sapne me sher dekhna, sapne me sher ko dekhna, sapne me sher dekhne ka matlab, sapne me sher ko marna, sapne me sher dekhna ka matlab, sapne me sher ka dikhna

सपने में शेर देखना | sapne me sher dekhna

रात को सोते समय लोगों को तरह-तरह के सपने आते हैं। इन सपनों के कुछ ना कुछ भविष्य से संबंधित संकेत जुड़े हुए होते हैं। इन संकेतों के बारे में सामुद्रिक शास्त्र में विस्तार पूर्वक इनके फल एवं दोषों के बारे में बताया गया है। आज इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे की यदि किसी व्यक्ति को सपने में शेर दिखाई देता है तो इसका अर्थ क्या होता होगा। इन सपनों के अर्थ को बताने के लिए हमने स्वप्न शास्त्र पर आधारित वेबसाइट तथा समुद्रिक शास्त्र का इस्तेमाल किया है। तो आइए जानते हैं सपने में शेर देखना इस सपने का क्या मतलब हो सकता है

सपने में शेर देखना | sapne me sher dekhna

अगर किसी व्यक्ति को सपने में शेर दिखाई दे तो इसके कई अर्थ हो सकते हैं। सपने में देखा गया शेर कैसा है तथा किस स्थान पर देखा गया है इसका विचार करने के बाद ही सपने के फल और अर्थ का निष्कर्ष निकाला जा सकता है। वैसे तो सपने में शेर देखना बहुत ही अच्छा माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति सपने में शेर देखता है और शेर सफेद रंग का है तो इसका अर्थ यह है की आने वाले समय में उस व्यक्ति को नुकसान हो सकता है। सफेद शेर देखना अच्छा सपना नहीं माना गया है जबकि सपने में सफेद बिल्ली देखना अच्छा माना गया है। सफेद शेर का अर्थ यह है की व्यक्ति के घर में किसी ना किसी प्रकार की संपत्ति पर आधारित विवाद होंगे या फिर घर में परिवारिक कलह होने का भी यह संकेत है।

सपने में बंगाल टाइगर शेर देखना

अगर सपने में कोई व्यक्ति बंगाल टाइगर देखता है तो यह सपना एक अच्छा सपना माना गया है। क्योंकि इस सपने में दिखने वाला शेर माता दुर्गा का वाहक है और बंगाल टाइगर को सपने में देखना शक्ति की निशानी मानी जाती है। अगर कोई व्यक्ति सपने में बंगाल टाइगर को देखता है तो इसका अर्थ यह है कि आने वाले समय में वह जो भी कार्य करेगा उस पर उसे विजय प्राप्त होगी तथा सामाजिक रूप से उसकी छवि मजबूत होगी।

See also  sapne me aam dekhna | सपने में आम देखना - स्वप्नफल 2023

सपने में खेतों में शेर देखना

अगर कोई व्यक्ति सपने में शेर देखता है जो कि खेत के बीच में खड़ा हुआ है तो इसका अर्थ यह है कि उसे आने वाले समय में आर्थिक नुकसान हो सकता है। सपने में शेर को खेत में देखना अच्छा सपना नहीं माना गया है जबकि अगर सपने में शेर खेत में दिखे लेकिन वह उस व्यक्ति के साथ खेल रहा हो तब इसे अच्छा सपना माना गया है इसका अर्थ यह है कि आने वाले समय में उस व्यक्ति को किसी ताकतवर और नाम वाले आदमी से मदद मिलेगी और उसके आर्थिक रूप से बिगड़े हुए काम सुधर जाएंगे।

सपने में छत में शेर देखना

अगर किसी व्यक्ति को सपने में शेर दिखाई देता है और वह छत पर बैठा हुआ है तो इसका अर्थ यह है कि उस व्यक्ति के घर में आने वाले समय में किसी ना किसी प्रकार की परेशानियां आएंगी। जो व्यक्ति सपना देखता है उसे आने वाले दिनों में सतर्क रहना चाहिए क्योंकि उस पर किसी व्यक्ति के द्वारा हमला होने की भी आशंका है। सपने में शेर को घर की छत पर देखने का अर्थ यह है कि उस घर में परेशानियां आएंगी तथा सपना देखने वाले व्यक्ति पर हमले होने का खतरा बना रहेगा। अगर कोई व्यक्ति यह सपना देखता है तो वह इसका उपाय कर सकता है। इस सपने के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए उस व्यक्ति को हर शुक्रवार दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए। 9 शुक्रवार दुर्गा चालीसा का पाठ करने से इस सपने के दुष्प्रभाव को नियंत्रित किया जा सकता है।

See also  घर में जरूर लगाएं ये 2 पौधे, सुख-समृद्धि में होगी खूब बढ़ोतरी

सपने में तालाब के किनारे शेर देखना

अगर कोई व्यक्ति सपने में शेर को तालाब के किनारे देखता है तो इसका अर्थ यह है की आने वाले दिनों में कोई ताकतवर इंसान या लोकप्रिय नेता उस व्यक्ति के पास मदद के लिए आए। इस तरह के सपने को ना ही अच्छा कहा जा सकता है और ना ही बुरा कहा जा सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि शहर का कोई बाहुबली गुंडा उस व्यक्ति के ऊपर पुलिस के सामने झूठी गवाही देने के लिए दबाव बनाए। इसलिए इस सपने को बहुत अच्छा नहीं माना जा सकता।

सपने में शेर का काटना

अगर कोई व्यक्ति सपने में शेर को देखता है और वह शेर उस व्यक्ति को काटता है तो इसका अर्थ यह है कि आने वाले समय में उस व्यक्ति का कोई पैसे वाला परिचित उसे नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए उस व्यक्ति को सतर्क हो जाना चाहिए। अगर इस सपने के प्रभाव को कम करना है तो आसपास किसी दुर्गा मंदिर में जाकर शुक्रवार या फिर बुधवार को दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए।

सपने में शेर का बच्चा देखना

सपने में शेर का बच्चा देखना बहुत ही अच्छा माना गया है। अगर कोई गर्भवती महिला यह सपना देखती है तो इसका अर्थ यह है कि जल्दी उसे पुत्र या पुत्री के रूप में जो भी संतान प्राप्त होगी वह निडर होगी। और अपने जीवन में खूब सफलता उस संतान को मिलेगी। अगर घर में कोई भी गर्भवती महिला नहीं है और फिर भी कोई व्यक्ति सपने में शेर का बच्चा देखता है तो इसका अर्थ यह है कि आने वाले समय में उस व्यक्ति को भविष्य की चुनौतियों से लड़ने के गुण और नियम सीखने होंगे। जिससे आगे चलकर वह अपने जीवन में सफल हो सके।

See also  मेहनत करने पर भी सफलता नहीं मिल रही, पैसे पानी की तरह बह रहे हैं?

keyword – sapne me sher dekhna, sapne me sher ko dekhna, sapne me sher dekhne ka matlab, sapne me sher ko marna, sapne me sher dekhna ka matlab, sapne me sher ka dikhna, sapne me sher se ladna

नोट/डिस्क्लेमर– यह लेख पुरानी मान्यता और स्वप्न दोष की किताबों और तरह-तरह की वैबसाइट से लिया गया हैं, इस लिए इस पोस्ट की सत्यता की पुष्टि meribaate.in नहीं करता हैं। यह सिर्फ सामान्य ज्ञान की दृष्टि से लिखा गया हैं। हमारी वैबसाइट और लेखक इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *