Money Plant मनी प्लांट

Money Plant Benefit: मनी प्लांट को अगर गलत स्थान या तरीके से लगाया तो होगा भारी नुकसान

Money Plant : पौधों की श्रेणी में मनी प्लांट को अत्यंत ही सुलभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस पौधे का संबंध माता लक्ष्मी से है। इन पौधों को घर में लगाने से धन संपदा की वृद्धि होती है। इसलिए अक्सर हमने देखा है कि बहुत से लोग इस पौधे को बड़े ही चाव एवं प्रसन्नता के साथ अपने घर में लगाते हैं और इसके रखरखाव में काफी ध्यान देते हैं। मान्यता है की मनी प्लांट जितना हरा भरा और समृद्ध होता है घर में उसी अनुपात में धन और सम्मान की वृद्धि होती है।

मनी प्लांट (Money Plant) को लगाने का नियम एवं तरीका

लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि जैसा मन पड़े वैसे ही घर में मनी प्लांट को लगाया जाए। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट लगाने के कुछ नियम बताए गए हैं। जिनका पालन करके ही मनी प्लांट को लगाना चाहिए। अगर आप वास्तु के नियमों का पालन नहीं करते तो फायदे की जगह नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

तो आइए जानते हैं कि कौन से वह नियम है जिनका पालन करते हुए घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना चाहिए।

  1. मनी प्लांट को धन से जोड़कर देखा जाता है इसलिए मनी प्लांट को घर के अंदर ही लगाया जाना चाहिए। भूलकर भी मनी प्लांट (Money Plant) को घर के बाहर नहीं लगाना चाहिए।
  2. मनी प्लांट अगर सूखने लगता है तो यह आर्थिक तंगी की ओर इशारा करता है इसलिए मनी प्लांट को सूखने से बचाने के लिए धूप में मनी प्लांट (Money Plant) को नहीं रखना चाहिए तथा सीधी धूप से मनी प्लांट को बचाना चाहिए।
  3. मनी प्लांट अगर विकसित नहीं हो रहा है तो यह विकास के अवरोध होने का सूचक है। इसलिए मनी प्लांट को बड़े गमले में लगाएं ताकि मनी प्लांट (Money Plant) सही तरह से विकास कर सके।
  4. मनी प्लांट को सही दिशा में लगाएं मनी प्लांट को लगाने की सही दिशा आग्नेय कोण है। दक्षिण और पूर्व के कोने को आग्नेय कोण बोला जाता है।
  5. मनी प्लांट को कभी भी मांग कर नहीं लगाना चाहिए, बल्कि पैसे देकर या खरीद कर ही घर में मनी प्लांट को लगाना चाहिए।
  6. मनी प्लांट को लगाने के लिए कांच की हरी या नीली रंग की बोतल का इस्तेमाल करना चाहिए। हरे या नीले रंग की बोतल में लगा मनी प्लांट (Money Plant) ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है।
  7. मनी प्लांट को लगाने के बाद यह ध्यान देते रहना है कि मनी प्लांट ऊपर की ओर ही बढ़े, ऊपर की दिशा में बढ़ने वाली बेल समृद्धि दायक मानी जाती है। जबकि नीचे की ओर बढ़ने वाली मनी प्लांट की बेल को समृद्धि में रुकावट का सूचक माना जाता है।
See also  क्या करे क्या न करे ? संध्या काल मे बच्चो को पढ़ाई नहीं करनी चाहिए

क्या मनी प्लांट चोरी करके लगाना चाहिए?

नहीं! मनी प्लांट को भूलकर भी चोरी करके नहीं लगाना चाहिए। मनी प्लांट (Money Plant) का संबंध धन से होता है। इसलिए धन वही टिकता है जिसे परिश्रम से कमाया गया है। चोरी का धन कभी नहीं टिकता है। इसलिए मनी प्लांट को अपने कमाई के पैसों से खरीद कर लगाना चाहिए ना की चोरी करके।

मनी प्लांट को घर की कौन सी दिशा में रखना चाहिए?

मनी प्लांट को दक्षिण पूर्व कोने में यानी की आग्नेय कोण में लगाना चाहिए। मनी प्लांट शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है तथा आग्नेय कोण के देवता भगवान गणेश है। इसलिए मनी प्लांट (Money Plant) को आग्नेय कोण में लगाने से बहुत लाभ मिलता है।

मनी प्लांट किसी को देना चाहिए या नहीं?

भूल कर भी किसी को मनी प्लांट गिफ्ट के रूप मे नहीं देना चाहिए। आज कल एक ट्रेंड्स चला हुआ हैं जिसमे लोग किसी विशेष अवसर मे पौधो को गिफ्ट करते हैं। और सबसे ज्यादा गिफ्ट मनी प्लांट का ही दिया जाता हैं, इस लिए ये काम बिलकुल भी ना करे। आप बड़े पेधों के पौधो को गिफ्ट करे, लेकिन मनी प्लांट को गिफ्ट मे बिलकुल भी ना दे। ध्यान रखे तुलसी और मनी प्लांट कभी भी किसी को गिफ्ट ना करे।

मनी प्लांट सूखने के कारण और सूखने से कैसे बचाएँ?

मनी प्लांट मे अधिक धूप लगना तथा कम पानी देने के कारण मनी प्लांट अक्सर सूख जाते हैं। अगर आप मनी प्लांट को सूखने से बचना चाहते हैं, तो उसे नियमित रूप से पानी दे, छांवदार धूप मे रखे। मनी प्लांट को सीधे धूप लगाने से बचाए।

See also  पूजा करने के लिए कितना अगरबत्ती जलाना चाहिए?

मनी प्लांट का पौधा किस दिन लगाना चाहिए?

मनी प्लांट को लगाने का सबसे उत्तम दिन शुक्रवार का दिन हैं। शुक्रवार माता लक्ष्मी का दिन हैं तथा मनी प्लांट का संबंध भी धन से हैं, इस लिए जब भी घर मे मनी प्लांट लगाए तो दिन का विशेष ध्यान रखे और कोसिस करे की शुक्रवार के दिन ही मनी प्लाट को लगाए। मनी प्लांट को लगाने के लिए सबसे उत्तम दिशा अग्नेय कोण हैं।

मनी प्लांट में दूध डालने से क्या होता है?

मनी प्लांट का संबंध धन से हैं, और धन का संबंध माता लक्ष्मी से हैं। माता लक्ष्मी को सफ़ेद रंग बहुत पसंद हैं। इसलिए मनी प्लांट मे दूध डालने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, जिससे घर मे पॉज़िटिव ऊर्जा बढ़ती हैं, जिससे घर मे समृद्धि तथा विकास होता हैं।

अन्य महत्वपूर्ण लिंक

  1. Vastu Tips : घर मे भूल कर भी ना लगाए 10 पेड़ो को वरना हो जाएंगे बर्बाद
  2. Sapne me Sanp : सपने मे साँप देखना या साँप अगर काटे तो इसका क्या मतलब हुआ? (Best 2022)
  3. सबसे उत्तम मनी प्लांक के बारे मे पढ़ने के लिए विकिपीडिया मे देखे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *