shortest lifespan animal and insect

Amazing Fact : दुनिया के ऐसे जीव जो कम समय तक ही जीवित रहते है

गिनी पिग्स का जीवन कितना लंबा?

इस जानवर का आकार बहुत ही छोटा होता हैं। ये जानवर देखने मे छोटे से खरगोश या फिर बड़े से चूहे की तरह लगते हैं, तथा मुख्य रूप से ये साउथ अमेरिका मे पाये जाते हैं। एक वयस्क गिनी पिग का वजन 700 से 1200 ग्राम तक होता हैं। ये 4 वर्ष से लेकर 8 वर्ष तक ही जीवित रह पाते हैं। गिनी पिग्स झुंड मे नहीं रहते बल्कि अकेले रहना पसंद हैं। ये जीव शाकाहारी होते हैं तथा बिना पानी के लंबे समय तक जीवित रह सकते हैं। ये प्रजाति तेजी से बिलुप्त हो रही हैं क्योंकि कई देशो मे इन्हे भोजन के लिए इस्तेमाल करते हैं।

खरगोश (Rabbit) का जीवन कितना लंबा?

खरगोश देखने मे सबसे प्यारा जानवर हैं, ये दुनिया के लगभग हर देश मे पाया जाता हैं। खरगोश के कई प्रजाति पाई जाती हैं। खरगोश अधिकतम 6 से 8 वर्ष तक ही जीवित रहते हैं। खरगोश खाने मे घास और पौधो के मुलायम पत्ते खाते हैं। अंटार्तिका को छोड़ कर खरगोश हर जगह पाये जाते हैं। खरगोश प्रजनन के माध्यम से विश्व का एक मात्र जीव हैं जो वर्ष मे 4 से 5 बार बच्चे जन्म देता हैं। खरगोश लगभग 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं।

मच्छर (Mosquito) का जीवन कितना लंबा?

मच्छर से कौन नहीं परिचित होगा। ये एक उड़ने वाला जीव हैं जो आकार मे बहुत छोटे होते हैं। स्पेनिस और पुर्तगाली भाषा मे छोटे उड़ने वाले कीड़े को मोसकीटो बोला जाता हैं, मच्छर अपने अंडे पानी मे देते हैं। मादा मच्छर के पास एक ट्यूब होता हैं, जिसके माध्यम से मच्छर खून पीते हैं। नर मच्छरो का जीवन 5 से 7 दिन का होता हैं जबकि मादा मच्छर 40 से 50 दिन तक जीवित रह सकती हैं। मच्छरों की लगभग 3500 प्रजाति पाई जाती हैं।

See also  सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक पहुँचने में कितना समय लेता है

चूहा (Rat) का जीवन कितना लंबा?

चूहा एक छोटे आकार का जीव हैं। जो खेतो, जंगल और घरो मे पाये जाते हैं। चूहो की लगभग 60 से ज्यादा प्रजाति हैं। चूहे मुख्य रूप से चावल के खेतो मे पाये जाते हैं। विश्व मे हाउस रैट सबसे आम प्रजाति हैं, जो विश्व के लगभग हर कोने मे पाये जाते हैं। जहां भी इंसान रहते हैं वहाँ चूहे जरूर पाये जाते हैं। चूहो का जीवन सिर्फ एक वर्ष का होता हैं।

हाउस फ्लाई (House Fly) का जीवन कितना लंबा?

भारत मे हाउस फ्लाई को मक्खी के नाम से भी जाना जाता हैं। मक्खी कीड़े प्रजाति की एक छोटी प्रजाति हैं, जो मुख्य रूप से घरो मे ही पाई जाती हैं। इनका आकार 5 से 7 एमएम का होता हैं। एक मादा मक्खी एक बार मे 100 अंडे देती हैं, तथा अपने पूरे जीवन चक्र मे लगभग 600 से 1000 अंडे दे देती हैं। मक्खियों का जीवन सिर्फ 20 से 30 दिन का होता हैं।

ड्रेगन फ्लाई/चिड्डा (Dragon Fly) का जीवन कितना लंबा?

अक्सर बारिश के बाद वाले मौसम मे हमे मैदानो एवं बगीचो मे ड्रेगन फ्लाई जरूर देखा होगा। भारत के कई हिस्सो मे इन्हे चिड्डा भी कहा जाता हैं। ये रंग-बिरंगे होते हैं। इनके 4 नाजुक से पंख और छह पैर होते हैं। इनकी आंखे काफी बड़ी होती हैं। बच्चे अक्सर इन्हे देख कर प्रभावित होते हैं। इनका मुख्य निवास स्थान नदी, तालाब और झरनो के किनारे होता हैं। मादा चिड्डा पानी या फिर पानी के निकट अंडे देती हैं।  मक्खी का जीवन 7 से 50 दिन का होता हैं।

See also  टमाटर (Tamatar) 🍅 फल है या सब्जी तथा टमाटर 🍅 का इतिहास (Best Article 2022)

अन्य पोस्ट की लिंक

  1. Rewa Intro – रीवा का इतिहास (Best City of MP & Pincode 486001)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *