चांदी का कछुआ, chandi ka kachhua pahnane ke fayde, चांदी का कछुआ price, चांदी का कछुआ कहा रखे, चांदी का कछुआ पहनने से क्या होता है, chandi ka kachua, chandi ka kachua ke fayde, chandi ka kachua kaha rakhna chahiye, चांदी का कछुआ, chandi ka kachua rakhne ke fayde

घर में चांदी का कछुआ रखने के फायदे | chandi ka kachhua rakhne ke fayade

chandi ka kachhua : वास्तु शास्त्र के अनुसार कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनको अपनाकर घर की बुरी और आर्थिक दशा को सुधारा जा सकता है अगर कोई व्यक्ति वास्तुशास्त्र के बताएं उपाय को करता है तो उसे धन की कभी कोई कमी नहीं रहती है। लेकिन ध्यान रहे कि जब भी वास्तुशास्त्र का कोई उपाय करें तो किसी प्रकार की कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में जैसे नियम बताए गए हैं वैसा ही पालन करना चाहिए। वास्तु में बताए गए नियमों को अगर सही तरीके से पालन ना किया जाए तो घर में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र में ऐसी कई उपायों के बारे में बताया गया है जिन्हें करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा की बढ़ोतरी होती है। घर में नए आर्थिक स्रोत के रास्ते खुलते हैं। इन सभी उपायों में से एक चांदी का कछुआ है। घर में चांदी का कछुआ रखने से घर में धन-संपत्ति की कोई कमी नहीं रहती है। धन संपदा के अलावा भी कई प्रकार के लाभ होते हैं जिनका जिंदगी में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

घर में चांदी का कछुआ रखने के फायदे | chandi ka kachhua  ke fayade

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर कोई व्यक्ति घर में चांदी का कछुआ रखता है तो ऐसा करने से घर में बहुत ज्यादा लाभ और फायदे होते हैं तो आइए इस लेख के माध्यम से हम जानते हैं कि घर में कछुआ रखने से किस प्रकार के फायदे होते हैं

  • घर में चांदी का कछुआ रखने से घर में धन और संपदा में कोई कमी नहीं होती है।घर में धन आने के नए रास्ते खुलते हैं।
  • अगर घर में लड़ाई झगड़े होते हैं तो घर में चांदी का कछुआ रखने से लाभ होता है और घर में होने वाली लड़ाई झगड़े खत्म हो जाते हैं।
  • कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति मेहनत तो कर रहा होता है परंतु उसे अपने मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिलता है। लेकिन घर में चांदी का कछुआ रखने से व्यक्ति को कार्य करने का मन भी लगता है और कार्य के अनुसार लाभ भी आता है।
  • जिस घर के लोग आलसी होते हैं काम करने से बचते हैं या छिपते रहते हैं ऐसे लोगों को घर में चांदी का कछुआ रखना चाहिए। कछुआ समृद्धि की निशानी है जिसकी वजह से उस घर के लोग मेहनती और समझदार हो जाते हैं।
See also  2023 में रंगभरी एकादशी कब हैं? | 2023 me rangbhari ekadashi kab hai

चांदी के कछुए को कहां रखना चाहिए | chandi ka kachhua kaha rakhe

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार चांदी के कछुए को घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए ऐसा करने से शत्रु पराजित होते हैं तथा घर का चहुमुखी विकास होता है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पानी की टंकी में चांदी के कछुए को रखने से आर्थिक लाभ होता है तथा बेरोजगारी दूर होती है।
  • चांदी के कछुआ को उत्तर दिशा में कांच के बाउल में रखना चाहिए ऐसा करने से व्यापार में बढ़ोतरी होती है।
  • अगर आप किसी दफ्तर में काम करते हैं और आपको अलग रूम मिला हुआ है तो अपने कार्यालय के उत्तर दिशा में चांदी का कछुआ रखने से नौकरी में लाभ और पदोन्नति मिलती है।
  • भूमि पूजन के समय भी चांदी का कछुआ उत्तर दिशा में जमीन में गाड़ा जाता है। अगर भूमि पूजन के समय किसी ने चांदी का कछुआ भूमि में गाड़ा हुआ है तो फिर घर में दूसरा चांदी का कछुआ नहीं रखना चाहि।
  • कछुए को रक्षक के रूप में भी देखा जाता है इसलिए चांदी के कछुए को घर के मुख्य द्वार या दरवाजे पर रखने से घर में बुरी नजर नहीं लगती है और नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है।
  • पूर्व दिशा में चांदी के कछुए को रखने से घर के लोगों के बीच संबंध मजबूत होते हैं और वाद-विवाद नहीं होता है।

किस प्रकार के कछुए से क्या लाभ होता है

धातु का कछुआ – धातु के कछुए को घर के उत्तर या फिर उत्तर पश्चिम में रखने से उस घर के बच्चों के जीवन में सौभाग्य बढ़ता है और एकाग्रता बढ़ती है।

लकड़ी का कछुआ – वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में लकड़ी का बना हुआ कछुआ पूर्व या फिर दक्षिण पूर्व कोने में रखने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

See also  शिव भगवान को क्यो दूध चढ़ाया जाता हैं, इसके पीछे भी हैं वैज्ञानिक कारण

मादा कछुआ की प्रतिमा – घर में तरह-तरह के कछुआ का अलग-अलग प्रभाव होता है। अगर घर में मां और बच्चे के साथ वाली कछुए की प्रतिमा या मूर्ति रखी जाए तो वह घर हमेशा खुश और संपन्न रहता है।

घर में कछुआ रखने का सबसे अच्छा दिन कौन सा है

बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार के दिन घर में कछुए की प्रतिमा को रखा जाना अच्छा माना गया है। घर में रखे हुए कछुए की प्रतिमा को पीले फूल जरूर चढ़ाना चाहिए और प्रतिमा के पास सुगंधित अगरबत्ती जरूर जलाएं।

गूगल में पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न उत्तर

प्रश्न- वास्तु के अनुसार कछुआ को घर में रखने के क्या फायदे हैं?

उत्तर – कछुआ को घर में रखने से ढेर सारे फायदे होते हैं जैसे लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलना, धनसंपदा में बढ़ोतरी और परिवार में खुशहाली।

प्रश्न – क्या ऑफिस में कछुआ रखना अच्छा होता है?

उत्तर – हां अगर आपको ऑफिस में अलग रूम मिला हुआ है तो वास्तु शास्त्र अनुसार ऑफिस में कछुआ रखना अच्छा माना गया है, यह नौकरी में पदोन्नति और लाभ दोनों दिलाता है

प्रश्न – कौन सा कछुआ परिवार और बच्चों का प्रतीक है

उत्तर – मादा कछुआ का प्रतीक या मूर्ति घर में रखने से घर के बच्चे और परिवार दोनों को लाभ मिलता है तथा सुख समृद्धि बढ़ती है

Keyword- चांदी का कछुआ, chandi ka kachhua pahnane ke fayde, चांदी का कछुआ price, चांदी का कछुआ कहा रखे, चांदी का कछुआ पहनने से क्या होता है, chandi ka kachua, chandi ka kachua ke fayde, chandi ka kachua kaha rakhna chahiye, चांदी का कछुआ, chandi ka kachua rakhne ke fayde

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *