Tulsi kis din lagana chahiye, तुलसी किस दिन लगाना चाहिए

तुलसी किस दिन लगाना चाहिए | Tulsi kis din lagana chahiye

Tulsi kis din lagana chahiye : तुलसी को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र और महत्वपूर्ण पौधा माना गया है। लोगों की मान्यता है की तुलसी माता लक्ष्मी का ही एक रूप है और जिस घर में तुलसी मौजूद होती है उस घर में हमेशा सुख समृद्धि और खुशहाली का निवास होता है। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि तुलसी को लगाने के लिए किस दिशा का इस्तेमाल किया जाता है बहुत से लोग तुलसी को मन मर्जी के हिसाब से कहीं पर भी लगा देते हैं लेकिन यह पूरी तरीके से गलत है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को लगाने के लिए कुछ ही दिन महीने और दिशा को निश्चित किया गया है। घर में तुलसी को लगाने से पहले दिन महीना और दिशा पर विचार कर लेना बहुत जरूरी है। हमने देखा है कि बहुत से घरों में कैसी लगी होती हैं फिर भी उन घरों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है क्योंकि उन लोगों ने घर में तुलसी लगाने के लिए सही दिन महीना और दिशा पर विचार नहीं किया था। दोस्तों आज इस लेख के माध्यम से हम इसी पर चर्चा करेंगे किसी को किस दिन लगाना चाहिए तथा तुलसी को किस दिशा में लगाना चाहिए आइए दोस्तों हम जानते हैं तुलसी के बारे में वास्तु से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

किस दिन लगाना चाहिए किसी का पौधा

  1. तुलसी भगवान विष्णु को बहुत ही ज्यादा पसंद है हमने भागवत गीता और महाभारत में भगवान कृष्ण के तुलसी के प्रति प्रेम को कई अवसरों में देखा है तो यह निर्विवाद हैं की भगवान विष्णु को बहुत ही ज्यादा प्रिय है। और भगवान विष्णु का दिन गुरुवार होता है इसलिए अगर आप अपने घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहते हैं तो इसके लिए गुरुवार का दिन बहुत ही उत्तम दिन माना गया है जो व्यक्ति गुरुवार के दिन तुलसी का पौधा अपने घर में लगाता है उस पर हमेशा भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।
  2. शुक्रवार का दिन तुलसी लगाने के लिए बहुत ही अच्छा दिन माना गया है क्योंकि तुलसी को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है और शुक्रवार माता लक्ष्मी को अर्पित है इसलिए जो लोग अपने घर में तुलसी का पौधा लगाते हैं उन्हें अगर अपने घर में सुख शांति और धन की इच्छा है तो ऐसे लोग तुलसी को शुक्रवार के दिन लगाएं।
  3. जो लोग अपनी आर्थिक तंगी दूर करना चाहते हैं तथा रोग दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं ऐसे लोगों को तुलसी लगाने के लिए सबसे उत्तम दिन शनिवार का दिन माना गया है। भगवान हनुमान जी को तुलसी बहुत प्रिय है और शनिवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है इसलिए जो व्यक्ति शनिवार के दिन अपने घर में तुलसी का पौधा लगाता है ऐसे घर में लंबे वक्त से चली आ रही गरीबी और आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।
See also  दूध गिरना शुभ या अशुभ, दोष से बचने का उपाय जानिए

तुलसी कब नहीं लगानी चाहिए

  • दोस्तों तुलसी का पौधा भूल कर दी सोमवार के दिन नहीं लगाना चाहिए इसके अलावा बुधवार और रविवार के दिन तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए।
  • अगर एकादशी तिथि है या फिर सूर्य ग्रहण चंद्र ग्रहण के दिन है तथा अमावस के दिन भी तुलसी का पौधा घर में भूलकर नहीं लगाना चाहिए
  • किस महीने में लगाना चाहिए तुलसी का पौधा
  • ऐसी मान्यता है की घर में तुलसी को लगाने के लिए सबसे उत्तम महीना कार्तिक का महीना है। आमतौर पर कार्तिक का महीना अक्टूबर और नवंबर के महीने के आसपास आता है आप अपने घर में मौजूद हिंदू पंचांग एवं हिंदी कैलेंडर को देखकर जान सकते हैं कि कार्तिक मास किस महीने पर आया हुआ है
  • कार्तिक महीने के अलावा अगर आप अपने घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहते हैं तो इसके लिए दूसरा शुभ और लाभकारी नहीं ना चैत्र का महीना है। चैत्र के महीने में पढ़ने वाली नवरात्रि पर आप अपने घर में तुलसी का पौधा लगा सकते हैं।

किस दिशा में लगाना चाहिए तुलसी का पौधा

  • तुलसी का पौधा जब भी आप अपने घर में लगाएं तो उसके लिए सबसे उत्तम दिशा ईशान कोण माना गया है। ईशान कोण उत्तर और पूर्व दिशा के कोने को कहा जाता है इसके अलावा अगर तुलसी के पौधे को उत्तर दिशा में भी लगाते हैं तो उसके परिणाम भी लाभकारी होते हैं।
  • अगर किसी का घर उदासी और नीरसता से भरा हुआ है तो ऐसे घर के स्वामी को तुलसी का पौधा पूर्व दिशा में लगाना चाहिए ऐसा करने से घर में जीवन की नई ऊर्जा और तरंगों का विकास होता है जिससे लोगों के अंदर खुशहाली आती है और धीरे-धीरे घर का विकास होने लगता है।
  • जिस घर में लगातार लड़ाइयां होती है घर के लोग आपस में लड़ते हैं। ऐसे घर के स्वामी को घर के उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए।
See also  सपने में नाचना देखना | sapne me nachna

किस दिशा में तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए

घर में तुलसी लगाते समय यह बात गांठ बांधकर याद रखें कि जैसी भी स्थिति हो कभी भी तुलसी के पौधे को दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए इसके अलावा तुलसी के पौधे को वायव्य दिशा में भी भूलकर नहीं लगाना चाहिए जिस घर में तुलसी का पौधा दक्षिण दिशा में लगा होता है उस घर में परेशानियों का अंबर लग जाता है ऐसे घर में लोग एक परेशानी से निजात पाते हैं तो दूसरी परेशानी आकर उनको भी लेती है

FAQ : Tulsi Plant Related FAQ

घर में कितने तुलसी के पौधे लगाने चाहिए?

घर में अगर आप तुलसी के पौधों को एक से ज्यादा बार लगाना चाहते हैं तो ध्यान रखे की तुलसी के पौधे की संख्या विषम में होना चाहिए जैसे 3, 5, 7, 9, 11 आदि।

तुलसी के पौधे के लिए कौनसी दिशा अच्छी होती हैं?

तुलसी के पौधे को घर में लगाने के लिए सबसे सही स्थान पूर्व दिशा, उत्तर दिशा या फिर ईशान कोण दिशा को माना गया हैं।

घर में तुलसी का पौधा लगाने के लिए सबसे शुभ दिन कौनसा होता हैं?

हिंदुओ धर्म के मत के हिसाब तुलसी लगाने का सबसे उत्तम दिन गुरुवार को माना गया हैं। इसके अलावा तुलसी को लगाने का सबसे उत्तम महीना कार्तिक का महीना और चैत की नवरात्रि को माना गया हैं।

तुलसी कब नहीं तोड़नी चाहिए?

घर में लगी तुलसी को एकादशी, रात में, रविवार, चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के दिन नहीं तोड़ना चाहिए, मान्यता हैं की जो भी व्यक्ति ऐसा करता हैं उन्हें पाप लगता हैं। रविवार को तुलसी में जल अर्पित नही करना चाहिए।

See also  सपने मे छिपकली देखना | Sapne me Chipkali Dekhna

तुलसी माता को दीपक कब जलाना चाहिए?

अगर घर में तुलसी का पौधा लगा हुआ हैं तो तुलसी के पौधे के सामने प्रतिदिन संध्या के समय दीपक जरूर प्रज्वलित करना चाहिए, ऐसा करने से घर में दरिद्रता का वास नही रहता हैं और घर में सुख संपत्ति में वृद्धि होती हैं।

क्या तुलसी के पास शिवलिंग रख सकते हैं?

बहुत से लोग तुलसी दल को भगवान गणेश या फिर शिवलिंग पर चढ़ा देते हैं। लेकिन ऐसा नही करना चाहिए, भूलकर भी शिवलिंग और गणेश जी के पूजन में तुलसी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

तुलसी की माला में कितने मोती होते हैं?

बहुत से लोग शुभलाभ प्राप्त करने के लिए या फिर अपने दोष को दूर करने के लिए तुलसी की माला पहनते हैं। लेकिन ध्यान रहे की जब भी तुलसी की माला धारण करे तो उसमे 108 दाने होने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *