तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नहीं, तुलसी का पत्ता तकिए के नीचे रखने से क्या होता है, तुलसी के पौधे को छत पर क्यों नहीं रखना चाहिए, घर में कितनी तुलसी होनी चाहिए, तुलसी को कब नहीं छूना चाहिए, तुलसी के पास कौन सी पांच चीजें नहीं रखनी चाहिए, मुझे अपना तुलसी का पौधा घर में कहां रखना चाहिए, तुलसी में कौन सा दीपक जलाना चाहिए, घर में कौन सी तुलसी शुभ रहती है, तुलसी के पौधे में दूध डालने से क्या होता है, तुलसी कौन से भगवान को नहीं चढ़ती है, तुलसी के पति कौन हैं, तुलसी के गमले में शिवलिंग रख सकते हैं क्या,

तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नहीं

Table of Contents

तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नहीं

घर में लगी हुई तुलसी लक्ष्मी स्वरूपा होती है इसीलिए तुलसी का पौधा किसी को नहीं देना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति तुलसी का पौधा किसी को देता है तो ऐसा करने से लक्ष्मी उससे रूठ सकती हैं।

अगर कोई व्यक्ति घर में तुलसी लगाना चाहता है तो तुलसी लगाने के लिए सबसे अच्छा दिन गुरुवार का दिन माना गया है। पूजा पाठ की दुकान में तुलसी के बीज मिलते हैं उन्हें गुरुवार के दिन लाकर घर के गमलों में छेद देने से कुछ ही समय में तुलसी के पौधे उग आते हैं। तुलसी का पौधा भी बाजार से खरीद कर नहीं लाना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति घर मे तुलसी का पौधा लगाना चाहता हैं तो उसे सुबह शाम तुलसी का ध्यान रखना पड़ेगा। और शाम को तुलसी को दिया जरूर प्रज्वलित करे। जो लोग मांसाहार करते हैं उन्हे अपने घर मे तुलसी नहीं लगानी चाहिए। ऐसे लोग जो तामसिक जीवन जीते हैं तथा तांत्रिक पुजा पाठ करते हैं ऐसे लोगो के घरो मे भी तुलसी का पौधा नहीं होना चाहिए। भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय हैं, तुलसी की पुजा राजसिक और सात्विक तरीके से की जाती हैं। अगर कोई व्यक्ति की दूसरों को पौधा उफार मे देना चाहता हैं तो वह आम के पौधो को उपहार में दे सकता हैं। इसके साथ ही कई ऐसे पौधे आते हैं, जो गिफ्ट के लिए ही जाने जाते हैं। लेकिन तुलसी के पौधे मे धार्मिक तत्व होने की वजह से तुलसी को की अन्य को नहीं दिया जा सकता हैं। इसलिए हिन्दू धर्म मे तुलसी के पौधो को किसी को देने की मनाही हैं।

See also  क्या आपका जन्मदिन जनवरी मे हैं? जनवरी मे जन्म लेने वाले का व्यक्तित्व कैसा होता हैं?

तुलसी के प्रकार

भारत मे मुख्य रूप से पाँच प्रकार की तुलसी पाई जाती हैं, इन पंचो तुलसी के नाम निम्न प्रकार से दिये हुये हैं।

  1. श्वेत तुलसी : श्वेत तुलसी को भारत मे विष्णु तुलसी के नाम से भी जानते हैं। यह तुलसी सफ़ेद रंग के फूल देती हैं, जिसकी वजह से इस तुलसी को श्वेत तुलसी के नाम से जाना जाता हैं। श्वेत तुलसी का इस्तेमाल विष्णु भगवान के पूजा-पाठ मे किया जाता हैं।
  2. रामा तुलसी : रामा तुलसी को घर मे लगाना बहुत ही उत्तम माना जाता हैं, ऐसी मान्यता हैं की जिस घर मे रामा तुलसी होती हैं, उस घर मे हमेशा उन्नति होती हैं। रामा तुलसी की पत्तियाँ सफ़ेद होती हैं लेकिन इनका स्वाद मीठा होता हैं। यह भगवान राम को बहुत पसंद हैं, इसीलिए इस तुलसी को रामा तुलसी कहा जाता हैं।
  3. श्यामा तुलसी : श्यामा तुलसी भगवान कृष्ण को अति प्रिय हैं। इस तुलसी की पत्तियों का रंग भी श्याम रंग या बैगनी रंग का होता हैं। श्याम तुलसी को कृष्ण तुलसी के नाम से भी जाना जाता हैं।
  4. नींबू तुलसी : नींबू तुलसी को प्रहलद तुलसी भी कहा जाता हैं, इस तुलसी की पत्तियों का आकार और रंग-रूप नींबू की पत्तियों से काफी मिलता हैं, इसी लिए इसे नींबू तुलसी कहा जाता हैं। इसके साथ साथ जब इस तुलसी की पत्तियों को हाथ मे मसलने से नींबू की गंध का आभास होता हैं। नींबू तुलसी को आजकल पिज्जा मे टोपिंग के रूप मे इस्तेमाल करते हैं।
  5. वन तुलसी : वन तुलसी को जंगली तुलसी भी कहा जाता हैं, वन तुलसी की पत्तियाँ बड़ी आकार की होती हैं और इनकी पत्तियों को हाथ मे मसलने से तीखी गंध का रिसाव होता हैं। वन तुलसी को मंदिरो मे लगाया जा सकता हैं लेकिन घर में लगाना उचित नहीं हैं।

Google Frequently Asked Question

तुलसी का पत्ता तकिए के नीचे रखने से क्या होता है?

ऐसी मान्यता है कि सोते समय अगर तुलसी के पत्ते को तकिया के नीचे रखें तो दिमाग में भरी हुई सारी नकारात्मक ऊर्जा शरीर से निकल जाती है।

तुलसी के पौधे को छत पर क्यों नहीं रखना चाहिए?

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि तुलसी के पौधे को छत पर नहीं रखना चाहिए ऐसा करने से घर की सारी सकारात्मक ऊर्जा घर से दूर हो जाती है। जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर स्थिति में है वह लोग भूल कर भी तुलसी को छत पर ना रखें।

See also  शिवलिंग को घर मे रखने से संबन्धित नियम | Shivling ko ghar me Rakhane ke Niyam

घर में कितनी तुलसी होनी चाहिए?

घर में लगी हुई तुलसी की संख्या विषम होनी चाहिए यानी कि 1, 3, 5 आदि की संख्या में तुलसी को घर में लगाना चाहिए। घर में सम संख्या में तुलसी के पौधे नहीं लगाने चाहिए।

तुलसी को कब नहीं छूना चाहिए?

प्रतिदिन तुलसी की पूजा की जा सकती है लेकिन शाम के समय तुलसी को नहीं छुआ जाना चाहिए तथा एकादशी, रविवार, चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के दिन तुलसी को नहीं छोड़ना चाहिए।

तुलसी के पास कौन सी पांच चीजें नहीं रखनी चाहिए?

तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना गया है इसलिए इसके आसपास ऐसी चीजों को नहीं रखना चाहिए जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो। तुलसी के पास कूड़ा दान, जूते चप्पल, शिवलिंग, झाड़ू और कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए।

मुझे अपना तुलसी का पौधा घर में कहां रखना चाहिए?

घर में तुलसी को वास्तुशास्त्र के नियम के अनुसार उत्तर, उत्तर पूर्व और पूर्व दिशा में रखा जाना चाहिए।

तुलसी में कौन सा दीपक जलाना चाहिए?

शास्त्रों में बताया गया है कि तुलसी में आटे का दीपक जलाना बहुत ही पवित्र माना गया है। आटे के दीपक में गाय के घी से दिया जलाना आर्थिक उन्नति में सहायक होता है।

घर में कौन सी तुलसी शुभ रहती है?

हिंदू धर्म में रामा तुलसी और श्यामा तुलसी दोनों को ही शुभ माना गया है लेकिन घर में रामा तुलसी लगाना सबसे अच्छा माना गया है।

तुलसी के पौधे में दूध डालने से क्या होता है?

गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे में दूध अर्पित करना चाहिए ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और घर के सभी सदस्यों की रक्षा करते हैं।

तुलसी कौन से भगवान को नहीं चढ़ती है?

भगवान शंकर के साथ-साथ भगवान गणेश को भी तुलसी नहीं चढ़ाई जाती है। तुलसी हनुमान जी तथा भगवान विष्णु को चढ़ाई जाती है।

तुलसी के पति कौन हैं?

तुलसी की शादी समुद्र देव के पुत्र जालंधर के साथ हुई थी। जालंधर माता लक्ष्मी का भाई है तथा भगवान विष्णु का साला है।

तुलसी के गमले में शिवलिंग रख सकते हैं क्या?

नहीं तुलसी के पौधे के नीचे या फिर तुलसी के गमले में कभी भी शिवलिंग को नहीं रखा जाना चाहिए। भगवान शिव को तुलसी की पत्तियां नहीं चढ़ाई जाती हैं।

See also  रामायण : अंगद और अक्षय कुमार की रोचक कहानी | Angad aur Akshay kumar ki kahani

क्या तुलसी में सिंदूर लगाना चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को सिंदूर लगाना बहुत ही अच्छा माना गया है लेकिन आम जनमानस में यह भ्रम फैला हुआ है कि तुलसी के पौधे में सिंदूर नहीं चढ़ाना चाहिए। जो की पूरी तरीके से भ्रामक और गलत जानकारी है।

तुलसी में सिंदूर कब लगाना चाहिए?

तुलसी में सिंदूर सुबह-सुबह पूजा करते समय ही लगाना चाहिए। तुलसी में सिंदूर लगाते समय अनामिका उंगली का इस्तेमाल करना चाहिए।

तुलसी में कौन से तेल का दीपक जलाना चाहिए?

तुलसी में शाम के समय आटे की बने हुए दीपक में घी का दिया जलाना चाहिए।

Keyword- तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नहीं, तुलसी का पत्ता तकिए के नीचे रखने से क्या होता है, तुलसी के पौधे को छत पर क्यों नहीं रखना चाहिए, घर में कितनी तुलसी होनी चाहिए, तुलसी को कब नहीं छूना चाहिए, तुलसी के पास कौन सी पांच चीजें नहीं रखनी चाहिए, मुझे अपना तुलसी का पौधा घर में कहां रखना चाहिए, तुलसी में कौन सा दीपक जलाना चाहिए, घर में कौन सी तुलसी शुभ रहती है, तुलसी के पौधे में दूध डालने से क्या होता है, तुलसी कौन से भगवान को नहीं चढ़ती है, तुलसी के पति कौन हैं, तुलसी के गमले में शिवलिंग रख सकते हैं क्या,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *