malta ki mudra kya hai, malta ki rajdhani kahan hai, malta ki currency, malta ki mudra, malta ki rajdhani kya hai, malta ki currency kya hai, malta ki capita, माल्टा की राजधानी, माल्टा करेंसी, माल्टा देश की मुद्रा, माल्टा मुद्रा, माल्टा अर्थव्यवस्था, माल्टा देश इतिहास, माल्टा का इतिहास, माल्टा की राजधानी और मुद्रा, माल्टा किस देश में है, माल्टा की मुद्रा, माल्टा करेंसी इन इंडिया, माल्टा गणराज्य, माल्टा जनसंख्या, माल्टा देश कैसा है, माल्टा देश कहां है, माल्टा धर्म

माल्टा एक छोटा देश, इतिहास और मुद्रा | malta ki rajdhani aur itihas

इस लेख को अजीत सर ने लिखा हैं, अजीत सर विश्व इतिहास पर रुचि लेते हैं। इस लेख के माध्यम से अजीत सर ने माल्टा देश के बारे मे हमे जानकारी दी हैं। इसमे उन्होने माल्टा का संक्षिप्त इतिहास, भौंगोलिक स्थिति और माल्टा की अर्थव्यवस्था से संबन्धित जनकारियों को साझा किया हैं। तो आइये जानते हैं माल्टा देश के बारे मे-

माल्टा का परिचय एवं इतिहास

माल्टा 5 लाख की आबादी वाला देश हैं। इस देश का क्षेत्रफल 316 वर्ग किलोमीटर हैं। 1964 को यह ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ था। माल्टा नाम का यह देश मेडेटेरियन सागर मे स्थित हैं, यह एक छोटा सा द्वीप हैं। यह भूमध्यसागर मे स्थित इटली के एकदम दक्षिण मे स्थित छोटा से द्वीप और एक देश हैं। माल्टा की आधिकारिक भाषा माल्टीज और अँग्रेजी हैं। इसके अलावा लगभग 66% माल्टा के निवासी इटालियन भाषा मे भी बात करते हैं।  यह भूमध्य सागर के एकदम बीचों बीच हैं। इस देश मे समय के साथ इतिहास के कई साम्राज्य और देशो ने इस पर शासन किया हैं। माल्टा विश्व का 10वां सबसे छोटा देश हैं। माल्टा के आकार और जनसंख्या की वजह से उसे सिटी स्टेट का दर्जा मिला हुआ हैं, जिसकी वजह से माल्टा को देश के रूप मे और शहर के रूप मे भी गिना जाता हैं। माल्टा पर अंग्रेज़ो ने 1813 पर अपना नियंत्रण कर लिया था। और माल्टा को समुद्री जहाजो के स्टेशन के रूप मे इस्तेमाल करने लगा था। ब्रिटेन के भूमध्य सागर के जंगी जहाजो का हेडक्वार्टर भी माल्टा मे स्थापित किया गया था। ब्रिटिश संसद ने 1964 मे माल्टा को स्वतंत्र करने का बिल पास किया था, जिसके बाद माल्टा को उसकी स्वतन्त्रता वापस मिल गई थी। और 1974 मे माल्टा एक गणतंत्र देश बन गया। माल्टा कॉमनवेल्थ देश का सदस्य हैं इसके साथ ही वह 2004 मे यूरोपिय देशो का सदस्य भी बन गया था।

See also  मेटरनिख की गृह और विदेश नीति | mettenich ke patan ke karan

माल्टा एक ईसाई धर्म प्रधान देश हैं, लेकिन माल्या के संविधान में अलग धर्म को मानने वालो को उनका धर्म मानने की आजादी दी गई हैं। माल्टा की अर्थव्यवस्था में पर्यटन एक अहम भाग हैं। माल्टा तीन यूनेस्को हेरिटेज साइट भी हैं। माल्टा अपने मौसम और प्राचीन भवन कला के लिए काफी लोकप्रिय हैं। माल्टा का ग्रीक शब्द में अर्थ होता हैं शहद, शायद यूनानी साम्राज्य के समय माल्टा से ही शहद का संग्रह किया जाता रहा हो और इसीलिए इसे माल्टा कहा जाने लगा हो।

माल्टा की जनसंख्या

माल्टा की जनसंख्या 2021 की जनगणना का आधार पर 516000 हैं, जबकि 2011 के जनगणना मे 417432 थी। माल्टा का जनसंख्या घनत्व 1649 लोग प्रति वर्ग किलोमीटर हैं, माल्टा विश्व का 10वा सबसे छोटा देश हैं लेकिन जनसंख्या घनत्व के मामले पर ये पूरे विश्व मे 5वे स्थान पर आता हैं।

माल्टा की राजधानी

माल्टा एक भूमध्य सागर मे स्थित देश हैं, इसका आकार एक महानगर जितना बड़ा हैं। माल्टा की राजधानी वल्लेट्टा हैं। वल्लेट्टा माल्टा के मुख्य भूमि मे ही स्थित हैं। वल्लेट्टा मे लगभग 6 से 7 हजार लोग रहते हैं। इस शहर की स्थापना 1571 मे की गई थी, और जब से ही वल्लेट्टा  माल्टा की राजधानी हैं। माल्टा को 68 लोकल काउंसिल मे बांटा गया हैं। इन लोकल काउंसिल को शहर का दर्जा दिया गया हैं।

माल्टा की मुद्रा

माल्टा ने 2004 मे यूरोपीय संघ का सदस्य बना था, इसके पहले माल्टा की मुद्रा मल्टिस लीरा हुआ करती थी, लेकिन यूरोपियन संघ से जुडने के बाद 2008 मे माल्टा ने यूरो को अपने देश की आधिकारिक मुद्रा बना ली थी। 1 जनवरी 2008 से अभी तक माल्टा की राष्ट्रिय मुद्रा यूरो हैं।

See also  होंडुरास का इतिहास और होंडुरास की राजधानी

माल्टा का धर्म

माल्टा मे 90% रोमन ईसाई रहते हैं और माल्टा का आधिकारिक धर्म ईसाईयत हैं। माल्टा मे लगभग 365 गिरजाघर हैं। माल्टा मे प्रतिवर्ष 16 लाख पर्यटक माल्टा घूमने आते हैं। माल्टा की अर्थव्यवस्था का मुख्य साधन पर्यटन हैं।

माल्टा का मौसम

माल्टा मे दिन के समय लगभग 23 डिग्री सेन्टीग्रेड का मौसम सालभर रहता हैं, जबकि रात को तापमान 12 डिग्री तक चला जाता हैं खासकर जनवरी के महीने मे 12 डिग्री आम बात हैं। माल्टा मे औसता 8.5 घंटे तक सूरज की रोशनी रहती हैं। माल्टा मे सबसे ठंडा मौसम जनवरी के महीने मे ही होता हैं। माल्टा मे सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर और जनवरी का महिना बारिश वाला होता हैं। जबकि मई, जून, जुलाई और अगस्त गर्मियों के महीने होते हैं। माल्टा का सबसे गरम महिना जुलाई होता हैं, सबसे ठंड महिना जनवरी और नवंबर सबसे बारिश वाला महिना होता हैं।

माल्टा की क्रिकेट टीम

माल्टा भी क्रिकेट खेलता हैं, लेकिन वह अभी बड़े स्तर पर नहीं खेल पाया हैं। बड़े स्तर पे क्रिकेट खेलने के लिए ICC के क्वालिफ़ाइंग मैच जीतने होते हैं, जिसमे माल्टा अभी सफल नहीं हो पाया हैं। माल्टा ने पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच इंग्लैंड के खिलाफ 9 अक्टूबर 1891 को खेला था। लेकिन माल्टा आईसीसी का सदस्य 2017 मे बना था, शायद इसलिए भी माल्टा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मे जाना माना नाम नहीं हैं। माल्टा ने पहला टी20 मैच 29 मार्च 2019 को स्पेन के खिलाफ खेला था ।

Keyword – malta ki mudra kya hai, malta ki rajdhani kahan hai, malta ki currency, malta ki mudra, malta ki rajdhani kya hai, malta ki currency kya hai, malta ki capita, माल्टा की राजधानी, माल्टा करेंसी, माल्टा देश की मुद्रा, माल्टा मुद्रा, माल्टा अर्थव्यवस्था, माल्टा देश इतिहास, माल्टा का इतिहास, माल्टा की राजधानी और मुद्रा, माल्टा किस देश में है, माल्टा की मुद्रा, माल्टा करेंसी इन इंडिया, माल्टा गणराज्य, माल्टा जनसंख्या, माल्टा देश कैसा है, माल्टा देश कहां है, माल्टा धर्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *