कैसे करे PRE MPPSC की तैयारी | PRE MPPSC ki taiyari kaise kare

कैसे करे PRE MPPSC की तैयारी | PRE MPPSC ki taiyari kaise kare

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग हर वर्ष राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा देता है। इस परीक्षा में दो वास्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र होते हैं। पहला पेपर सामान्य अध्ययन पर आधारित होता है, इसमें 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। दूसरा पेपर सामान्य एप्टिट्यूड पर आधारित होता है। इसमें भी 100 प्रश्न पूछे जाते हैं।

सामान्य अध्ययन और एटीट्यूड को मिलाकर कुल 200 प्रश्न होते हैं, हर प्रश्न के 2 अंक निर्धारित हैं। सामान एप्टिट्यूड का पेपर सिर्फ “क्वालीफाइंग नेचर” का होता है, यानी कि सामान्य एटीट्यूड के पेपर के नंबर नहीं जोड़े जाते हैं। इस पेपर को सिर्फ पास करना जरूरी होता है। सामान्य अध्ययन के पेपर पर ही अधिक तैयारी करना होता है क्योंकि मुख्य परीक्षा तक जाने के लिए प्री पीएससी के पहले पेपर “सामान्य अध्ययन” को पास करना और उसमें अच्छे नंबर लाना अनिवार्य है।

प्रारंभिक परीक्षा को पास करने की रणनीति

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेने वाले ज्यादातर उम्मीदवार, इस परीक्षा को पास करने के लिए काफी तैयारी करते हैं। मेहनत के साथ तैयारी करने के बावजूद भी कई उम्मीदवार परीक्षा पास नहीं कर पाते हैं क्योंकि इसका मुख्य कारण यह है की उन उम्मीदवारों की तैयारी सुनियोजित तरीके से नहीं होती हैं। अगर कोई उम्मीदवार राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कर रहा है तो निसंदेह उसे सामान्य अध्ययन की तैयारी में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। तैयारी के लिए मेहनत तो जरूरी है पर अगर तैयारी के साथ उसमें थोड़ी अक्ल लगाया जाए तो सफल होने के अवसर बढ़ जाते हैं।

अक्ल का संबंध यहां पर यह है कि प्रारंभिक परीक्षा के पेपर में पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न को समझ कर तैयारी करने से है। एक बार अगर प्रारंभिक परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का पैटर्न समझ में आ गया तो प्रारंभिक परीक्षा को पास करना एकदम सरल कार्य लगने लगेगा। इसी कड़ी में आइए पिछले वर्षों के सामान्य अध्ययन के प्रश्न पत्रों में पूछे गए प्रश्नों के पैटर्न पर एक नजर डालते हैं हैं

See also  मध्यप्रदेश के प्रतीक चिन्ह | Madhya Pradesh Ke Pratik Chinh | MP Ke Pratik Chinh

इतिहास से संबंधित प्रश्न

पिछले वर्षों के पेपर का आकलन किया जाए तो पता चलता है कि भारतीय इतिहास और संस्कृति से संबंधित कई प्रश्न पूछे जाते हैं। इतिहास विषय की तैयारी करते समय इतिहास को तीन भागों में बांट कर तैयारी करें। इतिहास को तीन भागों में बांटा जा सकता है जैसे

  1. प्राचीन इतिहास
  2. मध्यकालीन इतिहास
  3. आधुनिक इतिहास

इन तीनों में से आधुनिक इतिहास से संबंधित प्रश्न काफी ज्यादा मात्रा में पूछे जाते हैं। इतिहास खंड में सबसे अधिक अंक दिलाने वाला तथा महत्वपूर्ण भाग आधुनिक इतिहास ही है। इसलिए उम्मीदवार को इस खंड पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देना चाहिए। आधुनिक इतिहास के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित विषयों का अध्ययन विशेष रूप से करें।

पर्यावरण और इकोलॉजी

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में पर्यावरण और इकोलॉजी खंड से भी प्रश्न पूछे जाते हैं। इन प्रश्नों का नेचर आधारभूत होता है। इसके अंतर्गत पर्यावरण से संबंधित कानून और करंट अफेयर से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

सामान्य विज्ञान

सामान्य ज्ञान खंड से भी प्रारंभिक परीक्षा के पहले पेपर में प्रश्न पूछे जाते हैं। जो प्रश्न आधारभूत सिद्धांतों पर ही आधारित होते हैं। सामान्य विज्ञान को तीन भागों में विभाजित किया जाता है जो कि निम्न प्रकार से है।

  1. भौतिकी
  2. रसायन शास्त्र
  3. जीव विज्ञान

इन तीनों में अगर तुलना करें तो जीव विज्ञान से अधिक प्रश्न परीक्षा में आते हैं

संविधान और राजनीतिक शास्त्र

एमपीपीएससी के प्री परीक्षा में इस खंड को सबसे सरल माना जाता है क्योंकि इसमें ज्यादातर प्रश्न संसद और संविधान के निर्माण से संबंधित पूछे जाते हैं। इस खंड में ज्यादातर प्रश्न निम्न वर्ग से पूछे जाते हैं

  • राज्य के नीति निदेशक तत्व
  • मूल कर्तव्य
  • कार्यपालिका
  • आर्थिक प्रक्रिया और बजट
  • सर्वोच्च और उच्च न्यायालय के अधिकार
  • राज्यों के बीच संबंध
  • चुनाव तथा चुनाव के अधिकार
  • आपातकालीन प्रावधान
  • संविधान संशोधन
  • पंचायती राज व्यवस्था

इकोनॉमिक्स विषय

इकोनॉमिक्स अर्थात अर्थव्यवस्था विषय से दो तक के प्रश्न आते हैं। इसलिए इकोनॉमिक की तैयारी करने के लिए इस खंड को दो भाग में बात कर पढ़ना चाहिए।

  • पहला भाग – आधारभूत परिभाषाएं =>इस भाग के अंतर्गत अर्थशास्त्र और आर्थिक गतिविधियों से जुड़े हुए प्रश्न को पूछा जाता हैं।
  • दूसरा भाग – करेंट अफेयर्स => इस भाग में अर्थवशास्त्र एवं अर्थव्यवस्था से संबंधित वर्तमान घटनाओं पर प्रश्न पूछे जाते हैं।
See also  मध्य प्रदेश के संभाग और जिले

भूगोल विषय

यह भाग भूगोल से संबंधित है, इसमें भूगोल से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं इन प्रश्नों में निम्न विषय को शामिल किया जाता है

  • भूकंप के बुनियादी लक्षण
  • दुनिया की जलवायु
  • बंदरगाह
  • ज्वार भाटा
  • नदियां
  • बहुउद्देशीय परियोजनाएं
  • सिंचाई
  • फसलें

कंप्यूटर विषय

मध्य प्रदेश के प्रारंभिक परीक्षा के पहले पेपर में कंप्यूटर विषय को भी जोड़ा गया है। प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर विषय पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है इन के अंतर्गत निम्न विषय पर प्रश्न पूछे जाते हैं।

  • कंप्यूटर शब्दों के अर्थ
  • कंप्यूटरों के विभिन्न भागों के कार्य
  • हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की जानकारी
  • इंटरनेट की जानकारी

मध्यप्रदेश लोक सेवा प्रारंभिक परीक्षा के पहले पेपर में लगभग 5 से 6 प्रश्न कंप्यूटर विषय से पूछे जाते हैं।

करंट अफेयर्स

यह विषय बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें लगभग 20 से 25 प्रश्न परीक्षा में पूछे जाते हैं। करंट अफेयर का संबंध राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय महत्व ताजा तरीन घटनाओं पर होता है। करंट अफेयर की तैयारी करने के लिए इसे खंड में नहीं तोड़ा जाता है बल्कि हर चर्चित घटनाओं को अच्छे से पढ़ें।

करंट अफेयर्स संबंधित मेरा अनुभव एक बार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत आए थे तो उस समय के आसपास होने वाले एक परीक्षा में डोनाल्ड ट्रंप की बेटी का नाम पूछा गया था।

ऊपर दिए हुए अनुभव से स्पष्ट है की जो भी घटनाएं चर्चा में हैं उन्हें बड़ी बारीकी के साथ पढ़ें। करंट अफेयर को पढ़ने के लिए सबसे सही तरीका है कि रोज के अखबार को अच्छे से पढ़ें। इसके साथ करंट अफेयर पर आधारित मासिक पत्रिका आती हैं उन्हें जरूर खरीदें।

अनुसूचित जाति एवं जनजाति

इस खंड से लगभग 6 से 8 प्रश्न परीक्षा में पूछे जाते हैं। इस खंड की तैयारी के लिए दो अधिनियम को जरूर पढ़ना चाहिए यह दो अधिनियम निम्न प्रकार से हैं

  1. अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम 1989
  2. सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955

इसके अलावा मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 को भी इस खंड में शामिल किया जाना जरूरी है क्योंकि मानव अधिकार से संबंधित भी प्रश्न पूछे जाते हैं।

See also  मध्य प्रदेश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला कौनसा हैं?

मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान

आरंभिक परीक्षा के पहले पेपर का सबसे महत्वपूर्ण भाग है इस खंड में लगभग 25 से 30 प्रश्न परीक्षा में पूछे जाते हैं। इसलिए जो उम्मीदवार मध्य प्रदेश प्री पीएससी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान पर अच्छे से ध्यान देना चाहिए। मध्यप्रदेश की तैयारी करने के लिए मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान को निम्न खंड में विभाजित कर पढ़ा जा सकता है। और इन खंड के आधार पर तैयारी की जा सकती है।

  • मध्यप्रदेश के सामान्य तथ्य
  • मध्य प्रदेश की भौगोलिक जानकारी
  • मध्य प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र
  • मध्य प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों से संबंधित प्रश्न
  • जनसांख्यिकीय और अनुसूचित जनजातियों से संबंधित
  • मध्य प्रदेश इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन
  • मध्य प्रदेश पुरस्कार
  • मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स
  • खनिज उद्योग खेल फसल प्राचीन इतिहास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *