कम्प्युटर क्या हैं ? (What is Computer?)

कम्प्युटर क्या हैं ? (What is Computer?)

बीसवीं शताब्दी मे अनेक वैज्ञानिक आविष्कारों का उपयोग हुआ हैं, जीनामे सबसे महत्वपूर्ण योगदान कम्प्युटर का हैं। व्यापारिक क्षेत्र, वैज्ञानिक अनुसंधान, संचार-व्यवस्था, आंतरिक क्षेत्र, पर्यावरण, चिकित्सा, शिक्षा इत्यादि क्षेत्र मे कम्प्युटर का महत्वपूर्ण योगदान हैं।

आइए जानते हैं  what is computer? कम्प्युटर शब्द अंग्रेज़ी के compute शब्द से बनाया गया हैं। जिसका अर्थ हैं- गणना करना, इस प्रकार साधारण भाषा मे कम्प्युटर का अर्थ एक एसी मशीन से हैं, जो गणना संबंधी कार्य को शीघ्रता से कर सकती हैं। परंतु सही अर्थो मे गणना करने के अलावा कम्प्युटर और भी कई कार्य कर सकता हैं। कम्प्युटर की जानकारी के लिए इसकी विशेषताओ को जानना आवश्यक हैं।

  1. स्पीड/गति (स्पीड) : कम्प्युटर द्वारा गणना करने की गति बहुत ही तीव्र होती हैं। यह एक सेकेंड मे लाखो का जोड़-घटाना कर सकता हैं। मनुष्य की तुलना मे कम्प्युटर काही अधिक तीव्र गति से कार्य कर सकते हैं।
  2. सत्यता (Accurancy) : कम्प्युटर दिये गए निर्देश (कमांड ) के अनुसार कार्य करने मे कोई गलती नहीं करता हैं। सही परिणाम प्राप्त करने के लिए कम्प्युटर को सही निर्देश देना अत्यंत आवश्यक होता हैं।
  3. संग्रह-क्षमता (Storage) : कम्प्युटर की सबसे बड़ी विशेषता सूचनाओ को एकत्रित करके उन्हे संग्रहीत(Store) करना हैं। जिससे भविष्य मे उन सूचनाओ का आवश्यकता अनुसार उपयोग किया जा सके।
  4. व्यापकता (Wide) : कम्प्युटर का उपयोग अनेक क्षेत्रो मे किया जा सकता हैं। जटिल वैज्ञानिक समीकरणों के हल से लेकर घरेलू कामकाज तक इनका प्रयोग किया जा सकता हैं। समय के साथ-साथ कम्प्युटर का उपयोग बढ़ता जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *