kela devi mandir

कैला देवी मंदिर का परिचय एवं इतिहास | history of kela devi mandir

कैला देवी मंदिर का परिचय

कैला देवी मंदिर (kela devi mandir) राजस्थान के करौली जिले मे स्थित एक लोकप्रिय हिन्दू मंदिर हैं। यह मंदिर कैला देवी का शक्तिपीठ हैं, और राजस्थान के जादौन राजपूत की कुल देवी हैं। इस मंदिर के गर्भग्रह मे कैला देवी के साथ चामुंडा देवी भी विराजमान हैं। यह मंदिर प्राचीन मंदिरो मे से एक हैं।

स्कन्द पुराण के अनुसार कैला देवी महा योगनि महामाया का एक रूप हैं।  कलयुग मे महा योगिनी महामाया को ही कैला देवी के नाम से पूजा जाएगा।  कैला देवी मंदिर मे चामुंडा देवी माता की प्रतिमा की स्थापना 1723 मे महाराजा गोपाल सिंह जी ने किया था। कैला देवी के दर्शन के लिए देश दुनिया से लोग यहाँ आते हैं, तथा राजस्थान के कई लोगो कैला देवी को कुल देवी के रूप मे मानते हैं, और अपने बच्चो के मुंडन संस्कार इसी मंदिर (kela devi mandir) मे कराते हैं। इस मंदिर मे मुंडन संस्कार के लिए अलग से मुंडन कक्ष की व्यवस्था की गई हैं।

यह मंदिर जंगल मे 4 से 5 किलोमीटर अंदर एक प्राचीन गुफा  मे स्थित हैं। इसी मंदिर के निकट कालीसील नदी का उद्गम भी हैं।

चैत्र महीने की जब नवरात्रि प्रारम्भ होती हैं, उस समय इस मंदिर (kela devi mandir) मे कई हजारो लोग माता के दर्शन के लिए आते हैं। माता के दर्शन के लिए लोग यहाँ पर पैदल यात्रा करते हुये आते हैं। चैत्र नवरात्रि के समय मंदिर के निकट ही विशाल वार्षिक मेले का आयोजन होता हैं। यह मेला लगभग 15 दिनो तक चलता हैं। जादौन राजपूतो के अलावा माता कैला देवी आगरा, धौलपुर, करौली, फीरोजाबाद, मैनपुरी, ग्वालियर और पश्चिमी राजस्थान के लोगो की भी कुल देवी हैं। माता का मंदिर कैला गाँव मे स्थित हैं, इस लिए देवी माता कैला देवी के नाम से प्रसिद्ध हुई हैं।

See also  टीवी किस दिशा में लगाना चाहिए

मंदिर प्रबंधन के द्वारा मंदिर (kela devi mandir) मे व्हील चेयर की व्यवस्था भी कराई गईं हैं। इसके अलावा मंदिर के निकट ही उचित मूल्यो के साथ अनपूर्णा कैंटीन की व्यवस्था की हैं, भक्त यहाँ उचित कीमत मे सात्विक और स्वच्छ भोजन ग्रहण कर सकते हैं।

कैला देवी मंदिर का मौसम विवरण

राजस्थान के करौली जिले के कैले गाँव मे स्थित कैला देवी मदिर (kela devi mandir) की अगर आप यात्रा करने की सोच रहे हैं तो ध्यान रहे की अप्रैल से जून के आसपास यहा का अधिकतम तापमान 47 डिग्री रहता हैं। तथा अगर आप ठंड के महीनो मे कैला देवी के दर्शन करने आने वाले हैं तो ठंड मे तहां का तापमान 12 डिग्री के आसपास होता हैं। बारिश के समय यहाँ का तापमान 26 डिग्री से 32 डिग्री के आसपास होता हैं।

कैला देवी मंदिर (kela devi mandir) मे अगर आप दर्शन करने के लिए जाना चाहते हैं तो आम लोगो के अनुसार अक्टूबर से मार्च का महिना माता के दर्शन के लिए सही होता हैं, क्योंकि इन दिनो मौसम ठंड होता हैं, जबकि गर्मियों के दिनो मे यहाँ भीषण गर्मी होती हैं, जो पर्यटको के लिए असुविधाजनक साबित हो सकता हैं।

कैला देवी मंदिर जाने के साधन (Kela Devi Mandir)

अगर आप कैला देवी मंदिर की यात्रा हवाई जहाज के माध्यम से करना चाहते हैं तो कैला मंदिर के निकटतम हवाई अड्डा जयपुर हैं। जयपुर कैला देवी मंदिर से 170 किलोमीटर दूर स्थित हैं। आप जयपुर तक हवाई मार्ग से आ सकते हैं। इसके बाद 170 किलोमीटर की यात्रा आपको रोड के माध्यम से ही करनी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *