vastu tips ghar me kaunse pedh nahi lagane chahiye

Vastu Tips : घर मे भूल कर भी ना लगाए 10 पेड़ो को वरना हो जाएंगे बर्बाद

Vastu Tips : पृथ्वी के जन्म से ही यहाँ पेड़ो का साम्राज्य था, लेकिन इन्सानो की आबादी जैसे जैसे बढ़ी, इनहोने पेड़ो को काटना शुरू कर दिया। पेड़ समृद्धि की निशानी हैं, जहां पेड़ नहीं होते उन जगहो को उजाड़ कहा जाता हैं, इस लिए वस्तु शस्त्र मे पेड़ो का बहुत महत्व हैं, पेड़ो से भी सकरत्मक एवं नकारात्मक ऊर्जा का निकास होता हैं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानेंगे की किन पेड़ो को घर मे नहीं लगाना चाहिए, जैसा की हमने ऊपर पढ़ा हैं की कुछ पेड़ ऐसे भी होते हैं जिनहे घर मे लगाना नहीं चाहिए, वरना घर मे नकरतमन ऊर्जा का उत्सर्जन होगा, जिससे घर मे कलह और आर्थिक नुकसान होने लगता हैं।

घर मे बैर का पेड़ न लगाए

घर मे काँटेदार पेड़ नहीं लगाना चहाइए, बेर के पेड़ को काली शक्तियों एवं भूत-प्रेत से जोड़ कर देखा जाता हैं। इस लिए बेर के पेड़ को घर मे नहीं लगाना चाहिए। यह पेड़ नकारात्मक ऊर्जा का संचार करता हैं, जिससे घर मे सदस्यो के बीच लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं। इसके अलावा आर्थिक नुकसान होने लगता हैं।

इमली के पेड़ को घर मे नहीं लगाना चाहिए

इमली का पेड़ काफी विशाल होता हैं, और यह पेड़ हर तरह के जीव और आत्मा को शरण देता हैं। इस लिए इमली के पेड़ को कभी भी घर के सीमा के अंदर नहीं लगाना चाहिए। इमली के पेड़ को बाग, जंगल, नदी किनारे लगाने से पुण्य मिलता हैं। परंतु घर मे नहीं लगाना चाहिए, इमली के पेड़ को घर मे लगाने से घर के सदस्यो हर समय बीमार रहते हैं, तथा उम्र कम होने लगती हैं, लेकिन अगर इमली का पेड़ नदी किनारे, तलब किनारे, सरकारी बगीचे आदि मे लगाया जाए तो उम्र मे वृद्धि होती हैं।

See also  धनतेरस के दिन करे ये काम, स्वास्थ और धन दोनों मे सुधार होगा

पीपल का पेड़ घर के परिसर मे नहीं लगाना चाहिए

पीपल का पेड़ कभी भी घर मे नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि यह बहुत विशाल होता हैं, इसकी जड़े घर को नुकसान पहुंचा सकती हैं। पीपल को लगाने का शुभ स्थान मंदिर और नदी-तालाब के किनारे हैं। पीपल हिन्दू धर्म मे एक पूजनीय पेड़ हैं, इस पेड़ मे सभी देवी-देवता का निवास स्थान माना गया हैं। पर्यारण की दृष्टि से भी पीपल का वृक्ष उत्तम हैं लेकिन घर के प्रांगण मे कभी भी पीपल के वृक्ष को न लगाए। जिस घर मे पीपल का वृक्ष लगा हो, या फिर घर मे पीपल की छाया पड़ती हो उस घर मे हमेशा लड़ाई झगड़े होते रहते हैं।

बोन्साई का पेड़ घर मे न लगाए

आज कल फैशन के चकार मे लोग अपने घर मे बोंजाई का पेड़ लगते हैं यह एक बौना पेड़ होता हैं। इस पेड़ को घर मे लगाने से घर का विकास रुक जाता हैं, इस लिए भूलकर भी इसे अपने घर मे मत लगाए। बोन्साई जापानी भाषा हैं, इसका मतलब बौने पौधे होता हैं। यह एक जापानी तरीका हैं जिसके माध्यम से किसी भी पेड़ का बौना रूप घर मे लगाया जा सकता हैं।

मेहँदी का पौधा

हालांकि भारतीय घरो मे अमूमन यह पौधा लगा हुआ मिल ही जाता हैं, परंतु वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पेड़ को घर मे लगाना वर्जित हैं। इस पौधे को घर मे लगाने के दृष्टि से अशुभ माना गया हैं। जो घर मे दुर्भाग्य को ले कर आता हैं।

खजूर का पेड़ घर मे न लगाए

घर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए कई लोग घर मे खजूर के पेड़ लगते हैं। परंतु ध्यान रहे खजूर को वास्तु के अनुसार घर के लिए अशुभ माना गया हैं, अगर कोई व्यक्ति घर मे खजूर का पेड़ लगता हैं तो उसके घर के सदस्य शिक्षा के क्षेत्र मे संघर्ष करना होगा, जैसे अंक कम आना, या फिर घर मे पानी की कमी महसूस होगी।

See also  सपने मे गेंदे का फूल देखना | sapne me genda ka phool dekhna

(नोट- यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *