टेबल टेनिस में कितने खिलाड़ी होते हैं

टेबल टेनिस में कितने खिलाड़ी होते हैं

अक्सर लोगो को भ्रम हो जाता हैं की “टेबल टेनिस में कितने खिलाड़ी होते हैं”, इस आर्टिकल में टेबल टेनिस से संबन्धित कई प्रमुख जनकारियों को साझा किया जा रहा हैं।

टेबल टेनिस में दो तरह के खेल होते हैं, एक एकल प्रतियोगिता (अँग्रेजी में सिंगल मैच)होती हैं, इसमे एक पक्ष से सिर्फ एक खिलाड़ी ही होता हैं और विपक्षी खिलाड़ी को मिलाकर दो लोग इस मैच को खलते हैं। जबकि डबल प्रतियोगिता में एक पक्ष में दो खिलाड़ी होते हैं। और विपक्ष को मिलाकर कुल 4 खिलाड़ी होते हैं।

  1. सिंगल मैच में – पक्ष और विपक्ष को मिलाकर खिलाड़ियो की संख्या 2 होती हैं। जबकि एक पक्ष से केवल एक खिलाड़ी खेलता हैं।
  2. डबल मैच में – पक्ष और विपक्ष को मिलाकर कुल 4 खिलाड़ी एक मैच में खेलते हैं। टेबल टेनिस में दो टीम होती हैं, प्रत्येक टीम से दो-दो खिलाड़ी खेलते हैं। दोनों टीम एक दूसरे के विरुद्ध मैच खेलते हैं और दोनों में से कोई एक विजेता बनता हैं।

टेबल टेनिस किस देश का राष्ट्रीय खेल है?

टेबल टेनिस चाइना देश का राष्ट्रिय खेल हैं चाइना में टेबल टेनिस को पिंग-पोंग के नाम से जाना जाता हैं। लेकिन जिस तरह से हॉकी भारत का राष्ट्रिय खेल हैं पर अधिया रूप से उसे मान्यता नहीं मिली हैं। ठीक उसी तरफ से टेबल टेनिस यानि की पिंग-पोंग भी चाइना का अनाधिकारिक रूप से एवं जन भावना की वजह से राष्ट्रिय खेल की तरह ही मान्य हैं। लोकप्रियता के आधार पर चाइना के नागरिक टेबल टेनिस को चाइना का राष्ट्रिय खेल मानते हैं।

See also  सबसे तेज शतक लगाने वाला क्रिकेटर कौन है?

भारतीय टेबल टेनिस संघ की स्थापना कब हुई

भारतीय टेबल टेनिस संघ भारत के टेबल टेनिस की प्रमुख इकाई हैं जो की भारत में इस खेल को नियंत्रित करती हैं और विश्व में भारत को टेबल टेनिस के खेल में प्रतिनिधित्व करती हैं। जिस प्रकार बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट से प्रमुख इकाई है उसी प्रकार से भारतीय टेबल टेनिस संघ भारत में टेबल टेनिस खेल के लिए उत्तरदाई हैं। भारतीय टेबल टेनिस संघ की स्थापना 1926 में हुई थी। यह संघ अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस संघ का संस्थापक सदस्य हैं। भारतीय टेबल टेनिस संघ का मुख्यालत भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित हैं। अँग्रेजी में इस संघ को टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता हैं।

टेबल टेनिस की बाल का वजन कितना होता है

टेबल टेनिस प्लास्टिक से बनी बॉल होती हैं। टेबल टेनिस के बॉल का वजन 2.7 ग्राम होता हैं जबकि इस बॉल का व्यास 40 एमएम यानि की 1.57 इंच का होता हैं। टेबल टेनिस में दो रंग की बॉल होती हैं, सफ़ेद और गुलाबी, गुलाबी बॉल का इस्तेमाल लोकल खेल या प्रतियोगिता के लिए होता हैं। जबकि सफ़ेद बॉल आधिकारिक प्रतियोगिता में इस्तेमाल होता हैं। यानि की राष्ट्रिय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सफ़ेद बॉल का इस्तेमाल होता हैं।

टेबल टेनिस से संबंधित ट्रॉफी

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टेबल टेनिस के सबसे लोकप्रिय ट्रॉफी या फिर प्रतियोगिता निंम प्रकार से हैं-

  1. स्वाएथलिंग कप : यह पुरुष वर्ग का ट्रॉफी हैं, इसे टेबल टेनिस का विश्व कप कहा जा सकता हैं। इस प्रतियोगिता की शुरुआत 1934 से हुई थी।
  2. कॉर्बिलोन कप : यह प्रतियोगिता महिलाओ पर आधारित हैं।
See also  इंडिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला क्रिकेटर कौन है?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *