Worm Snake यानि तेलियाई साँप – ये दुनिया का सबसे छोटा साँप हैं

Worm Snake यानि तेलिया साँप – ये दुनिया का सबसे छोटा साँप हैं

दोस्तो ऊपर जो आप चित्र देख रहे हो यह कोई किंग कोबारा का बच्चा या नाग का बच्चा नहीं हैं, वास्तव मे यह एक छोटा साँप हैं। इस साँप को तेलिया साँप, वार्म स्नेक भी कहते हैं। अक्सर बारिश मे या फिर गर्मी मे यह साँप हमारे घरो मे निकलता रहता हैं, और हम इसे अक्सर किस खतरनाक साँप का बच्चा मान लेते हैं। पर यह साँप खतरनाक नहीं हैं। इस साँप को worm snake कहते हैं हिन्दी मे इसे तेलिया साँप भी कहते हैं।

इस साँप की लंबाई 5 इंच से लेकर 9 इंच तक होती हैं। और यह साँप बिना जहर वाले साँपो की प्रजाति से संबन्धित हैं। कई लोग इन्हे अंधा साँप भी बोलते हैं। इस साँप का मुख्य आहार मच्छर के अंडे, लार्वा आदि हैं।

kya saap andha hota hai, तेलिया सांप जहरीला होता है, अंधा सांप, सांप क्यों काटता है, करैत सांप की पहचान, विषहीन सांप,

यह साँप अंधा होता हैं, हालांकि ध्यान से देखने पर इसके सर मे दो आंखे दिखाई देती हैं, पर वास्तव मे इन आंखो से यह साँप दिन और रात का फर्क बस समझ पता हैं। इस साँप का निवास स्थान गंदे स्थान पर होता हैं, जहां सड़े-गले, कूड़ा-कर्कट आदि पड़ा होता हैं। यह साँप अपने पूंछ के नुकीले हिस्से से मट्टी को खोद कर अपना बिल बनाता हैं।

अंधे सांप सांपों के परिवार के सबसे पुराने सांपों में से एक माने जाते हैं। अंधे सांपों का परिवार छोटे सांपों का माना जाता है, इनके आकार बहुत छोटा होता हैं तथा इनकी चमड़ी चिकनी और चमकीली होती है। इनके मुख के पास आंखों की तरह दो काले धब्बे होते हैं, जो की शल्को से ढके होते हैं। इन आंखों से यह सब कुछ नहीं देख पाते, बस दिन रात का अंतर इन्हें पता चलता है। इन सांपों को देखने के बाद कई लोग को वह लगता है कि यह केंचुए हैं, लेकिन इनकी चाल को देखकर यह भ्रम टूट जाता है। केंचुए काफी धीमा रहते हैं जबकि अंधे सांप जो कि केंचुए की तरह दिखते हैं, यह सांपों की स्टाइल में टेढ़ा मेढ़ा और तेजी से चलते हैं।

See also  सरकारी राशन की दुकान कैसे खोलें 2022 में होगी अच्छी कमाई (sarkari rashan ki dukan)

पूरे धरती में अंधे सांपों की लगभग 210 प्रजातियां पाई जाती है, जिनमें से भारत में अंधी सांपों की 14 प्रजातियां अभी तक खोजी गई है। पूरे दुनिया में अंधे सांपों में सबसे छोटा सांप कॉमन वॉर्म स्नेक है।

FAQ about Worm Snake

तेलिया साँप को भारत मे अंधा साँप भी बोला जाता हैं, ये जहरीले नहीं होते हैं, और ये दुनिया के सबसे छोटे साँप हैं।

क्या ब्राह्मणी अंधे सांप काटते हैं?

भारत मे तेलिया साँप को ब्रांहणी अंधा साँप भी कहते हैं, जब इन्हे संकट महसूस होता हैं तो ये मिट्टी मे छिपने की कोशिश करते हैं। इन साँपो मे जहर नहीं होता हैं, इस लिए ये इन्सानो को काटने की कोशिस नहीं करते हैं।