sapne me saap dekhna, sapne me घर में सांप देखना क्या होता है, सपने में काला सांप को देखना, सपने में नाग सांप को देखना, सपने में भूरा सांप को देखना, सपने में दो सांप को देखना, स्वप्न में सांप का जोड़ा देखना, सपने में सफेद सांप को देखना, प्रेगनेंसी में सपने में सांप को देखना, sapne me saap dekhna, sapne me saap ka katna, sapne me saap ko marna, sapne me sanp dekhna, sapne me saap ke bacche dekhna, sapne me saap ka joda dekhna, sapne me saap pakadna, sapne me saap ki kechuli dekhna, sapne me saap ka baccha dekhna, subah subah sapne me sanp dekhna, sapne me pani me sanp dekhna, sapne me talab me sanp dekhna,

2023 का स्वप्नफल : Sapne me saap dekhna | सपने में साँप देखना

सपने में साँप देखना (sapne me saap dekhna) एक आम सपना नहीं हैं, इसलिए अगर कोई व्यक्ति इस तरह का सपना देखता हैं तो इसके क्या अर्थ हो सकते हैं, इस लेख के माध्यम से जानने की कोशिस करेंगे। जब कोई व्यक्ति सो रहा होता हैं, उसी समय उसकी चेतना अगर जागृत हो कर किसी प्रकार का दृश्य का निर्माण करे और उसे मस्तिक को भेजे और मस्तिक कुछ समय के लिए उसे सच मान ले उसे ही स्वप्न या सपना बोलते हैं। सपना हर किसी को आता हैं, ज़्यादातर सपने हमारे रोज़मर्रा का कामो से जुड़े ही होते हैं, उदाहरण के लिए अगर कोई बहुत जरूरी काम हमने नहीं किया हैं, तो सपने में वही कार्य हम करते हुये दिखेंगे। या अगर हम सो रहे हो और कोई हमारे पैरो मे पानी डाल दे, तो हम नदी का सपना देखने लगेंगे। लेकिन कई बार व्यक्ति ऐसे सपने को भी देखते हैं, जिसका उसके हाल के दिनो मे हुये घटनाओ से कोई लेना देना नहीं होता हैं। ऐसे ही महत्वपूर्ण भी होते हैं। क्योंकि जिन सपनों का हमारे हाल के दिनो मे हुये घटनाओ से संबंध नहीं होता हैं, वो सपने वास्तव मे हमे सचेत करने के लिए ही होते हैं। आज इस पोस्ट मे हम साँप से जुड़े हुये सपनों के बारे मे जानेंगे।

Table of Contents

सपने में साप देखना | sapne me saap dekhna

सपने मेंं सांप देखना अच्छा भी माना जाता है तथा बुरा भी माना जाता है। सपने मेंं सांप को कैसी स्थिति में देख रहे हैं इस पर निर्भरता निर्भर करता है की सपने मेंं सांप देखने का फल कैसा मिलेगा। उदाहरण के लिए अगर कोई व्यक्ति सपने मेंं मरा हुआ सांप देखता है तो यह सपना शुभ माना गया है इस सपने का अर्थ यह है कि आने वाले समय में राहु दोष से उत्पन्न सभी कष्ट नष्ट हो जाएंगे। वहीं पर अगर सपने मेंं चमकीला या सफेद सांप कोई व्यक्ति देखता है तो इसका मतलब है कि आने वाले समय में उसकी किस्मत खुलने वाली है। अगर सपने मेंं सांप फन फैलाए हुए दिख रहा है तो इसका अर्थ है कि आने वाले समय में संपत्ति का लाभ होगा। सपने मेंं सांप अगर निगल जाए तो व्यापार में उन्नति होगी। लेकिन अगर सपने मेंं नाग नागिन का जोड़ा दिखे तो मानना चाहिए कि आने वाले समय में संकट आने वाला है। आज इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे अगर विभिन्न परिस्थितियों में सपने मेंं सांप दिखाई दे तो उनके फल क्या होते हैं

नीचे दिये गए सारणी मे बताया जा रहा हैं की साँप से जुड़े सपने देखने का क्या मतलब हो सकता हैं।

S.no देखा गया सपना सपने का अर्थ
1 सपने मेंं साप देखना सपने में साँप देखने का अर्थ आर्थिक लाभ भी होता हैं तथा कालसर्प दोष का संकेत भी होता हैं।
2 सपने मेंं नाग-नागिन का जोड़ा देखना यह सपना भविष्य में आने वाले संकट के बारे सूचित करता हैं।
3 सपने मेंं मारा हुआ साँप देखना सपने मेंं मारा हुआ साँप देखना शुभ माना जाता हैं।
See also  रविवार के दिन झाड़ू खरीदना चाहिए कि नहीं

सपने मेंं साँप आपके ऊपर गिरे | sapne me saap upar gire

अगर कोई व्यक्ति रात को सोते हुये सपने में यह देखता हैं की कोई काला नाग आसमान, पेड़ या फिर छत से किसी व्यक्ति के ऊपर गिरता हैं और वह व्यक्ति कोई और नहीं सपना देखने वाला ही हैं तो इसका मतलब यह हैं की उस व्यक्ति या उसके परिवार मे किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती हैं। इस सपने के दोष को दूर करने के लिए सोमवार के दिन 5 गाय केला खिलाये और पाँच गरीब को भोजन कराये, संभव हो तो मंदिर के बाहर बैठने वाले गरीब को ही भोजन खिलाये।

क्रमांक साँप से जुड़ा सपना सपने का अर्थ
1 सपने मेंं साँप ऊपर गिरना घर या परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने का संकेत हो सकता हैं।
2 सपने मेंं साँप को मारना आने वाला संकट टलना, संकट आने वाला था लेकिन किसी कारण से टल गया
3 सपने मेंं साँप को काटते देखना आने वाले समय में विपत्तियों का सामना करना पड़ सकता हैं।

सपने मेंं सांप को मारना | sapne me saap ko marna

अगर किसी व्यक्ति ने सपने में साँप को मारना देखा हैं, तो यह सपना बहुत ही शुभ माना गया हैं। क्योंकि साँप कष्ट का प्रतीक हैं, और सपने में साँप को मारना मतलब यह हुआ की कष्ट को व्यक्ति ने खुद ही खत्म कर दिया हैं। यह सपना इस बात का संकेत दे रहा हैं की आने वाले समय मे व्यक्ति को कोई कष्ट आने वाला था, लेकिन व्यक्ति अपनी बुद्धि और विवेक से उस आने वाले कष्ट को रोक देगा। बहुत से लोगो को यह भ्रम हैं की अगर कोई व्यक्ति सपने में साँप को मारना देखता हैं तो यह अशुभ सपना हैं। जबकि ऐसा बिलकुल भी नहीं हैं, सपने में साँप को मारना बेहद ही शुभ सपना माना गया हैं। यह विपत्ति के जाने का सूचक हैं। यह सपना यह संकेत दे रहा हैं की उस व्यक्ति का जल्दी ही अच्छा समय आने वाला हैं।

सपने में साप का काटना | sapne me saap ka katna

अगर किस व्यक्ति को सोते समय रात के समय “सपने में साँप का काटना दिखे तो यह सपना उस व्यक्ति को सतर्क करने के लिए आया हैं। यह सपना आने वाले समय के बारे मे बता रहा हैं की आने वाला समय उस व्यक्ति के लिए कठिनाइयो से भरा हो सकता हैं। यह कठिनाई या परेशानी मुख्य रूप से दो प्रकार की हो सकती हैं, एक तो असफलता या फिर बीमारी। अगर कोई व्यति सपने में साँप के काटने का सपना देखता हैं तो वह सतर्क हो जाए।

सपने में साँप काटने का प्रयास करे

अगर सपने साँप काटना चाहे पर कार ना पाये तो इसका मतलब हैं की सावपन देखने वाले के ऊपर कोई विपत्ति आने वाली थी, और वो टल गई हैं। अगर साँप बार बार काटने का प्रयास करे, तो इसका मतलब हैं की परिवार का सदस्य या फिर दोस्त आपको प्रताड़ित करने का प्रयास कर रहा हैं। पर असफल हो रहा हैं।

सपने में जमीन खोदते हुये साँप दिखे तो

अगर कोई व्यक्ति सपने में देखता हैं की वह कोई खुदाई का काम कर रहा हैं, इसी बीच अगर साँप दिखे तो इसका मतलब हैं की आने वाले दिनो मे गुप्त धन मिल सकता हैं।

सपने में बार बार साँप दिखे | sapne me baar baar saap dikhe

अगर किसी व्यक्ति को बार बार सपने में साँप दिख रहा हैं तो व्यक्ति को सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि यह सपना व्यक्ति को सचेत कर रहा हैं की उस व्यक्ति के पूर्वज उससे नाराज हैं। यानि की उस व्यक्ति को पितृदोष लगा हुआ हैं। अगर सपने में बार बार साप दिखाता हैं और व्यक्ति कुछ दिनो से डरा-डरा सा रहता हैं तो इसका अर्थ यह हुआ की उस व्यक्ति को काल-सर्प योग हैं। काल सर्प योग से बचने के लिए व्यक्ति को रोजाना शिव चालीसा और महा-मृत्युंजय का मंत्र का जाप करना चाहिए।

सपने में बिल से साँप निकलता हुआ दिखे | bil me saap nikalta dikhe

अगर व्यक्ति को रात मे सोते हुये सपने में साँप दिखाई दे जो की धरती मे किसी बिल से बाहर निकाल रहा हो, तो इस सपने का मतलब यह हैं की आने वाले समय मे सपना देखने वाले व्यक्ति को धन हानि या फिर आर्थिक नुकसान का सामना करना पद सकता हैं। सपने के दोष को दूर करने के लिए प्रत्येक सोमवार को चींटियों के बिल मे शक्कर के दाने या फिर आटे को जरूर डाले। ऐसा पाँच सोमवार तक करना होगा।

See also  नए कपड़े किस दिन भूलकर भी नहीं खरीदने चाहिए, हो जाता हैं नुकसान

सपने में यात्रा जाते समय व्यक्ति को देख कर साँप छिप जाए

अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद को यात्रा करते हुये देखता हैं, और इस दौरान साँप उस व्यक्ति को देख कर छिप जाता हैं तो इसका मतलब हैं की उस व्यक्ति के पूर्वज या पितृदेव उसकी रक्षा कर रहे हैं।

सपने में सुनहरा साँप दिखे तो | sapne me sunahara saap dikhe

अगर किसी व्यक्ति को सपने में सुनहरा या चमकीला साँप दिखे तो इसका मतलब हैं की जल्द ही भाग्य का उदय होने वाला हैं। आने वाले समय मे उस व्यक्ति को सफलता के अवसर मिलेंगे।

सपने मेंं सांप को मारना | sapne me saap ko maarna

अगर कोई व्यक्ति रात को सोते हुये सपने में किसी साँप को मारता हुआ खुद को देख रहा हैं तो इसका मतलब हैं की व्यक्ति के ऊपर कोई कष्ट आने वाला था जिसे उस व्यक्ति ने अपने किसी सूझ-बुझ या किसी विशेष कार्य से उस संकट को नष्ट कर देगा। सपने में अगर कोई साँप को मार रहा हैं तो इस सपने में साँप को संकट या कष्ट के रूप मे माना गया हैं, और जब सपने कोई साँप को मारे तो इसका मतलब यह हुआ की व्यक्ति ने अपने ऊपर आने वाले संकट के जड़/कारण को समाप्त कर दिया हैं।

सपने में साँप पेड़ मे चढ़ता हुये दिखे | sapne me saap ped me chadtha dikhe

अगर कोई व्यक्ति सपने में किसी काले नांग को पेड़ मे चढ़ता हुआ देखता है तो यह शुभ संकेत देने वाला सपना हैं, इसका अर्थ यह हुआ की व्यक्ति या फिर उसके परिवार के किसी सदस्य को सफाता मिलने वाली हैं, इसके अलावा गुप्त धन प्राप्त होने के संकेत भी हैं।

सपने मेंं हरे रंग का सांप देखना | sapne me hare rang ka saap dekhana

सपने मेंं यदि किसी को हरे रंग का सांप दिखता है तो इसका अर्थ की है होता है की जल्द ही आपके साथ कुछ ऐसी घटना होगी जोकि रहस्यमई और अजीबोगरीब हो सकती है। रहस्यमई और अजीबोगरीब यहां पर तात्पर्य है की व्यक्ति के साथ कुछ ऐसी घटना घटेगी जिसके बारे में वह सोच भी नहीं सकता था या फिर उसे यह महसूस होगा कि यह घटना जो घटी है यह साधारण नहीं है बल्कि किसी शक्ति की वजह से संभव हो पाया है। उदाहरण के लिए किसी व्यक्ति का गाड़ी अचानक बंद पड़ गई और फिर चालू होने में उसे समय लगा जब वह चालू करके आगे बढ़ा तो पता चला अभी अभी यहां पर कोई एक्सीडेंट हुआ है अब वह व्यक्ति यह सोच रहा है कि अगस्त की गाड़ी बंद ना होती तो शायद वह भी एक्सीडेंट के चपेट में आ जाता।।। तो यह घटना एक आश्चर्यजनक और रहस्यमई घटना में गिना जाएगा। तो जो लोग सपने मेंं हरे सांप को देखते हैं तो उनके साथ भी कुछ अच्छा लेकिन रहस्यमई और आश्चर्यजनक घटनाएं घट सकती है।

सपने मेंं सांप को दूध पीते हुए देखना

अगर कोई व्यक्ति सपने मेंं साहब को दूध पीते हुए देखता है तो इसका अर्थ यह है कि उस व्यक्ति का किसी ऐसे व्यक्ति के साथ मित्रता या परिचय है जोकि आगे चलकर उस व्यक्ति को धोखा दे सकता है। इस तरह अगर कोई व्यक्ति सपने मेंं सांप को दूध पीता हुआ देखता है तो उसे अपने वास्तविक जीवन में सतर्क हो जाना चाहिए इसका अर्थ यही है कि आपके आसपास आपका कोई खास समय आने पर आपको धोखा दे सकता है।

सपने मेंं सांप को सपेरे के साथ देखना

अगर कोई व्यक्ति सपने मेंं सांप को सपेरे के साथ देखता है तो यह बहुत ही शुभ सपना है क्योंकि वह सपेरा कोई और नहीं बल्कि भगवान शंकर का प्रतीकात्मक रूप है। इस सपने का अर्थ यह है कि भगवान शंकर साक्षात आपके जीवन के कष्टों को हर कर अपने साथ ले जा रहे हैं। अगर कोई व्यक्ति सपने मेंं सांप को सपेरे के साथ दिखता है तो इस सपने से मिलने वाले लाभ को पक्का करने के लिए अगली सुबह ही भगवान शंकर को पारिजात का पुष्प अर्पित करके उनकी पूजा करनी चाहिए।

See also  पूजा करने के लिए कितना अगरबत्ती जलाना चाहिए?

लेकिन यदि सपने मेंं आप यह देखते हैं की सपेरा आपके घर में सांप को रखकर जा रहा है तो यह भी अच्छा सपना है इसका अर्थ यह है कि भगवान उस व्यक्ति की रक्षा के लिए अपने गण को उसके घर में छोड़कर जा रहे हैं।

सपने मेंं सांप को शिवलिंग के साथ देखना

अगर कोई व्यक्ति सपने मेंं सांप को शिवलिंग के साथ देख रहा है तो यह सपना सिर्फ आपको इसलिए दिखाया गया है कि अगले दिन आप भगवान शिव के दर्शन जरूर करें। भगवान शिव का कोई गण यह चाहता है कि आप भगवान शिव के दर्शन करें और इसी फल स्वरुप आपको सपने मेंं सांप दिखा जो शिवलिंग के पास था। इसलिए जब भी इस प्रकार का सपना आए तो अगली सुबह अपने नजदीकी शिव मंदिर में जाकर भगवान को पारिजात के पुष्प और मदार के पुष्प अर्पित करना चाहिए तथा शिव चालीसा का पाठ करके भगवान की पूजा अर्चना करनी चाहिए।

सपने मेंं सांप वाहन में बैठा हुआ दिखे तो | sapne me saap

अगर कोई व्यक्ति सपने मेंं देखता है की सांप किसी वाहन में बैठा हुआ है तो इसका अर्थ यह है कि उस दिन वाहन से दूरी बनानी चाहिए अगर संभव हो तो यात्रा को उस दिन स्थगित कर देना चाहिए लेकिन यदि यात्रा करना जरूरी है तो सुबह उठकर नहाने के बाद घर में 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें और भगवान शिव से भूल चूक की माफी मांग कर अपनी यात्रा को सफल होने कामना करे।

सपने मेंं सांप खेत में दिखाई दे तो | sapne me saap khet me dikhe

किसी व्यक्ति को अगर सपने मेंं सांप खेत में दिखाई दे तो इसका अर्थ यह है कि आगामी खेती बहुत ही लाभकारी होगी और फसल स्वस्थ और बीज से युक्त होंगे। सपने मेंं खेत में सांप दिखाई देना सफल खेती का प्रतीक है इसलिए अगर इस तरीके का सपना देखें तो घबराना नहीं चाहिए क्योंकि यह फसल से संबंधित सकारात्मक स्वप्न है जिसका संबंध खेती बाड़ी की वृद्धि से है।

सपने मेंं साँप देखना

FAQ : सपने में साँप देखना | Sapne me saap Dekhna

प्रश्न 1 – सपने में चमकीला या सफ़ेद साँप देखने का मतलब क्या होता हैं?

उत्तर – सपने में चमकीला साँप देखने का मतलब हैं की जल्दी ही भाग्य का उदय होने वाला हैं।

प्रश्न 2 – सपने में साँप को शिवलिंग के पास देखने का मतलब क्या होता हैं?

उत्तर – सपने में अगर कोई व्यक्ति साँप को शिवलिंग के पास देखता हैं तो इसका मतलब यह हैं की उस व्यक्ति को भगवान का कोई गण याद कर रहा हैं और सलाह दे रहा हैं की भगवान के दर्शन करने के लिए किसी मंदिर जरूर जाए।

सपने से संबन्धित हमारे अन्य पोस्ट:

Keyword- sapne me saap dekhna, sapne me घर में सांप देखना क्या होता है, सपने मेंं काला सांप को देखना, सपने मेंं नाग सांप को देखना, सपने मेंं भूरा सांप को देखना, सपने मेंं दो सांप को देखना, स्वप्न में सांप का जोड़ा देखना, सपने मेंं सफेद सांप को देखना, प्रेगनेंसी में सपने मेंं सांप को देखना, sapne me saap dekhna, sapne me saap ka katna, sapne me saap ko marna, sapne me sanp dekhna, sapne me saap ke bacche dekhna, sapne me saap ka joda dekhna, sapne me saap pakadna, sapne me saap ki kechuli dekhna, sapne me saap ka baccha dekhna, subah subah sapne me sanp dekhna, sapne me pani me sanp dekhna, sapne me talab me sanp dekhna,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *