षर:- बहुत बोलने वाला होते हैं ई अक्षर वाले, लेकिन अपने ज्यादा बोलने के कारण ये हमेशा खतरों में पड़ जाते हैं| ये लोग बड़े ही दिल फेंक होते है। ये काफी मजाकिया स्वभाव के भी होते हैं| ई अक्षर के लोग बहुत अधिक बोलने वाले होते है ये लोग बहुत मजाकिया स्वभाव के होते हैं. ई अक्षर वाले लड़के लड़कियों के दोस्त बहुत होते है. ये लोग किसी भी रिश्ते को बहुत ईमानदारी के साथ निभाते है इन लोगो को अपने जीवन में अव्यवस्था बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है | ई अक्षर वाले व्यक्ति सेक्स के प्रति ये काफी आकर्षित होते है। इसलिए इनकी लिस्ट में लड़के-लड़कियों की पूरी जमात होती है। ये जो रिश्ता निभाते है उसके प्रति ईमानदार होते है मतलब ये कि भले ही ये चार लोगों से मोहब्बत करे लेकिन अगर ये किसी से शादी करते है तो अपने हमसफर के प्रति ईमानदार होते है।

एफ अक्षर:- इस अक्षर वाले बहुत ही प्यारे और ज़रूरत से ज्यादा भावुक और लोगों की मदद करने वाले होते हैं| इस अक्षर के लोगों की जिंदगी प्यार से शुरू होती है और प्यार पर ही खत्म होती है। ये व्यक्ति सभी कार्य दिल लगाकर करते हैं | इन लोगों की खासियत होती है कि जहाँ भी जाते हैं वहां लोगों को अपना बना लेते हैं| जिन लड़के लड़कियों का नाम एफ अक्षर से शुरू होता है वे लोग बहुत जिम्मेदार होते हैं. ये लोग अकेले रहना पसंद करते है. एफ अक्षर वाले लोगो का स्वभाव अधिक भावुक होते हैं. ये लोग अपनी लाइफ में बेहद कॉन्फिडेंट होते हैं. ये अपने जीवन में बैलेंस्ड बनाकर रखते है. इनके अन्दर आत्म विश्वास कूट-कूट कर भरा होता है। इस अक्षर के व्यक्ति झगडालू नहीं होते हैं| इसके अलावा इस अक्षर वाले व्यक्ति काफी आकर्षक, सेक्सी और रोमांटिंक होते हैं| जिंदगी में हर चीज का लुत्फ उठाते हैं| अपनी मन मोहक छवि से लोगों का दिल जीतने वाले होते है |

जी अक्षर:- ऐसे लोग अपनी ईमानदारी और निष्ठा के कारण समाज में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं, जिनके नाम का पहला इंग्लिश अक्षर जी होता है। ये लोग किसी भी बात को घुमा-फिराकर बोलना पसंद नहीं करते हैं। जो भी बात होती है, उसे सीधे बोल देते हैं। इनका व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक होता है और इस कारण इनके आसपास कई लोग सदैव रहते हैं। जी अक्षर वाले लोग अपने सिद्धांतों पर जीना पसंद करते हैं। इन्हीं के बल पर खास उपलब्धियां हासिल करते हैं। इनका बौद्धिक स्तर भी काफी ऊंचा रहता है। शांत प्रिय होते है जी अक्षर वाले लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है तो अगले की खैर नहीं होती है। इस अक्षर वाले व्यक्ति गलतियों को दोहराते नहीं हैं बल्कि उससे सबक लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं और खासा सफल भी होते है। ये तब तक किसी को परेशान नहीं करते हैं जब तक कोई इन्हें तंग नहीं करता है। फिलहाल इनमें आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा होता है। इस अक्षर वाले व्यक्ति कम बोलने वाले और प्यार पर ज्यादा भरोसा न करने वाले होते हैं| जिनका नाम जी अक्षर से शुरू होता है ऐसे लोग शांतप्रिय होते है. ये लोग दूसरों की मदद के लिए आगे रहते है. ये अपने आप को कैसी भी परिस्थिति हो उसमें ढाल लेते है. ये लोग दिल के बहुत साफ होते है और अपनी बातों को गोल मोल करके कहना पसंद नहीं करते है. जी अक्षर वालों को इतनी आसानी से गुस्सा नहीं आता है जी अक्षर वाले अपनी गलतियों को दोहराते नहीं है और न ही किसी को बेवजह परेसान करते है इनका वैवाहिक जीवन सफल होता है. अपनी मेहनत पर भरोसा करने वाले ये व्यक्ति जीवन को एक संघर्ष मानकर चलते हैं इसलिए इन्हें अपनी परेशानियों से ज्यादा दिक्कत नहीं होती है। इस अक्षर वाले व्यक्तियों को ईश्वर पर काफी भरोसा होता है, इसलिए ये हमेशा धर्म-कर्म के काम करते रहते हैं। इनका वैवाहिक जीवन हमेश सुखी रहता है। इन्हें हर वो चीज मिलती है जिसकी इन्हें चाहत होती है लेकिन हर चीज में इन्हें वक्त लगता है।

एच अक्षर:- संकोची और संवेदनशील होते हैं एच अक्षर वाले और इसके साथ ही ये अपनी ख़ुशी और अपना दर्द किसी से शेयर नहीं करते| ये रहस्यमयी व्यक्ति होते हैं, इनको समझ पाना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन दिल के अच्छे और सच्चे व्यक्ति होते हैं। ये तेज़ दिमाग वाले होते हैं| ये व्यक्ति ना काहू से दोस्ती और ना ही काहू से बैर वाले होते हैं | इस अक्षर के व्यक्ति अक्सर राजनीति और प्रशासनिक क्षेत्र में दिखायी देते हैं। इस अक्षर के व्यक्ति किसी से भी अपने प्यार का इजहार नहीं करते हैं लेकिन ये जिसे चाहते हैं, उसे दिल की गहराई से प्यार करते हैं। इनका वैवाहिक जीवन काफी अच्छा होता है। ये इंसान पैसा खूब कमाते है लेकिन ये अपने पैसों को सिर्फ अपने ऊपर खर्च करते हैं। एच अक्षर वाले लोग बहुत अधिक संवेदनशील होते है. ऐसे लोग अपना दर्द और अपनी ख़ुशी दूसरों के साथ आसानी से शेयर नहीं करते है. एच अक्षर वाले लोग रहस्यमयी तरह के होते हैं, इन्हें समझ पाना थोड़ा मुश्किल होता है. लेकिन ये लोग दिल के अच्छे और सच्चे व्यक्ति होते हैं. एच अक्षर वाले  व्यक्ति बहुत तेज दिमाग के होते है. फिलहाल ये काफी तरक्की करने वाले होते है। ऐसे लोग सिर्फ अपनी मर्जी के मालिक होते है ये दूसरों पर हुकूमत करते हैं लेकिन कोई इन पर हुकूम चलाये ये इन्हें बर्दाश्त नहीं। ज्ञान का अथाह सागर कहलाने वाले ये व्यक्ति समाज के लिए अलग मिसाल बनते हैं।

See also  जन्म के माह के आधार पर जानिए अपना और अपनों का भविष्य

आई अक्षर- यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के I अक्षर से शुरू होता है तो ऐसे व्यक्ति काफी सुंदर होते हैं और सुंदरता को पसंद भी करते हैं। इन्हें बच्चों की कंपनी भी काफी अच्छी लगती है। धर्म-कर्म में रूचि रखते हैं। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि ऐसे लोग बहुत ही प्यारे और मोहक होते है जिनका साथ हर कोई पसंद करता है। इस अक्षर वाले व्यक्ति सिर्फ और सिर्फ प्यार का भूखा है। उसे अपनेपन और प्यार की तलाश होती है । ये इंसान बहुत ही भावुक होते हैं। ये हर काम दिल से करते हैं इसलिए इन्हें आसानी से इन्हें बुद्धू भी बनाया जा सकता है। ये अक्सर अपने इस स्वभाव के कारण अपनी बहुत सारी उपयोगी चीजों को खो देते हैं। यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के I अक्षर से शुरू हो तो ऐसे व्यक्ति दिखने में बहुत सुंदर होते हैं इन लोगो को बच्चों की कंपनी काफी पसंद होती है. आई अक्षर वाले लोग धर्म-कर्म में रुचि रखने वाले होते है. आई अक्षर वाले व्यक्ति सिर्फ प्यार के भूखे होते है और ये प्यार की तलाश में रहते है. इस अक्षर के लोग थोड़ा भावुक प्रव्रत्ति के होते है. |इस अक्षर वाले व्यक्तियों को जिंदगी बहुत कुछ देती है लेकिन उसका सुख कम ही मिल पाता है। शिक्षा और लेखनी के क्षेत्र में ये विशेष जानकारी रखते है। खैर इन्हें कभी पैसे की कमी नहीं होती है। प्रेम और पारिवारिक सौगात भी इन्हें थोक मात्रा में मिलती है। समाज में ये अच्छी पकड़ रखते है। सेक्स लाईफ काफी अच्छी होती है।

जे अक्षर:- ऐसे लोगों की सोच बहुत व्यापक होती है, जिनके नाम का पहला इंग्लिश अक्षर जे होता है। ये लोग पुराने समय से चली आ रही रूढ़ीवादी परंपराओं का पालन नहीं करते हैं। खुद भी पूरी तरह स्वतंत्र रहना चाहते हैं और दूसरों को भी स्वतंत्र रहने की सलाह देते हैं। किसी भी प्रकार के पारंपरिक बंधन इन्हें पसंद नहीं होते हैं। जे अक्षर वाले लोग सदैव सजग रहते हैं और इस बात की जानकारी रखते हैं कि उनके आसपास क्या हो रहा है। इन्हें समाज की पूरी जानकारी होती है, लेकिन सही मामलों में ही अपनी सहभागिता दर्शाते हैं। जिंदगी को बहुत ही खुशनुमा अंदाज से जीते है जे अक्षर वाले| इस नाम का व्यक्ति अपने रिश्तों के प्रति काफी ईमानदार और वफादार होता है। इस नाम के व्यक्ति जितने तन से सुन्दर होते हैं, उतना ही मन से सुन्दर होते हैं| ऐसे लोग जीवन में काफी तरक्की करते है| स्वभाव से बेहद ही नखरीले होते हैं जे अक्षर वाले| पैसा,रूतबा, मुहब्बत हर चीज इनके पास थोक मात्रा में होती है| जिनका भी नाम जे लेटर से शुरू होता है ऐसे लोग खुश मिजाज होते है जे अक्षर वाले व्यक्ति अपने रिश्तों के प्रति बहुत ईमानदार और वफादार होते है. इस नाम के लोग तन और मन दोनों से सुन्दर होते है. जे अक्षर के लोग अपने जीवन में बहुत तरक्की करते है.  जे अक्षर वाले स्वभाव से बेहद ही नखरीले होते हैं इनका स्वस्थ्य थोड़ा कमजोर रहता है. इस अक्षर के लोगों के साथ बस एक समस्या होती है और वो है इनका स्वास्थ्य जो कि काफी कमजोर होता है। इनको हमेशा कोई न कोई बीमारी घेरे रहती है| इनकी सेक्स लाईफ काफी रोमांचित होती है। ये प्रेम विवाह पर ज्यादा भरोसा रखते हैं।

के अक्षर:-किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के ‘K”अक्षर से शुरू होता है तो वे व्यक्ति काफी निडर होते है। इस अक्षर वाले व्यक्ति बेहद खुबसूरत होते हैं यही वजह है कि लोग इनकी तरफ काफी आकर्षित भी होते है। इस अक्षर वाला व्यक्ति बेहद ही दिखावे वाला होता है। किसी को कुछ भी कह देना इनके स्वभाव में शामिल होता है। बिना कुछ सोचे समझे ये किसी को भी कुछ सुना देते है जिसकी वजह से इन्हें लोग मुंहफट कहते हैं| इस नाम के व्यक्ति अपने फायदे के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। जिन लड़के या लड़की का नाम अंग्रेजी के ‘K”अक्षर से शुरू होता है वे लोग बहुत ही निडर किस्म के होते है. ये लोग दिखने में खूबसूरत होते है. इनका व्यक्तित्व बड़ा ही आकर्षित होता है. के अक्षर वाले व्यक्ति दिखलावे में यकीन करते है और स्वभाव से ये लोग मुँहफट किस्म के होते है. और ये लोग अपने जीवन में अरेंज मैरिज ही करते हैं | जिनका भी नाम अंग्रेजी के ‘L’अक्षर से शुरू होता है ऐसे लोगो बहुत प्यारे होते है. ये लोग दिखने में भी काफी सुंदर होते हैं.ये लोग दिल की सुनने वाले होते है.  एल अक्षर वालो को गुस्सा बहुत जल्दी आता है लेकिन ये अपने गुस्से पर कण्ट्रोल भी क्र लेते है. ये लोग छोटी-छोटी चीजो में ही खुश हो जाते है. | के अक्षर वाले पैसा तो बहुत कमाते हैं, लेकिन इन्हें इज्जत से कुछ लेना-देना नहीं होता है। जहां तक वैवाहिक संबधों का सवाल है तो ये ससुराल पक्ष पर भी अपना रुतबा कायम रखते हैं| लोग इनसे डरते हैं। इनके सामने अपनी बात कहने में हिचकते हैं। “के” अक्षर वाले सेक्स लाईफ को भी ये ज्यादा तवज्जों नहीं देते है और ज्यादातर ये लोग अरेंज मैरिज ही करते हैं| इनका वैवाहिक जीवन समझौतों पर ही निर्भर होता है।

एल अक्षर- जिस लड़की या लड़के के नाम की शुरुआत अंग्रेजी के ‘L’ अक्षर से होता है तो उस व्यक्ति के लिए प्यार, रोमांस ही सब कुछ होता है| रंग-रूप में भी ये काफी सुंदर होते हैं| हर चीज दिल से सोचने वाले होते हैं एल अक्षर वाले| इन्हें गुस्सा भी बहुत जल्दी आता है, लेकिन इनके गुस्से पर भोलेनाथ की कृपा रहती है इसलिए इनका गुस्सा जल्द ही काफूर हो जाता है। एम अक्षर वाले लोग बहुत ही संकोची स्वभाव के होते है ये लोग अक्सर छोटी-बड़ी बातों को दिल से लगा लेने वाले होते है. एम अक्षर वाले लोग संवेदनशील होते है ये लोग राजनीति में ज्यादा दिखायी देते है. ये लोग दिल साफ होते है इनके दिल में कोई मैल नहीं होता है ऐसे लोग किसी को धोखा नहीं देते है और धोखा देने वाले को माफ़ भी नहीं करते है. |इस अक्षर वाले लोगों की एक खासियत होती है वो है इस अक्षर का व्यक्ति कभी किसी बड़ी चीज की तमन्ना नहीं रखता हैं। इन्हें छोटी-छोटी ही चीजों में खुशी मिलती है। ये बहुत कल्पनाशील होते हैं। इसलिए ये लोग अक्सर साहित्य के क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं।

एम अक्षर-  जिन लोगों के नाम का पहला इंग्लिश अक्षर एम होता है, वे अपने नैतिक मूल्यों पर जीवन व्यतीत करते हैं। गलत काम को और गलत काम करने वाले लोगों को कभी भी बढ़ावा नहीं देते हैं। सामान्यत: इनकी सोच यही होती है कि सादा जीवन और उच्च विचार, लेकिन इनकी सादगी ही कई बार इन्हें परेशानियों में फंसा देती है। किसी भी बात को घुमा-फिराकर नहीं बोलते, सीधे-सीधे बोल देते हैं। इस कारण अन्य लोगों को इनकी बातें चूभती हैं और वे इनसे शत्रुता का भाव रखने लग जाते हैं। इन लोगों की यही कोशिश होती है, समाज में इन्हें मान-सम्मान मिले। इसके लिए ये लोग सही प्रयास भी करते हैं। संकोची और चिंतन में डूबे रहने वाले होते हैं एम अक्षर वाले| इस अक्षर का व्यक्ति हर छोटी-बड़ी बात को दिल से लगा लेने वाले होते हैं, इसलिए इनका जब दिल टूटता है तो कभी-कभी दूसरों के लिए काफी खतरनाक साबित होते है। इसलिए इन्हें संवेदनशील भी कहा जा सकता है। ऐसे लोग राजनीति में ज्यादा दिखायी पड़ते है। आमतौर पर इन्हें लोग पसंद ही करते है। वैसे ये दिल के काफी साफ इंसान होते है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि जब तक आप इन्हें छेड़े नहीं तब तक ये आपको नुकसान नहीं पहुंचायेगे। एम अक्षर वाले व्यक्तियों के लिए प्रेम काफी मायने रखता है और ये अपना प्यार पाने के लिए हर संभव कोशिश भी करते है लेकिन ये धोखा करने वालों को बिल्कुल भी बक्शते नहीं है । इनके ऊपर किस्मत काफी मेहरबान होती है इसलिए धन और इज्जत इन्हें मिल ही जाती है। इस अक्षर वाले व्यक्तियों के लिए सेक्स लाईफ काफी मायने रखती है। जिद्दी स्वभाव के होते हैं एम अक्षर वाले | ये जिस चीज को एक बार पकड़ लेते हैं उसे छोड़ते भी नहीं है।

एन अक्षर:- जिन लोगों के नाम का पहला इंग्लिश अक्षर एन है, वे जीवन में कई बार कठिन समय का सामना करते हैं। इनके कार्यों में बाधाएं आती हैं, आसानी से सफलता प्राप्त नहीं हो पाती है। जीवन में लगातार परेशानियों का सामना करते हुए ये लोग मजबूत और शक्तिशाली बन जाते हैं। अपने अनुभव के आधार पर समस्याओं को निपटा लेते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। ये लोग बहुत अच्छे मित्र भी होते हैं, अपने मित्रों के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और उनकी मदद करते रहते हैं। समय के साथ इनके व्यक्तित्व में आकर्षण बढऩे लगता है और इस कारण इनकी ख्याति भी बढ़ती है। बेहद ही स्वतंत्र विचारों वाले और मनमौजी होते है एन अक्षर वाले| एन अक्षर वाले व्यक्तियों को दिखावे पर बहुत यकीन होता है। ये कब क्या करेगें इन्हें खुद भी पता नहीं होता है। इनका किसी से कोई लेना-देना नहीं होता है| अपनी ही धुन और दुनिया में मस्त रहने वाले होते हैं ये लोग| कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि मस्तमौला होते हैं एन अक्षर वाले| एन अक्षर वाले बिना मेहनत के हर चीज पाने की कामना रखते है| ऐसे व्यक्ति वैसे तो ऊपरी तौर पर शांत दिखायी देते है लेकिन अंदर ही अंदर ये बेहद ही आक्रमक होते है। इनको अपनी आलोचना बर्दाश्त नहीं होती है। ये जरूरत से ज्यादा मुंहफट,स्वार्थी,और घमंडी होते हैं| जिन लोगो का भी नाम एन अक्षर से शुरू होता है वे लोग बेहद ही स्वतंत्र विचारों वाले और मनमौजी स्वभाव के होते है एन अक्षर वाले लोगो के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है क्योकि ये क्या करने वाले है इन्हें खुद भी नहीं पता होता है. एन अक्षर वाले लोग बड़े ही मस्तमौला किस्म के होते है.  एन अक्षर वाले बिना मेहनत के हर चीज पाना चाहते है ये लोग दिखने में तो बड़े ही शांत दिखाई देते है लेकिन कभी-कभी ये आक्रामक भी हो जाते है एन अक्षर वाले अपना काम निकालने में बड़े ही माहिर होते है |एन अक्षर वाले अपना काम निकालने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं| ऐसे व्यक्तियों के लिए प्रेम एक हिसाब किताब की तरह होता है| ये वहीं रिश्ता जोड़ते है जहां इनका फायदा होता है। सेक्स लाईफ भी इनके लिए काफी मायने रखती है| ये आकर्षक रूप-रंग के मालिक होते हैं। जिसका फायदा ये समय-समय पर उठाते रहते है। मै तो यही कहूँगा कि इन लोगों से दूरी बनाकर ही रखिए|

ओ अक्षर- जिन लोगों के नाम का पहला इंग्लिश अक्षर ओ होता है, वे स्वार्थी हो सकते हैं। ओ अक्षर वाले लोगों का अंदाज बोल्ड होता है, पुरानी परंपराओं को पीछे छोड़कर आगे बढ़ते हैं। इन्हें आधुनिक जीवन अधिक पसंद आता है। ये लोग जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखते हैं, लेकिन विपरीत परिस्थितियों के कारण कभी हार नहीं मानते हैं। इसी विशेषता के कारण ये लोग दूसरों से अलग नजर आते हैं। ओ अक्षर वाले लोगों के मित्रों की संख्या बहुत अधिक होती है, लेकिन इनके शत्रु भी अधिक होते हैं। इन्हें कई बार अन्य लोगों द्वारा छला भी जाता है और इसी कारण कई परिस्थितियों में ये स्वार्थी बन जाते हैं। इनकी महत्वकांक्षाओं के कारण जीवन में कई उपलब्धियां हासिल करते हैं और समाज में एक खास मुकाम बनाते हैं। इन लोगों को जीवन में हर चीज कुछ विलंब के बाद हासिल होती है। बेहद आकर्षक और उर्जावान होते हैं ओ अक्षर वाले| इस अक्षर वाले व्यक्ति सामाजिक सेवा में काफी योगदान देने वाले होते हैं| कुल मिलाकर यह कहा जाता है कि इस नाम के लोग सफल और अच्छे इंसान होते है। इन्हें नाम, पैसा, सोहरत सभी इनके क़दमों तले होती है| प्रेम, भावनाएं और रिश्ते इन लोगों के लिए काफी मायने रखते है। ओ अक्षर से जिनका भी नाम शुरू होता है वे लोग बड़े ही सामाजिक होते है. इस नाम के लोग अपने जीवन में अच्छे और सफल इंसान होते है. ये लोग अपने जीवन में खूब नाम, पैसा, और सोहरत कमाते है. इनकी लाइफ में  प्रेम, भावनाएं और रिश्ते बहुत ही अहम् भूमिका निभाते है.  ओ अक्षर वाले लोग  प्रेम विवाह पर विस्वास करते है. ये लोग किसी की गलती होने पर उसे इतनी आसानी से माफ़ नहीं करते है.| सेक्स लाइफ को बहुत पसंद करते है। इस अक्षर वाले लोग प्रेम विवाह पर ज्यादा भरोसा करते हैं| बस इनमें एक कमी होती है कि हर चीज को दिल से लगा लेते है। जो चीज इनके दिल में एक बार घर कर गई उसे निकालना काफी मुश्किल होता है। ये जल्दी किसी को माफ नहीं करते हैं।

See also  2023 मई में अमावस्या कब हैं? | 2023 me May Amavasya kab hai

पी अक्षर-  वे लोग अंदर से बहुत अशांत रहते हैं, जिनके नाम का पहला इंग्लिश पी है। पी अक्षर वाले लोगों के मन में कई प्रकार की उथल-पुथल चलती रहती है, लेकिन वे बाहर स्वयं शांत ही दिखाते हैं। आंतरिक स्थिति के विषय में किसी से बात करना पसंद नहीं करते हैं। इनके मन की स्थिति चाहे जैसी हो, लेकिन दूसरों को खुश रखने का प्रयास करते हैं। इनके विचारों में भी पवित्रता होती है और ईश्वर पर आस्था रखते हैं। अपने भविष्य के प्रति लगातार विचार मंथन करते रहते हैं। ये लोग सदैव शांतिपूर्ण तरीके से जीवन जीना पसंद करते हैं। यदि किसी लड़के या लड़की का नाम अंग्रेजी के ‘P’ अक्षर से शुरू होता है तो ऐसे व्यक्ति देश, दुनिया, घर, परिवार सबका ख्याल रखने वाले होते हैं| पी अक्षर वाले व्यक्तियों के लिए अपना मान-सम्मान ही सबसे बड़ा है जिसके लिए कुछ भी त्यागने को तैयार रहते हैं। ये तानाशाही भी कहलाते है क्योंकि इनका स्वभाव जिद्दी प्रवृत्ति का होता है। इनकी नजर से जो एक बार उतर जाये वो फिर लाख कोशिश कर ले वो इनके करीब नहीं आ सकता है| इनके रुतबे को लोग पसंद भी करते है और डरते भी है। किसी लड़के या लड़की का नाम अंग्रेजी के ‘P’ अक्षर से शुरू होता है तो ऐसे लोग अपने मान-सम्मान का बड़ा ध्यान रखते है ये लोग अपने मान सम्मान के लिये त्याग करने को भी तैयार रहते है. पी अक्षर वाले लोग थोड़ा तानाशाह किस्म के भी होते है और ये जिद्दी स्वभाव के होते है.  पी अक्षर वालो की छवि आकर्षक होती है. ये लोग अपने जीवन में किसी से समझौता नहीं करते है इनके अपने अलग ही उसूल होते है. ये लोग जिस किसी को भी मानते हैं उसे दिल से मानते हैं. पी अक्षर वाले आकर्षक छवि के मालिक होते है। इनके लिए इनके अपने अलग उसूल होते है जिसके लिए किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं करते है। इन्हें प्रेम जैसे शब्द पर ज्यादा भरोसा नहीं होता है। इनके लिए सेक्स लाईफ भी काफी महत्त्वपूर्ण होती है| हालांकि ये जिस किसी को भी मानते हैं उसे दिल से मानते हैं।

क्यू अक्षर- यदि किसी व्यक्ति के नाम का पहला इंग्लिश अक्षर क्यू है तो वह व्यक्ति जीवन को सही ढंग से व्यतीत करने वाला होता है। इन लोगों की इच्छा होती है कि वे हमेशा सही तरीके से कार्य करें और दूसरों की मदद करते रहे। क्यू अक्षर वाले लोग अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। दृढ़ता के साथ परेशानियों को दूर करते हैं। ये लोग झूठा अहंकार नहीं दिखाते हैं और इन्हें ऐसे ही लोग पसंद होते हैं जो अहंकार रहित होते हैं। घर-परिवार के मामलों में सदैव सजग रहते हैं और सदस्यों की इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास भी करते रहते हैं। पैसा,प्यार और नाम कमाने वाले होते हैं क्यू अक्षर वाले| इनको हर छोटी-छोटी चीजों में खुशी मिलती है। अपने आप में हमेशा खोए रहने वाले होते हैं क्यू अक्षर वाले| ये लोग कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते है। लेकिन इनकी इस प्रवृत्ति के चलते इन्हें लोगों की उपहास का शिकार भी होना पड़ता है। क्यू अक्षर वाले सबको खुश रखने की कोशिश करते है बस इन में एक कमी होती है और वो ये कि ये अपनी बातें जल्दी किसी से शेयर नहीं करते है। जिन लोगो का नाम क्यू अक्षर से शुरू होता है वे लोग पैसा,प्यार और खूब नाम कमाते है. ये लोग छोटी-छोटी चीजों में खुश हो जाते है ये लोग अपने आप में ही खोए रहते है. क्यू अक्षर वाले लोग दूसरों को नुकसान नहीं पहुचाते है. क्यू अक्षर वाले लोग दूसरों की ख़ुशी का बड़ा ध्यान रखते है. ये लोग हर काम को दिल से करते है. ये लोग अपने जीवन में एक बहुत अच्छे चित्रकार,कवि या लेखक बनते है. कुल मिला कर कहा जा सकता है ऐसे नाम के लोगों के साथ अक्सर लोगों को मित्रता रखनी चाहिए क्योंकि इनसे आपको हमेशा कुछ ना कुछ सीखने को मिलेगा। सेक्स लाईफ को भी ये काफी पसंद करते है। इन्हें गुस्सा आमतौर पर बहुत कम आता है लेकिन जब भी आता है तो बहुत बुरी तरह से आता है। हर काम को दिल से करने वाले ये लोग अक्सर एक बहुत अच्छे चित्रकार,कवि या लेखक होते है।

आर अक्षर:- यदि किसी व्यक्ति के नाम का पहला इंग्लिश अक्षर आर है तो वह व्यक्ति वैचारिक रूप से शक्तिशाली होता है। ऐसे लोग किसी बात को गहराई से मंथन करते हैं और उसके बाद निर्णय करते हैं जो कि अधिकांश परिस्थितियों में सही सिद्ध होता है। ये लोग आसानी से मित्र बना लेते हैं, इस वजह से इनके मित्रों की संख्या काफी अधिक होती है। अपने सिद्धांतों और व्यवहार के कारण इनकी समाज में सराहना भी होती है। आर अक्षर वाले लोग जिस क्षेत्र में भी काम करते हैं, अपनी मेहनत के बल पर वहां सफलता प्राप्त करते हैं।  अपनी ही दुनिया में खोये रहने वाले होते हैं R अक्षर वाले| इन्हें रूतबा और दौलत दोनों ही नसीब होती है। ये दिल के भी बहुत अच्छे होते है। ये समय पड़ने पर दूसरों की मदद भी करते है। इनकी एक खास बात होती है ये हमेशा कुछ नये चीज की तलाश में होते है। इन्हें वहां अच्छा लगता है जहां इन्हें ज्ञान मिलता है। इसलिए इनकी दोस्ती लेखकों, दार्शनिकों इत्यादि से ही होती है। इन्हें सासंरिक चीजों में कोई खास रूचि नहीं होती है। आर अक्षर वाले लोग अपनी ही दुनिया में मस्त और खोये रहते है. R अक्षर वाले लोगो को पैसा और नाम दोनों ही मिलता है. ये दिल के भी बहुत अच्छे और सीधे होते है.  ये लोग मुसीबत के समय दूसरों की मदद भी करते है और इन्हें सांसारिक चीजों में कोई ख़ास लगाव नहीं होता है. इस नाम वाले लोग सामाजिक और अपने परिवार को बहुत अहमियत देने वाले होते है. ये और लोगो से हटकर काम करना पसंद करते है. आर अक्षर वालों का वैवाहिक जीवन ज्यादा सही नहीं होता है ज्यादातर इनके वैवाहिक जीवन में खटपट होती रहती है| इन्हें प्रेम, सेक्स आदि में कोई खास दिलचस्पी नहीं होती है।

एस अक्षर:- इस इंग्लिश नाम अक्षर वाले लोग बहुत ही रचनात्मक होते हैं। किसी भी काम को अपने अलग अंदाज से करना पसंद करते हैं। इन्हें भीड़ के साथ चलना पसंद नहीं होता है। अपनी बुद्धिमानी से परेशानियों को दूर कर लेते हैं। ये लोग अपने आसपास हो रही गतिविधियों की जानकारी भी रखते हैं। इनके जीवन में कई बार ऐसी स्थितियां आ जाती हैं, जब ये लोग कोई निर्णय नहीं ले पाते हैं। ऐसे में इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार कुछ अलग करने के चक्कर में गलत निर्णय भी ले लेते हैं। मित्रों के प्रति वफादार रहते हैं। बहुमुखी प्रतिभा और क्रोधी स्वाभाव वाले होते हैं एस अक्षर वाले| पैसा,रूतबा हासिल करने वाले ये लोग अपनी चीज आसानी से किसी को कुछ नही देते है। कुल मिलकर कहा जा सकता है कि ये कंजूस होते है, एस अक्षर वाले दिल के बुरे नहीं होते लेकिन उनका तेज स्वभाव उन्हें बुरा बना देता है। ये व्यक्ति अपनी मेहनत के बल पर ये सब कुछ पा ही लेते है। जिनका भी नाम एस लेटर से शुरू होता है ऐसे लोग बहुत मेहनती होते है. ये लोग बातों के इतने धनी होते हैं कि सामने वाला इनकी ओर आकर्षित हुए बिना नहीं रह सकता है. ये अपने पर्सनल मामलों को किसी के साथ शेयर नहीं करते है. एस लेटर वाले लोग बहुत शर्मीले होते है. ये अपने जीवन में किसी भी काम को सोच विचार कर ही करते है. एस अक्षर वाले लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी और क्रोधी स्वाभाव वाले होते हैं ये लोग दिल के बुरे नहीं होते है, लेकिन इनका तेज स्वभाव कभी-कभी इन्हें बुरा बना देता है. एस अक्षर वाले अपने प्यार के प्रति सचेत रहने वाले होते हैं, ये लोग कुछ शक्की मिजाज के भी होते हैं, इसके पीछे इनकी भावना सिर्फ इतनी होती है कि वो अपने प्रेम को किसी से शेयर नहीं करते हैं लेकिन उनका ये ही तरीका दूसरे लोगों के लिए सिरदर्द का कारण बन जाते हैं। इनकी सेक्स के प्रति भी कोई दिलचस्पी नहीं होती है|

टी अक्षर- यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के प्रथम अक्षर ‘T’ अक्षर से शुरू होता है तो वह व्यक्ति बेहद मेहनती, होशियार, चालाक औऱ बुद्धिमान होता है। वे लोग अपने जीवन से संतुष्ट रहते हैं, जिनके नाम का पहला इंग्लिश अक्षर टी है। इनके विचार मंथन का स्तर काफी ऊंचा होता है और अपनी बुद्धिमानी के बल पर समाज में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। ये लोग कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए काफी दिमागी कसरत करते हैं। टी अक्षर वाले लोग ना तो पूरी तरह आस्तिक होते हैं और ना ही पूरी तरह नास्तिक। इन्हें कार्य क्षमता पर बहुत अधिक विश्वास होता है और अपने निर्णयों के संबंध में इन्हें पूरी स्वतंत्रता चाहिए। कई बार अपने निर्णयों पर अडिग रहते हैं और इस वजह से कभी नुकसान भी हो सकता है।इस अक्षर वाले व्यक्ति अपनी खुशी और गम जल्दी किसी को नहीं बताते हैं लेकिन हां दूसरो को हमेशा खुश और उनके दुख दूर करने की कोशिश करते है। लोग इनके इस गुण के कारण इन्हें काफी पसंद करते हैं। इन्हें खुद पर काफी भरोसा होता है। अपने दम पर ये बड़ी से बड़ी मुश्किलों को भी सुलझा लेते हैं। टी अक्षर वाले लोग या जिनका नाम टी से शुरू होता हैं, वह दिखने में बहुत आकर्षक होते है और खुसमिजाज होते है ये लोग अपने मन की बात आसानी से किसी को भी नहीं बताते है यह बहुत ही रोमांटिक किस्म के होते हैं जिनका नाम ‘T’ से शुरू होता है वे लोग मेहनती, होशियार, चालाक औऱ बुद्धिमान होता है। इन्हें अपनेआप पर बहुत भरोसा होता है टी अक्षर वाले अपने दम पर पैसा और शोहरत भी कमाते है लेकिन इनमें अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की क्षमता नहीं होती है. अपनी मेहनत के बल पर ये दुनिया जीतने का भी रिस्क रखते हैं। टी अक्षर वाले पैसा और शोहरत तो बहुत कमाते हैं लेकिन प्रेम के नाम पर इनका सिक्का नहीं चलता है। ये प्रेम और सेक्स के प्रति इनकी सोच नकारात्मक होती है| वैसे ये रिश्तों और भावनाओं के प्रति काफी केयरिंग होते हैं लेकिन इन में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की क्षमता नहीं होती है।

See also  2023 अक्टूबर में पंचक कब है | Panchak October 2023

यू अक्षर:- जिन लोगों के नाम का पहला इंग्लिश अक्षर यू है, वे लोग सदैव नए आइडियाज पर काम करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग अपने ग्रुप में नए विचारों के लिए खास पहचान रखते हैं। यू अक्षर वाले लोग किसी भी मौके को हाथ से जाने नहीं देते हैं, जैसे ही कोई सही मौका इन्हें नजर आता है, उसे फौरन प्राप्त लेते हैं। ये लोग सदैव सच के साथ रहते हैं और सच पसंद करने वाले लोग इन्हें विशेष प्रिय होते हैं। ये लोग अपने कार्यों और विचारों के बल पर उज्जवल भविष्य का निर्माण करते हैं। ऐसे व्यक्ति बेहद जोशीले, होशियार और नेकदिल के होते हैं| इस अक्षर वाले व्यक्ति छोटी- छोटी बातों से ही खुश रहने वाले होते हैं| इनके किस्मत के सितारे हमेशा इन पर मेहरबान भी रहते हैं। अपने लोगों और अपनी चीजों से बेइंतहा प्रेम करने वाले इन लोगों के व्यक्तित्व में जरूर ऐसा कुछ होता है जो इन्हें लोगों की भीड़ से अलग करता है। मतलब यह है कि या तो अत्यधिक लम्बे होंगे या फिर अत्यधिक छोटे ही होंगे| यू अक्षर वाले लोग बहुत ही जोशीले, होशियार और साफ़ दिल के होते है .ये लोग छोटी- छोटी बातों में ही खुश रहने वाले होते हैं. इनकी किस्मत के सितारे हमेशा बुलंदियों पर रहते है ये लोग अपनों और अपनी चीजो से बहुत प्यार करते है इन लोगो में कुछ तो इस जरूर होता है जो इन्हें भीड़ में भी अलग करता है ये लोग या तो अधिक लंबे या बहुत अधिक छोटे कद के होते है इनके पास खूब पैसै और शौहरत होती है फिर भी ये घमंडी नहीं होते है ये थोड़ा जिद्दी होते है लेकिन बच्चो से बहुत प्यार करते है. ऐसे व्यक्तियों के पास पैसा, शौहरत सब कुछ होता है लेकिन इनके पास घमंड नाम की कोई चीज नहीं होती है| ऐसे इन्सान थोडा हठी स्वभाव के होते हैं लेकिन अगर इन्हें प्रेम से समझाया जाये तो मान भी जाते है। ये व्यक्ति बच्चों को बेहद प्यार करने वाले होते हैं| आपको बता दें कि इस अक्षर वाले व्यक्ति अपने प्यार के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं| ऐसे लोग बहुत ज्यादा रोमांटिक और अपनी सेक्स लाईफ को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित रहते हैं।

वी अक्षर:- जिसके नाम की शुरुआत अंग्रेजी के ‘V’ अक्षर से होती है, तो वह व्यक्ति किसी की बंदिशे पसंद नहीं करता है। इस इंग्लिश अक्षर वाले लोग इस बात को गहराई से अपने जीवन पर लागू करते हैं कि हम दूसरों को सम्मान देंगे तो हमें भी सम्मान मिलेगा। इस कारण ये सभी को सम्मान देते हैं और दूसरों से भी पूरा सम्मान चाहते हैं। इनकी बुद्धि बहुत तेज होती है और किसी भी बात को कभी भूलते नहीं हैं। ये लोग बातचीत में पारंगत होते हैं और इस कारण अपने निर्णय पर दूसरों को भी आसानी से राजी कर लेते हैं। ऐसे व्यक्ति अपनी बातें , अपने सपने , ये किसी से शेयर नहीं करते हैं। किसी को रोक-टोक इन्हें अच्छी नहीं लगती है| ये केवल वो ही काम करते हैं जो इनका मन कहता है, इनसे किसी काम को जबरदस्ती नहीं करवाया जा सकता है अगर किसी ने भूल से इनसे जबरदस्ती काम करवाने की कोशिश की तो ये ऐसा कुछ कर देगें जिससे वो काम रूक जायेगा। कुल मिलकर कहा जा सकता है की आजाद ख्याल के होते हैं वी अक्षर वाले व्यक्ति| जिसके नाम अंग्रेजी के ‘V’ अक्षर से शुरू होते है ऐसे लोगो को तो बंदिशे पसंद नहीं होती है. ऐसे लोग अपनी बातें किसी दूसरे से शेयर नहीं करते है इन्हें किसी की रोक-टोक अच्छी नहीं लगती है ये लोग अपने हिसाब से ही अपने काम करना पसंद करते है.  इनसे कोई भी काम जबरदस्ती नहीं करवाया जा सकता है. इन्हें अपने जीवन में सब कुछ मिलता है किन्तु देर से मिलता है. इस अक्षर वाले व्यक्ति नाम, इज्जत और पैसा बहुत कमाते हैं लेकिन इसमें वक्त लगता है। इनको चीजें रूक-रूक कर और धीमी गति से मिलती है लेकिन स्थायी तौर पर इनके पास रहती है। ये जिद्दी और आलसी भी होते हैं लेकिन वक्त आने पर अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते हैं। सामाजिक जीवन में इनकी रूचि ज्यादा नहीं होती है इसलिए ये आलोचनाओं के भी शिकार होते हैं। वैसे अपने दम पर आगे बढ़ने वाले ये लोग जीवन में देर से तरक्की करते है और जिनके निकट होते हैं उनके काफी अजीज होते हैं। वी अक्षर वाले व्यक्ति भावनाओं की कद्र करते हैं | लेकिन अपनी भावनाओं के बारे में ये किसी से कुछ नहीं कहते हैं। इनका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन आम तौर पर सुखमय ही होता है। इसलिए इन्हें अपनी चीजों को लेकर परेशानी नहीं होती है। इनमें एक चीज होती है, ये बहुत जल्दी किसी भी चीज से ऊब जाते हैं। परिवर्तन से प्रेम करने वाले इन लोगों के लिए सेक्स भी मायने नहीं रखता है।

डब्ल्यू अक्षर:- ज्ञानी,रौबदार और जिद्दी स्वभाव वाले होते हैं डब्ल्यू अक्षर वाले व्यक्ति| ऐसे व्यक्ति दिखावा भी बहुत करते हैं जिसके चलते ये अक्सर फिजूल खर्ची भी कर जाते हैं | ऐसे लोग जोखिम भरे काम अधिक पसंद करते हैं, जिनके नाम का पहला इंग्लिश अक्षर डब्ल्यू होता है। ये लोग कड़ी मेहनत करने वाले होते हैं और ईमानदारी के साथ काम में लगे रहते हैं। साहसभरे काम इन्हें आकर्षित करते हैं। ये लोग विनम्र स्वभाव रखते हैं और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। सामान्यत: इन लोगों को बुढ़ापे में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस नाम के लोग काफी तरक्की करते हैं, नाम, पैसा और शोहरत इनके कदम चूमती है लेकिन इस बात का इनको अभिमान बहुत होता है। डब्लू अक्षर वाले व्यक्तियों को अपनी सुनाने की आदत होती है, दूसरों की सुनने की नहीं| इनकी एक खास बात होती है वह है इनकी सबसे पटती भी नहीं है, इसलिए ये हमेशा आलोचनाओं के घेरे में घिरे रहते हैं। हालांकि ये दिल के बुरे नहीं होते हैं| अक्सर इस नाम के लोग राजनीति, सिविल सर्विसेज और पुलिस विभाग में पाये जाते हैं| इस नाम के लोग धर्म-कर्म में भी काफी रूचि रखते है। इस अक्षर वाले व्यक्ति प्रेम पर यकीन नहीं करते हैं। अक्सर ये असफल प्रेमी करार दिये जाते है लेकिन इनको हमसफ़र हमेशा अच्छा ही मिलता है|

एक्स अक्षर:- आप बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं। आप एक साथ कई प्रेम संबंधों को निभाने की ताकत रखते हैं। आपको लगातार बोलते रहने में भी मजा आता है। आपके अपनी तरफ से कई प्रेम संबंध होते हैं यानी उनमें से कई काल्पनिक होते हैं। जिनका नाम डब्ल्यू अक्षर से शुरू होता है वो लोग ज्ञानी,रौबदार और जिद्दी स्वभाव वाले होते हैं | जिन लोगों के नाम का पहला इंग्लिश अक्षर एक्स होता है, वे लोग शांतिप्रिय होते हैं। एक्स अक्षर वाले लोग संगीत प्रिय होते हैं और कला संबंधी कार्यों में भी इनकी विशेष रुचि रहती है। अपने कार्यों में पूरी मेहनत के साथ लगे रहते हैं और इस कारण इन्हें सफलता भी प्राप्त होती है। कभी-कभी इनके जीवन में परेशानियां भी आती हैं, लेकिन धीरे-धीरे ये उन परेशानियों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ जाते हैं।  डब्ल्यू अक्षर वाले व्यक्ति दिखावे के चक्कर में फिजूल खर्ची भी कर बैठते है. ये लोग अपने जीवन में कामयाबी हासिल करते है. डब्लू अक्षर वाले व्यक्तियों की हर किसी के साथ नहीं पटती है. इसलिए ये हमेशा आलोचनाओं में घिरे रहते है. आप ख्वाबों में अव्वल दर्जे के सेक्सी हैं लेकिन हकीकत में ऐसे संयमित होने का ढोंग करते हैं जैसे आपके जैसा सीधा कोई नहीं। अपने अल्फाबेट की तरह ही प्यार के मामले में आप गलत इंसान है।

वाय अक्षर:- यदि किसी व्यक्ति के नाम का पहला इंग्लिश वाय है तो वे लोग स्वयं में डूबे रहने वाले होते हैं। ऐसे लोग अपने निर्धारित लक्ष्यों को पाने के लिए निरंतर विचार मंथन करते हैं और नई योजनाएं बनाकर उन पर काम भी शुरू कर देते हैं। वाय अक्षर वाले लोग कार्यों का विश्लेषण करते हैं और अन्य लोगों की कार्य प्रणाली पर भी ध्यान रखते हैं। आप संवेदनशील और आत्मनिर्भर हैं। आप संबंधों में ज्यादा हक जताते हैं जिससे आपका रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिकता। प्रेम में आपको स्पर्श में बहुत आनंद आता है जैसे हाथ पकड़कर बैठना, कंधे पर हाथ रखकर चलना। वाय अक्षर वाले लोग बहुत ही संवेदनशील और आत्मनिर्भर होते है ये लोग दूसरों को रास्ता दिखाने में बड़े ही माहिर होते है. इनकी पर्सनालिटी बहुत अच्छी होती है ये बहुत अधिक बोलने में विस्वास नहीं करते है.  आप अपने प्रेमी को बार बार जताते हैं कि आप कितने अच्छे प्रेमी हैं। आपको उनकी प्रतिक्रिया भी चाहिए। आप खुले दिल के और रोमांटिक हैं।

जेड अक्षर:- आप सामान्य रूप से रोमांटिक हैं। जीवन में चीजों आसानी से लेना आपका शौक है और प्यार में भी यही बात आपको सच लगती है। आपको कहीं भी किसी से भी प्रेम हो सकता है। जेड अक्षर वाले लोग थोड़ा गंभीर किस्म के होते है आप अपनी लाइफ में साफ़ बोलने में यकीन रखते है और लाइफ को खूब एन्जॉय करते है. प्यार के मामले आप रोमांटिक होते हैं और किसी को भी अपनी ओर आकर्षि‍त करने की क्षमता रखते है. हर शख्स में आप खूबी तलाश लेते हैं। इसी कारण से लोग आपसे प्रभावित हो जाते हैं। आप प्रेम के मामले में खिलाड़ी हैं। आपको कोई खास फर्क नहीं पड़ता जब ब्रेक अप होता है। आप तुरंत नई तलाश शुरू कर सकते हैं।जिन लोगों के नाम का पहला इंग्लिश अक्षर झेड होता है, वे लोग बहुत जिद्दी हो सकते हैं। ऐसे लोग कई बार कोई खतरनाक काम भी कर देते हैं, जोखिम उठाने में इन्हें बिल्कुल भी संकोच नहीं होता है। यदि ये लोग किसी से शत्रुता रखते हैं तो शत्रु के प्रति हिंसक भी हो सकते हैं। इन विशेषताओं के कारण कभी-कभी ये लोग परेशानियों का सामना भी करते हैं।