गुरुवार को तुलसी में जल देना चाहिए या नहीं, गुरुवार को क्या-क्या नहीं करना चाहिए, गुरुवार को कर्ज लेना चाहिए कि नहीं, गुरुवार को क्या खाना चाहिए, गुरुवार के दिन क्या नहीं खाना चाहिए, गुरुवार को गाय को क्या खिलाना चाहिए, गुरुवार को क्या दान नहीं करना चाहिए,

गुरुवार को तुलसी में जल देना चाहिए या नहीं

गुरुवार को तुलसी में जल देना चाहिए या नहीं

गुरुवार को तुलसी में जल देना जरूर चाहिए क्योंकि गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है और भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय है। इसलिए गुरुवार को तुलसी में जल डालने से किसी भी प्रकार का दोष नहीं लगता है।

गुरुवार के दिन तुलसी को जल चढ़ाने से घर में सुख शांति की स्थापना होती है और अगर किसी के कुंडली में गुरु का दोष लगा हुआ है उससे उसे मुक्ति मिल जाती है और गुरु ग्रह मजबूत होता है। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय स्थान दिया गया है। इसलिए हर उस व्यक्ति के घर में तुलसी का पौधा जरूर होना चाहिए जो सनातन धर्म में विश्वास करते हैं। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा लगा होता है और शाम को उसे तुलसी में धूप दीप किया जाता है तो उस घर में कभी भी दरिद्रता का वास नहीं होता है।

गुरुवार के दिन तुलसी को कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए तथा शाम को भी का दीपक तुलसी के समक्ष जलाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

गुरुवार को क्या-क्या नहीं करना चाहिए

  1. गुरुवार के दिन महिलाओं को बाल नहीं होना चाहिए।
  2. घर के किसी भी सदस्य को गुरुवार के दिन साबुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  3. गुरुवार के दिन कपड़े नहीं धोने चाहिए।
  4. गुरुवार के दिन पुरुषों को बाल नहीं कटवाने चाहिए।
  5. गुरुवार के दिन कर्ज नहीं देना चाहिए।
  6. गुरुवार के दिन घर में पोछा नहीं लगाना चाहिए।
  7. गुरुवार के दिन हाथ पैर के नाखून नहीं काटने चाहिए।
  8. गुरुवार के दिन घर के सभी लोगों को से प्रयास करना चाहिए फल में केले का सेवन ना करें।
See also  सपने में कछुआ देखना | sapne me kachua dekhna

गुरुवार को कर्ज लेना चाहिए कि नहीं

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार के दिन कर्ज लेना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि गुरुवार के दिन लिया गया कर्ज बहुत जल्दी मुक्त हो जाता है। गुरुवार के अलावा सोमवार और शुक्रवार को भी कर्ज लेना उचित माना गया है।
गुरुवार शुक्रवार और सोमवार के दिन कर्ज लेने से ऐसा माना जाता है कि कर्ज समय पर चुकता हो जाता है पर किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती है। इसके साथ यह ध्यान रखें कि मंगलवार बुधवार शनिवार और रविवार के दिन भूलकर भी कर्ज नहीं लेना चाहिए। गुरुवार और रविवार के दिन तो कर्ज देने की भी मनाही की गई है।

गुरुवार को क्या खाना चाहिए

गुरुवार को अगर कोई व्यक्ति व्रत है तो वह दूध दही पनीर मक्खन खा सकते हैं इसको खाने से व्रत करने वाले व्यक्ति को ऊर्जा मिलेगी।
गुरुवार के दिन आटे की बनी रोटी खाई जा सकती है लेकिन अगर कोई व्यक्ति आटा नहीं खाना चाहता है तब वह सिंघाड़े का आटा साबूदाना को गुरुवार के दिन खा सकता है।
इसके अलावा केले को छोड़कर गुरुवार के दिन सभी फल खाए जा सकते हैं। फल खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।

अगर कोई व्यक्ति गुरुवार का व्रत रहता है तो वह अपने व्रत में ड्राई फ्रूट्स भी खा सकता है जैसे बादाम काजू पिस्ता अखरोट मूंगफली आदि। ड्राई फूड खाने से व्रत करने वाले व्यक्ति को जल्दी भूख नहीं लगेगी।

गुरुवार के दिन क्या नहीं खाना चाहिए

  1. गुरुवार के दिन प्याज और लहसुन का उपयोग नहीं करना चाहिए।
  2. गुरुवार के दिन किसी भी तरह के नशीली पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए।
  3. गुरुवार के दिन नमक को नहीं खाना चाहिए और अगर आवश्यकता है तो सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  4. गुरुवार के दिन बेसन मैदा और चावल के सेवन से बचना चाहिए।
See also  धर्म 2023 : बुधवार को झाड़ू खरीदना चाहिए या नहीं

गुरुवार को गाय को क्या खिलाना चाहिए

गुरुवार को गाय को आटा और गुड़ जरूर खिलाना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति को उसके कैरियर में कई प्रकार की बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे व्यक्ति को गुरुवार के दिन गाय को आटा या फिर गुड जरूर खिलाना चाहिए। ऐसा करने से उसके सभी कार्य सफल होते हैं।

इसके अलावा गुरुवार के दिन गाय को भुने हुए चने और गुड़ भी खिलाया जा सकता है

गुरुवार को क्या दान नहीं करना चाहिए

  1. गुरुवार को सरसों का तेल दान में नहीं देना चाहिए।
  2. गुरुवार के दिन काले वस्त्रों का दान देने की मनाही है।
  3. गुरुवार के दिन काली दाल दान में नहीं देना चाहिए।
  4. गुरुवार के दिन सफेद चावल भी दान में नहीं देना चाहिए।
  5. गुरुवार के दिन धन का दान नहीं करना चाहिए ऐसा करने से आर्थिक हानि हो सकती है

Keyword- गुरुवार को तुलसी में जल देना चाहिए या नहीं, गुरुवार को क्या-क्या नहीं करना चाहिए, गुरुवार को कर्ज लेना चाहिए कि नहीं, गुरुवार को क्या खाना चाहिए, गुरुवार के दिन क्या नहीं खाना चाहिए, गुरुवार को गाय को क्या खिलाना चाहिए, गुरुवार को क्या दान नहीं करना चाहिए,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *