mp gk dhar jila kab bana

MP GK : धार से संबंधी महत्वपूर्ण प्रश्न

MP GK से संबन्धित इस पोस्ट मे हम धार जिले तथा उसके आसपास के बारे मे कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न पढ़ेंगे।

प्रश्न – धार किस नदी के किनारे है?

उत्तर – धार जिला मध्य प्रदेश मे हैं और ये माही नदी के किनारे पर बसा हुआ हैं।

प्रश्न 2- धार जिले की सबसे बड़ी तहसील कौनसी है?

उत्तर – फिलहाल धार तहसील ही सबसे बड़ी तहसील हैं लेकिन पीथमपुर के तहसील बनने के बाद सबसे बड़ी तहसील पीतमपुर हो जाएगी। पीथमपुर मध्य प्रदेश का एक औद्योगिक क्षेत्र भी हैं।

प्रश्न 3- धार का क्षेत्रफल कितना हैं?

उत्तर – धार का क्षेत्रफल 8153 वर्ग किलोमीटर हैं।

प्रश्न 4- धार में कितने गांव हैं?

उत्तर – धार मे कुल 1625 राजस्व गाँव हैं जीनमे से  1326 पटवारी हल्का हैं।

प्रश्न 5- धार मे कितने विकासखंड हैं?

उत्तर – धार मे कुल 13 विकासखंड हैं जो की – धार, नालछा, तिरला, सरदारपुर, बदनावर, कुक्षी, डही, बाग, निसरपुर, धरमपुरी, मनावर, गंधवानी और उमरबन हैं।

प्रश्न 6- धार मे कितने ग्राम पंचायत हैं?

उत्तर – धार मे कुल 761 ग्राम पंचायत हैं।

प्रश्न 7- धार कब जिला बना?

उत्तर – 1401 मे दिलावर खान ने स्वतंत्र मालवा की स्थापना की और धार को इसकी राजधानी बनाई।

प्रश्न 8- धार के राजा कौन थे?

उत्तर – परमार वंश के नौवे राजा भोज परमार धार के राजा थे। राजा भोज ने मालवा की राजधानी धारनगरी को बनाया। परमार वंश ने 8वी शताब्दी से लेकर 14वी शताब्दी तक धार मे राज्य किया था।

प्रश्न 9- धार जिले की आबादी कितनी है?

See also  MP GK : पंचायती राज की स्थापना के लिए बनी समितियां और उनकी सिफ़ारिशे

उत्तर – 2011 की जनगणना के अनुसार धार की आबादी 2185793 हैं। इसमे पुरुष 1112725 हैं जबकि महिला 1073068 हैं।

प्रश्न 10- धार में कितनी विधानसभा है?

उत्तर – धार मे कुल 7 विधानसभा क्षेत्र हैं जिनके नाम – सरदारपुर, गंधवानी, कुकसी, मनावर, धरमपुरी, धार, बदनावर

प्रश्न 11- परमार वंश का अंतिम शासक कौन था?

उत्तर – परमार वंश का अंतिम स्वतंत्र राजा जयसिम्हा थे।

प्रश्न 12- परमार वंश का गोत्र कौन सा है?

उत्तर – परमार वंश मध्यकालीन भारत का एक राजवंश हैं जो की सूर्यवंशी राजपूत होते हैं। इस राजवंश का शासन धार और उज्जयिनी मे था।

प्रश्न 13- परमार वंश का सबसे प्रसिद्ध शासक कौन था?

उत्तर – परमार वंश के सबसे प्रसिद्ध राजा कोई और नहीं बल्कि राजा भोजराज थे।

प्रश्न 14- धार का गठन कब हुआ था?

उत्तर – 1 नवंबर 1956 को

प्रश्न 15- धार कुल कितनी तहसील हैं?

उत्तर – धार में कुल 9 तहसील है, इनका नाम हैं- धार, बदनावर, कुछी, मनावर, गंधवानी, डही, धर्मपुरी, सरदारपुर और पीतमपुर

प्रश्न 16- धार जिले के पड़ोसी जिलों के नाम क्या है?

उत्तर – धार के पड़ोसी जिले बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, इंदौर और खरगोन है।

प्रश्न 17- धार जिला मध्यप्रदेश के किस संभाग के अंतर्गत आता है?

उत्तर – धार इंदौर संभाग के अंतर्गत एक जिला है।

प्रश्न 18- परमार वंश ने धार को अपनी राजधानी कब बनाई थी?

उत्तर – 11 वीं सदी में परमार वंश के राजा भोजराज ने धारनगरी को अपनी राजधानी बनाई थी।

प्रश्न 19- मध्य प्रदेश के धार जिले की सीमा कितने अन्य जिलों से मिलती हैं?

See also  MP Patwari Exam : मध्य प्रदेश में धान उत्पादन के मुख्य क्षेत्र एवं समस्याएं

उत्तर – धार के पड़ोसी जिलों की संख्या 7 है। यानी धार मध्य प्रदेश के 7 जिलों के साथ अपनी सीमाओं को साझा करता है।

प्रश्न 20- मध्य प्रदेश का लोकप्रिय स्थान “भोजशाला” कहां पर स्थित है?

उत्तर – भोजशाला धार में ही स्थित है। इसकी स्थापना राजा भोज ने की थी, पूर्व समय में यह संस्कृत विद्यालय था जो कि आज भोजशाला के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 21- धार में कौन सा प्रसिद्ध मंदिर है?

उत्तर – राजा भोज द्वारा निर्मित भोजशाला में एक सरस्वती मंदिर हैं, जो कि पूरे राष्ट्र में ही प्रसिद्ध है।

प्रश्न 22- “मध्य भारत का सोमनाथ” मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है

उत्तर – राजा भोज ने एक शिवमंदिर का निर्माण कराया था, यह शिव मंदिर आज “मध्य भारत का सोमनाथ” के नाम से जाना जाता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *