रहस्यमयी इंग्लैंड का एक अस्पताल – नॉक्टन हॉल अस्पताल

रहस्यमयी इंग्लैंड का एक अस्पताल – नॉक्टन हॉल अस्पताल

ये अस्पताल, इंग्लैंड के लिंक्विन में बना हुआ। इस अस्पताल से जुड़ी कहानियां आपको हैरत में डाल सकती हैं। साल 1841 में यह अस्पताल पूरी तरीके से जल गया था, इसके बाद दोबारा इसका निर्माण किया गया था। नॉक्टन हॉल, ऑफिसर नॉर्मन हॉक्सन का घर था जिसे दोबारा बनाया गया था। इनको प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान बुला लिया गया था। युद्ध में भारी संख्या में लोग घायल हो गए थे जिसको देखते हुए ऑफिसर हॉक्सन ने अपना घर देश की रिसर्च टीम को दे दिया ताकि घायलों का इलाज हो सके।
युद्ध से लौटने के बाद ऑफिसर ने इस घर को विमान मंत्रालय को बेच दिया। मंत्रालय ने इस बिल्डिंग को RAF अस्पताल में तब्दील कर दिया गया। आस-पास के लोग इलाज के लिए यहां आने लगे। इस अस्पताल के साथ रहने के लिए कुछ लॉज भी बनाए गए थे। लेकिन एक बार फिर अस्पताल की यह मीनार गल्फ वॉर के युद्ध की भेंट चढ़ गया। युद्ध के बाद से इस अस्पताल की हालत बिगड़ती चली गई। आज ये सिर्फ एक खंडहर इमारत बनकर रह गया है।
तबाह हुई इस इमारत में सिर्फ घोस्ट हॉन्टर्स ही जाते हैं। ऐसा माना जाता है इस बिल्डिंग के एक कमरे में एक लड़की की आत्मा है। कई मरीजों ने शिकायत की है कि उन्होंने सुबह 4.30 बजे लड़की की रोने की आवाज कसुनी, जो किसी बुरे इंसान के बारे में चिल्ला चिल्लाकर रोती है। कहते हैं यह किसी अमीर शख्स की नौकरानी थी, जिसका बलात्कार करके उसे मार दिया गया था, मारने के बाद उसको इसी अस्पताल में दफनाया गया था। इसके अलावा कई लोगों ने यह भी बताया कि इस अस्पताल में कई सैनिकों की आत्माएं एक अधेड़ उम्र की महिला साथ घूमती हैं। इसलिए आजकल वहां वो ही लोग जाते हैं जिन्हें भूतों का अनुभव लेना होता है।