How draw Polygon in Turbo C/CPP | सी भाषा का इस्तेमाल करके पॉलीगोन कैसे बनाए

How draw Polygon in Turbo C/CPP | सी भाषा का इस्तेमाल करके पॉलीगोन कैसे बनाए

Turbo C का इस्तेमाल करके पॉलीगोन को ड्रॉ करना बहुत ही सरल हैं। बहुत से कम्प्युटर के इंजीनियरिंग छात्र यह शिकायत करते हैं की उन्हे सी/सीपीपी का इस्तेमाल करके पॉलीगोन को बनाने मे दिक्कत आ रही हैं, या फिर वो पॉलीगोन को बनाने का तरीका नहीं समझ पा रहे हैं। तो आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानेंगे की कैसे टर्बो सी/सीपीपी मे पॉलीगोन को डिजाइन करे।

पॉलीगोन को डिजाइन करने के लिए हमे drawpoly() फंक्शन का इस्तेमाल करना होगा। drawpoly फंक्शन टर्बो सी/सीपीपी के graphics.h हेडर फ़ाइल के अंदर परिभाषित किया गया हैं। इसलिए जब भी पॉलीगोन का डिजाइन करेंगे तो graphics.h का इस्तेमाल करना होगा।

पोलीगोन को ड्रॉ करने के लिए दो प्रकार की वैल्यू आपके पास जरूर होनी चाहिए, जिनहे नीचे बताया गया हैं।

1- पहली वैल्यू यह हैं की आपके पॉलीगोन मे कितने बिन्दु (vertex) हैं। जैसे अगर कोई पॉलीगोन का इस्तेमाल करके त्रिभुज (triangle) बनाना चाहता हैं, तो उसे चार vertex बताने होंगे।

How draw Polygon in Turbo C/CPP | सी भाषा का इस्तेमाल करके पॉलीगोन कैसे बनाए

ऊपर दिये गए त्रिभुज मे केवल तीन vertex दिख रहे हैं, फिर आखिर चार vertix क्यो चाहिए, त्रिभुज को बनाने के लिए, तो ध्यान से ऊपर दिये त्रिभुज को देखिये, अगर हम माने की त्रिभुज A बिन्दु से बनना प्रारम्भ हुआ हैं, तो त्रिभुज की अंतिम लाइन भी A बिन्दु मे ही खत्म हो रही हैं, इस लिए अगर हमे त्रिभुज को बनाना चाहते हैं तो हम त्रिभुज के 4 vertix बताएँगे जैसे – (A,B,C,A)

2- दूसरा महत्वपूर्ण काम हैं की vertex की संख्या के आधार पर एक array को बनाना होगा। और इस array मे सभी vertex के coordinate को बताना होगा। कम्प्युटर मे बिन्दु की पहचान coordinate से होता हैं, इस लिए कम्प्युटर मे जब भी बिन्दु की जानकारी देंगे, तो वहाँ पर A, B, C, A की जगह उनके coordinate देंगे, उदाहरण – (50,20, 100, 80, 10, 80, 50,20)

See also  कम्प्युटर क्या हैं ? (What is Computer?)

vertex के इन coordinate को hold करने के लिए array बनाना जरूरी होता हैं। इसी array मे आपको vertex की संख्या के आधार पर आपको सारे coordinate क्रमानुसार बता देना हैं।

अब हम drawpoly फंक्शन मे आर्गुमेंट देने के लिए एक integer और एक array का निर्माण करेंगे। नीचे प्रोग्राम को देखिये।

How draw Polygon in Turbo C/CPP | सी भाषा का इस्तेमाल करके पॉलीगोन कैसे बनाए

ऊपर दिये प्रोग्राम मे आप लाल बार्डर के अंदर आप एक वेरिएबल और एक array का डिक्लारेशन देख रहे होंगे। vertex नामके वेरिएबल मे हमने बता दिया हैं की हमारे द्वारा बनाए जा रहे पोलीगोन मे 4 vertex हैं। हालांकि दिखाई केवल 3 vertex ही देंगे। क्योंकि पोलीगोन के बन जाने के बाद vertex हमेशा n-1 के रूप मे दिखाई देते हैं। दूसरा coor नामका array आपको दिख रहा हैं, उसमे कुल 8 वैल्यू डाली गईं हैं, ऐसा इस लिए हैं की एक बिन्दु के दो coordinate होते हैं, और हम जो पोलीगोन बनाने जा रहे हैं उसमे 4 vertex हैं, तो इस प्रकार 4 vertex के 8 coordinate हो जाएंगे।

अब इस प्रोग्राम का आउटपुट देखते हैं जिसे नीचे दर्शाया जा रहा हैं। यह एक त्रिभुज के रूप मे प्रदर्शित हो रहा हैं।

How draw Polygon in Turbo C/CPP | सी भाषा का इस्तेमाल करके पॉलीगोन कैसे बनाए

2 comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *