Most Venomous Snake In India, भारत के सबसे खतरनाक साँप, bharat ke jahrile saanp,

ये हैं भारत के “Big Four” सबसे जहरीले सांप (Most Venomous Snake In India)

भारत के जहरीले साँप का परिचय

Most Venomous Snake In India : प्रतिवर्ष 16 जुलाई को पूरे विश्व मे “विश्व सर्प दिवस” यानि World Snake Day को मनाया जाता है। पूरे विश्व मे सर्प दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य यह हैं की लोगों के मन से नाग/साँप के डर को दूर किया जा सके और विश्व भर मे फैले साँपो से संबन्धित भ्रामक जनकारियों के प्रति लोगो को जागरूक किया जा सके। जिससे लोग सांपों के प्रति दिलचस्पी ले और साँपो को जानने और समझने की कोसिस करे। पूरे दुनिया मे साँपो को लेकर बहुत प्रकार के भ्रम मौजूद हैं, उदाहरण के लिए दुनिया भर के 90% लोग यह मानते हैं की हर सांप जहरीला होते हैं और अगर साँप ने किसी इंसान को काट दिया तो उसका बच पाना मुश्किल हैं। हालांकि यह एक भ्रम हैं, इस बात मे कोई हकीकत नहीं है। पूरे विश्व मे सांपों की कुल प्रजाति मे सिर्फ गिनी-चुनी प्रजातियों वाले साँप ही जहरीले होते हैं। अगर एक बार लोग इन जहरीले साँपो के प्रति जागरूक हो गए तो लोगो का साँपो के प्रति मौजूद भ्रम भी खत्म हो जाएगा। इस लेख मे आज हम भारत मे पाई जाने वाली साँपो के उन प्रजाति के बारे मे जानेंगे जो की जहरीली होती हैं।

किंग कोबरा : (Most Venomous Snake In India)

जहरीले साँपो मे किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा विषैला साँप हैं। इस साँप की लंबाई 5 मीटर यानी 12 से 14 फीट तक होती है। यह साँप भारत के दक्षिण हिस्से यानि की दक्षिण भारत मे ही ज़्यादातर पाया जाता हैं। दक्षिण भारत मे मुख्य रूप से तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक राज्य मे इन साँपो का निवास स्थान हैं। भारत में सर्पदंश से होने वाली मौतों मे किंग कोबारा के द्वारा काटने से हुये मौतों की संख्या कम नहीं हैं। किंग कोबरा का जहर न्यूरोटॉक्सिक और कार्डियोटॉक्सिक होता है। किंग कोबारा के काटते ही इंसान का न्यूरो सिस्टम काम करना बंद कर देता है, जिसकी वजह से व्यक्ति को लकवा मार देता है। कई बार देखने मे आया हैं की किंग कोबरा के जहर से आदमी अंधा भी हो जाता है।

See also  buggu शब्द का मतलब क्या होता हैं? | buggu meaning in hindi

Most Venomous Snake In India, king cobra, king kobra, bharat ke sabse jahrile saanp, naag, naag devta, vasuki saanp,

स्पेक्टेकल्ड कोबरा (नाग) : (Most Venomous Snake In India)

यह साँप भारत के लगभग सभी क्षेत्र मे पाया जाता हैं। यह भारत मे पाया जाना वाला एक आम साँप हैं। भारत में पाये जाने वाले इस सांप को नाग कहकर पुकारते हैं। इस साँप के फन होता हैं और फन पर स्पेक्टकल (चश्मे) जैसा एक आकृति बनी होती है। इसके सान मे एनक यानि की चश्मे की आकृति होने की वजह से इसे स्पेक्टेकल्ड कोबरा कहते हैं। इस साँप का जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है। इसके काटने से आंखों में अंधेरा छाना, सांस लेने में दिक्कत महसूस होना और नींद आना जैसे लक्षण दिखते हैं।

indian cobra, bharat ke sabse jahrile saanp, naag, sabse khatarnaak saanp, Most Venomous Snake In India

रसेल्स वाइपर : (Most Venomous Snake In India)

यह सांप भी भारत के सभी राज्यो मे पाया जाता हैं। यह साँप वाइपर प्रजाति का सदस्य है, वाइपर प्रजाति के साँप बहुत गुस्सैले होते हैं। जब इन वाइपर साँपो को गुस्सा आता हैं तो यह कुकर की सीटी की तरह आवाज निकालते है। रसेल वाइपर साँप के शरीर मे काले-भूरे और चाकलेटी कलर के छल्ले बने होते हैं। रसेल वाइपर साँप को अक्सर लोग अजगर समझ लेते हैं और लापरवाही से उसे पकड़ने का प्रयास करते हैं, जिससे अपनी जान गंवानी पड़ सकती हैं। रसेल वाइपर भारत के सबसे ज्यादा जहरीले सांपों में गिना जाता है। इस साँप का जहर हीमोटॉक्सिक होता है, हीमोटोक्सिक  जहर इंसान के खून को गाढ़ा कर देता है। रसेल वाइपर के जहर से इंसान के ऊतक (tissue) मरने लगते हैं। 

Most Venomous Snake In India, russle viper snake, bharat ke sabse jahrile saanp, bharat ke khatarnak sanp

कॉमन करैत : (Most Venomous Snake In India)

भारत मे इस साँप की 12 प्रजाति पाई जाती हैं। इस साँप का स्वभाव शर्मिला होता हैं, लेकिन यह बहुत ही जहरीला साँप हैं। यह साँप ज़्यादातर रात मे ही निकलते हैं। और गर्मी की तलाश मे कई बार इंसानी बिस्तर मे भी घुस जाते हैं। इस सांप के विषदंत छोटे होने की वजह से जब यह काटते हैं तो आदमी को इस साँप के द्वारा काटने का पता ही नहीं चलता हैं। और आदमी की नींद मे ही मौत हो जाती हैं।  इसलिए इस साँप को साइलेंट किलर कहा जाता हैं। इस साँप का जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है,  जो इंसान मे नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता हैं और पूरा नर्वस सिस्टम डैमेज कर देता है।  

See also  Three Story : A Foolish Stage Moral Story

Most Venomous Snake In India, common krait saanp, common karait saanp, bharat ke sabse jahrile saanp,

नोट यह जानकारी इंटरनेट मे मौजूद अन्य वैबसाइट से हासिल करके लिखी गई हैं, इसलिए इस लेख की सत्यता की जिम्मेवारी meribaate.in नहीं लेता हैं।

सबसे खतरनाक साँपो से जुड़े रोचक तथ्य

  • विश्व भर में विषधर सांपों में नागराज सबसे लंबा होता है। नागराज यानि किंग कोबरा की लंबाई 5 मीटर से भी ज्यादा होती है। इसके अलावा किंग कोबरा आदमी की भुजा के बराबर मोटे और तगड़े होते हैं।
  • बिना जहर वाले सांपों में सबसे लंबा सांप अमेरिका में पाया जाने वाला एनाकोंडा सांप है। एनाकोंडा सांप की लंबाई 9 मीटर होती है। एनाकोंडा सांप एक हिरण को भी खा सकता है।
  • भारत में सांपों में सबसे विशाल सांप जालीदार अजगर होता है। इसकी लंबाई 7 से 8 मीटर होती है। इसी परिवार में चट्टानी अजगर 6 मीटर लंबा हो सकता है।
  • दुनिया का सबसे छोटा सांप कृमि सांप है। इस सांप को वॉर्म स्नेक या फिर तेलिया सांप भी कहा जाता है। बहुत से लोग इस सांप को केंचुआ भी समझ लेते हैं।
  • सांप कभी भी बढ़ना बंद नहीं करते हैं। परंतु पैदा होने के 2 वर्ष तक साँप सबसे तेज बढ़ते हैं। इसके बाद उनके बढ़ने की दर कम हो जाती है। लेकिन सांप जब तक जीवित रहते हैं लगातार बढ़ते रहते हैं।
  • सांपों की आंख कमजोर होती है, सांप अपने शिकार के लिए सूघने की शक्ति का उपयोग करते हैं। लेकिन रोचक बात यह है कि सांप सुघने के लिए नाक का नहीं बल्कि जीभ का इस्तेमाल करता है।
  • भारत में सांपों की 236 प्रकार की प्रजातियां पाई जाती हैं। आकार रंग और आदतों में सभी एक दूसरे से काफी अलग होते हैं। इन 236 प्रजातियों में लगभग 50 सांप की प्रजातियां जहरीली होती हैं।
  • नागिन जून और अगस्त के बीच में 10 से लेकर 30 अंडे देती है। नागीन अपने अंडे सेकने के लिए 2 महीने तक अंडों के आसपास ही रहती है।
  • भारत में करैत सांप सबसे जहरीला और सबसे खतरनाक साँप होता है। करैत सांप का जहर नाग के जहर से 10 गुना जहरीला होता है।
  • करैत साँप भारत ही नहीं पूरे एशिया का सबसे जहरीला सांप होता है। यह रात्रि चर सांप है, यह रात को ज्यादा सक्रिय होते हैं। करैत सांप स्वजाती भक्षणकारी होते हैं। करैत सांप सांपों को भी खा लेते हैं। मादा करैत सांप एक बार में 10 से 15 अंडे देती है। करैत सांप चूहे, पक्षी और छिपकली को भी खाते हैं।
See also  सावन सोमवार के 13 शुभकामनाए, Happy Sawan Somvar Wishes 2022

अन्य महत्वपूर्ण लिंक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *