dhanteras ke din kya kharide hain, dhanteras ko kya kharidna chahiye,dhanteras ko kya kharide, dhanteras ko kya kharidna, chahiye kya nahin, dhanteras ko kya karna chahie, dhanteras konsi tarikh ko hai, dhanteras ko kya hota hai, dhanteras ke tarikh ko hai

धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं? | dhanteras ke din kya kharide

धनतेरस के दिन संतान धर्म को मानने वाले बाजारो मे जा कर ख़रीदारी करते हैं और भारत के अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हैं। धनतेरस के दिन लोग शुभ फल देने वाली चीजों को ही खरीदते हैं। लेकिन शुभ फल से संबन्धित वस्तुओ के बारे मे लोगो को पता नहीं होता हैं और कुछ भी खरीद लेते हैं। लेकिन आज इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे की धनतेरस के दिन किन वस्तुओ को खरीदना चाहिए।

तो आइये बिना देर किए हुये जानते हैं की वो वस्तु कौन से हैं। 2022 मे धनतेरस 22 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। हिन्दू कलेंडर के हिसाब से धनतेरस कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष के त्रियोदशी को मनाया जाता हैं। जो की 22 अक्टूबर को शाम 6:02 मिनट मे प्रारम्भ होगा और अगले दिन 23 अक्टूबर 2022 को शाम 6:03 मिनट तक रहेगा।

धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए? | dhanteras ke din kya kharide

लक्ष्मी माता और गणेश भगवान की प्रतिमा

धनतेरस के दिन शाम को घर पहुचने के पहले बाजार से ख़रीदारी करते समय माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा जरूर खरीदनी चाहिए। इस मूर्ति की ही पुजा दीपावली के दिन की जाती हैं। और यह मूर्ति सालभर घर के सौभाग्य मे वृद्धि करती हैं तथा घर मे शुख की स्थापना करती हैं। कार्तिक के महीने मे माता लक्ष्मी और गणेश जी का बहुत ही महत्व होता हैं।

See also  हनुमान जन्मोत्सव 2023 | Hanuman Jyanti 2023

चाँदी की ख़रीदारी करे

धनतेरस के दिन चाँदी जरूर खरीदनी चाहिए, हिन्दू धर्म ग्रंथो मे चाँदी को बहुत ही शुभ माना गया हैं। चाँदी समृद्धि का प्रतीक मानी जाती हैं। चाँदी को खरीदने से या फिर उसे धरण करने से व्यक्ति का चन्द्र और शुक्र ग्रह मजबूत होता हैं। चाँदी की वस्तु घर मे होने से घर मे संपन्नता आती हैं।

पीतल की वस्तु खरीदे

धनतेरस के दिन पीतल को खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता हैं। ऐसा माना जाता हैं की समुद्र मंथन के समय जब धन्वन्तरी अपने हाथो मे अमृत लेकर प्रकट हुये थे, तब उनके हाथ मे पीतल का कलश था। पीतल के बने वस्तु या फिर बर्तन को धनतेरस के दिन खरीदने चाहिए।

झाड़ू को जरूर ही खरीदना चाहिए

धनतेरस के दिन झाड़ू को खरीदना बहुत ही शुभ माना गया हैं। झाड़ू दरिद्रता और गंदगी को दूर करती हैं। झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता हैं। झाड़ू को खरीदने का सबसे अच्छा समय शनिवार या फिर धनतेरस ही होता हैं, बहुत से लोग साल भर के लिए झाड़ू धनतेरस के दिन ही खरीद लेते हैं।

मिट्टी के दीपक

धनतेरस के दिन ही दीपावली मे प्रयोग होने वाले सभी दिये खरीदने चाहिए। धनतेरस के दिन दिया खरीदना शुभ माना गया हैं, जो की घर के नकारात्मक ऊर्जा को हटा कर घर मे अच्छे विचारो को जन्म देने वाला माहौल बनाता हैं। दीपक नई उमंग और आशाओ का प्रतीक होता हैं। इस लिए धनतेरस के दिन ही दीपक की ख़रीदारी करनी चाहिए।

धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए?

लोहे की बनी वस्तुए

धनतेरस के दिन भूल कर भी लोहे से बनी वस्तुयों को नहीं खरीदना चाहिए। लोहे की वस्तुयों को धनतेरस के दिन खरीदने की मनाही हैं। क्योंकि लोहे का स्वामी भगवान शनि देव होते हैं।

See also  आंवले का पेड़ लगाना शुभ होता है या अशुभ | Amla ka ped kis din lagana chahiye

स्टील और एलोमीनियम से बनी वस्तु

धनतेरस के दिन भूलकर भी स्टील और एलोमिनियम के बने समान नहीं खरीदने चाहिए, इनका स्वामी राहू होता हैं। इस लिए धनतेरस के दिन इनकी ख़रीदारी से बचना चाहिए। राहू दुर्भाग्य का सूचक होता हैं।

काले रंग की वस्तु

धनतेरस के दिन काले रंग की कोई भी वस्तु नहीं खरीदने चाहिए। काला रंग दुर्भाग्य को आमंत्रित करता हैं। इस लिए धनतेरस के दिन काले रंग की वस्तु को खरीदने से बचना चाहिए।

प्लास्टिक, चीनीमिट्टी और काँच के समान न खरीदे

धनतेरस के दिन भूलकर भी प्लास्टिक, काँच और चीनी मिट्टी से बने समान नहीं खरीदने चाहिए। अक्सर लोग धनतेरस के दिन घर को सजाने वाली चीजे भी खरीद लेते हैं, और ये समान ज़्यादातर प्लास्टिक, चीनी मिट्टी और काँच से बने होते हैं।

keyword – dhanteras ke din kya kharide hain, dhanteras ko kya kharidna chahiye,dhanteras ko kya kharide, dhanteras ko kya kharidna, chahiye kya nahin, dhanteras ko kya karna chahie, dhanteras konsi tarikh ko hai, dhanteras ko kya hota hai, dhanteras ke tarikh ko hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *