दूध गिरना शुभ या अशुभ

दूध गिरना शुभ या अशुभ, दोष से बचने का उपाय जानिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार दूध गिरना अशुभ माना जाता हैं, कई बार दूध पकाते समय छलक जाता हैं या फिर हाथो से दूध गिर जाता हैं। इस विषय को लेकर कई लोगो के मन मे प्रश्न होता हैं की क्या दूध गिरना शुभ या अशुभ होता हैं। आज इस लेख के माध्यम से जानेंगे की दूध गिरने का क्या अर्थ हो सकता हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार दूध गिरना बहुत ही अशुभ माना गया हैं। क्योंकि दूध चंद्रमा का कारक माना गया है और दूध को पकाने के लिए अग्नि का इस्तेमाल होता हैं। अग्नि मंगल का कारक माना गया हैं। इस तरह से मंगल और चन्द्र एक दूसरे के विपरीत होते हैं। इसलिए जिस घर मे उबलता हुआ दूध गिर जाता हैं उस घर मे निकट भविष्य मे लड़ाई होने की संभावना बन जाती हैं। इसलिए दूध को पकाते समय बहुत ही सजग रहना चाहिए और ध्यान देना चाहिए की दूध पकाते समय बिलकुल भी न गिरे।

हाथ से दूध गिरना शुभ या अशुभ

अगर आप दूध का ग्लास पकड़े हुये हैं और हाथ से ही दूध गिर जाए तो यह भी अशुभ माना गया हैं। हाथ से दूध गिरना वास्तु शास्त्र के अनुसार एक गलत घटना हैं। अगर किसी व्यक्ति के हाथ से दूध गिर जाता हैं तो उस व्यक्ति को आने वाले समय मे आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। इसके साथ ही उसे मानसिक परेशानी एवं कार्यालय मे अधिक कार्यभार का सामना करना पड़ सकता हैं। हाथो से गिरता हुआ दूध चन्द्र दोष को बढ़ता हैं। चन्द्र दोष होने पर व्यक्ति को सोमवार के दिन या फिर पुर्णिमा के दिन व्रत करके चंद्रमा की पूजा करनी चाहिए। चन्द्र दोष से मुक्ति के लिए भगवान शिव की पूजा को भी शुभ माना गया हैं। मान्यता हैं की जो व्यक्ति भगवान शिव की पूजा करता हैं उसे कभी भी चन्द्र दोष का सामना नहीं करना पड़ता हैं। इसके साथ साथ सोमवार के दिन चाँदी की अंगूठी मे मोती को धरण करके पहनने से चन्द्र दोष से मुक्ति मिलती हैं।

See also  अपने नाम के पहले अक्षर से जानिए अपना भविष्य

सपने में दूध गिरना देखना

सपने में दूध गिरना देखना, भविष्य मे होने वाले अनिष्ट का सूचक हैं। अगर कोई व्यक्ति सपने मे दूध गिरना देखता हैं तो इसका मतला हैं की आने वाले समय मे उसके साथ कुछ अनिष्ट हो सकता हैं। अगर कोई व्यक्ति ऐसा सपना देखता हैं तो उसे घर मे गृह शांति से संबन्धित पूजा पाठ कराना चाहिए। ऐसा करने से आने वाला अनिष्ट टल जाता हैं। लेकिन अगर कोई व्यक्ति सपने म दूध मे शक्कर मिलाते हुये देखता हैं तब यह सपना बहुत अच्छा माना गया हैं। अगर सपने मे दूध मे शक्कर मिलाते हुये देखता हैं तो उसे खुश हो जाना चाहिए, क्योंकि आने वाले समय मे उसे धन लाभ हो सकता हैं। उसके बिगड़े हुये कार्यो मे सुधार हो सकता हैं।

कच्चा दूध गिरना शुभ या अशुभ

कच्चा दूध हो या पका दूध हो गर वह गिर जाता हैं तो यह अपशकुन ही माना जाता हैं। इसलिए अगर कच्चा दूध भी गिर जाये तो व्यक्ति को सतर्क हो जाना चाहिए, क्योंकि कच्चा दूध गिरने का मतलब हैं की आने वाले समय मे घर मे लड़ाई झगड़े हो सकते हैं। दूध गिरने से चन्द्र दोष लग सकता हैं। चन्द्र दोष से व्यक्ति का जीवन उलझ जाता हैं। चन्द्र दोष की वजह से मानसिक तनाव, लड़ाई झगड़े होते रहते हैं। जिस व्यक्ति को चन्द्र दोष होता हैं उसे दिल, फेफड़े और अवसाद जैसी बीमारियो का डर बना रहता हैं। पुर्णिमा के दिन पूरे चंद्रमा को देखने से चन्द्र दोष दूर होता हैं।

दान के माध्यम से भी चन्द्र दोष दूर होता है

वैसे तो शिव या फिर चन्द्र पूजा से भी चन्द्र दोष दूर होता हैं। लेकिन अगर कोई व्यक्ति पूजा-पाठ नहीं कर पा रहा हैं तो दान के माध्यम से भी चन्द्र दोष से मुक्ति मिल सकती हैं। सोमवार या फिर पुर्णिमा के दिन सफ़ेद वस्तुयों का दान देने से भी चन्द्र दोष दूर होता हैं।

See also  भगवान दत्तात्रेय किसके अवतार है

उदाहरण – चावल, दूध, मिश्री, चाँदी, मोती, सफ़ेद वस्त्र, सफ़ेद पुष्प, सफ़ेद चन्दन का दान करने से चन्द्र मजबूत होता हैं और चन्द्र दोष से मुक्ति मिलती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *