रविवार ravivar

Ravivar Ko Kya Kare: रविवार को क्या करे की घर मे सुख-समृद्ध और आर्थिक वृद्धि हो

Ravivar Ko Kya Kare : रविवार सनातन धर्म में एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन होता है। यह दिन भगवान सूर्य का दिन माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति को मान सम्मान की प्राप्ति करना है तो उसके लिए रविवार का दिन बहुत ही श्रेष्ठ है कुछ उपाय करके वह समाज में अपनी प्रतिष्ठा को बढ़ा सकता है। सूर्य भगवान पूरे विश्व को प्रकाश मय करते हैं। तो आइए जानते हैं कि रविवार के दिन हमें कौन से कार्य करने चाहिए जिससे व्यक्ति का आर्थिक वृद्धि हो तथा समाज में मान सम्मान में वृद्धि हो।

रविवार के दिन क्या करना चाहिए? (Ravivar Ko Kya Kare?)

  1. रविवार के दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद शुद्ध जल से भगवान सूर्य की ओर देखते हुए उन्हें जल चढ़ाना चाहिए, अगर जल में थोड़ा सा गुड मिला लिया जाए तो यह बहुत ही उत्तम होगा। इस उपाय को करने से व्यक्ति को आर्थिक लाभ होंगे।
  2. भगवान सूर्य को लाल रंग बहुत पसंद है, इसलिए अगर लोटे में थोड़ा सा कुमकुम मिलाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाए तो यह बहुत ही सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस उपाय को करने से आर्थिक लाभ तथा सामाजिक लाभ भी मिलते हैं।
  3. हनुमान जी सूर्य भगवान के शिष्य हैं, इसलिए रविवार के दिन अगर आप सूर्य भगवान को पसंद करते हैं तो हनुमान जी स्वतः प्रसन्न हो जाते हैं। इसके साथ ही अगर हनुमान जी को प्रसन्न किया जाए तो भगवान सूर्य भी स्वतः ही प्रसन्न हो जाते हैं। सूर्य भगवान को प्रसन्न करने के लिए आदित्य ह्रदय स्रोत का पाठ करना चाहिए।
  4. कुंडली में सूर्य को मजबूत बनाने के लिए जातक रविवार के दिन व्रत कर सकते हैं रविवार के दिन व्रत करने से सूर्य मजबूत होता है। इसके साथ ही रुके हुए और बाधित कार्यों की पूर्ण हो जाते है।
  5. हनुमान मंदिर में जाकर वहां पर मौजूद गरीब और असहाय लोगों को दान करना चाहिए। इस उपाय से भी भगवान सूर्य प्रसन्न होते हैं और आर्थिक समस्याओं से जातक को मुक्त कराते हैं।
  6. जिन व्यापारियों को लगातार व्यापार में घाटा हो रहा हूं ऐसे लोगों को भगवान सूर्य के प्रतीक जो की पूजा सामग्री की दुकानों में आसानी से मिल जाते हैं, सूर्य प्रतीक को लेकर अपनी दुकान के सामने लटका देना चाहिए। ऐसा करने से व्यापार में हो रहे लगातार घाटे से मुक्ति मिलती है।

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *