अशोक का पेड़ घर में लगाना चाहिए या नहीं, अशोक का पेड़ लगाने के फायदे, अशोक का पेड़ कितने घंटे ऑक्सीजन देता है, अशोक का पेड़ किस दिशा में लगाना चाहिए, अशोक का पेड़ किस दिन लगाना चाहिए,

अशोक का पेड़ घर में लगाना चाहिए या नहीं

अशोक का पेड़ घर में लगाना चाहिए या नहीं

हिंदू धर्म के अनुसार घर में पेड़ पौधे लगाने से वास्तु दोष समाप्त होता है इसके साथ ही घर की सुंदरता भी बढ़ती है। इसी प्रकार अशोक नाम का एक पेड़ होता है यह देखने में बहुत ही सुंदर होता है और कई ज्योतिष विद्वान का मानना हैं की अशोक का पेड़ घर में लगाना चाहिए और इसलिए अक्सर लोग इसे घर के परिसर में लगाते हैं। ऐसा माना जाता है कि अशोक का पेड़ जहां भी लगा होता है वहां पर दुख और शोक कभी नहीं आते हैं। नकारात्मक ऊर्जा उस जगह पर कभी नहीं भटकती हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर घर के आस-पास अशोक का वृक्ष लगाओ तो उस जगह पर कभी भी दुख और दरिद्रता का निवास नहीं होता है। अशोक के पेड़ के नीचे बैठकर ध्यान करने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है तथा मन प्रसन्न रहता है।

हालांकि बहुत से लोगों का यह मानना होता है कि अशोक के पेड़ को मंदिरों में लगाना उचित है लेकिन घर में अशोक के पेड़ को नहीं लगाना चाहिए। लेकिन कुछ ज्योतिष विद्वानों का मानना है घर में अशोक के वृक्ष को लगाया जा सकता है लेकिन सही जगह पर लगाने पर ही वह लाभ देता है और अक्सर लोग उसे गलत दिशा पर लगाते हैं जिसकी वजह से उनको लाभ नहीं मिल पाता। तो आइए जानते हैं अशोक वृक्ष से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें जी ने हमें हमेशा ध्यान रखना चाहिए। अशोक के पेड़ को घर की उत्तर दिशा की ओर लगाना उचित बताया गया है। अशोक के पेड़ से जुड़े कुछ तथ्य-

  1. अशोक के पेड़ को घर के मुख्य द्वार के बाएं कोने में लगाने से उस घर में धन की आवक लगातार बनी रहती है।
  2. माना जाता है जिस घर में अशोक के पेड़ लगे होते हैं उस घर के सभी काम बड़ी आसानी से पूर्ण होते हैं।
  3. ऐसी भी मान्यता है की अशोक के वृक्ष की जड़ को पूजा घर में रखकर उसकी पूजा करने से वास्तु दोष दूर होता है।
See also  रविवार को तुलसी नहीं छूनी चाहिए, ये हैं धार्मिक मान्यता

अशोक का पेड़ लगाने के फायदे

  1. अशोक के पेड़ का अर्थ है शौक को दूर करना जिस घर में उसका वृक्ष लगा होता है उस घर में दुख और दरिद्रता कभी नहीं आती है।
  2. जिस घर में अशोक का वृक्ष होता है उस घर का माहौल तनाव रहित रहता है और सभी लोग हंसी-खुशी जीवन जीते हैं।
  3. अशोक का पेड़ सकारात्मकता का प्रतीक है जिस घर में अशोक के पत्ते से बना हुआ बंधनवार लगाया जाता है उस घर में कभी भी नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं कर पाती है।
  4. अशोक के पेड़ के नीचे बैठकर ध्यान करने से मानसिक और शारीरिक उर्जा में वृद्धि होती है।
  5. अशोक के पेड़ को घर के मुख्य द्वार के बाएं कोने में लगाने से उस घर में कभी भी आर्थिक दिक्कत नहीं आती है।
  6. जिस घर पर अशोक का पेड़ लगा होता है उस घर के सभी कार बड़ी सहजता और सफलता के साथ कौन होते हैं उस घर में कभी भी कार्यों में बाधा नहीं आती है।
  7. शास्त्रों के अनुसार अशोक के वृक्ष की छोटी सी जड़ को निकालकर गंगाजल में साफ करके पूजा घर में रखने से वास्तु दोष दूर होता है

अशोक का पेड़ कितने घंटे ऑक्सीजन देता है

पेड़ इंसानों के सबसे अच्छे मित्र होते हैं क्योंकि पेड़ फल के साथ-साथ जीवनदायिनी ऑक्सीजन का भी उत्सर्जन करते हैं। इन्हीं पेड़ों में से अशोक का एक पेड़ है जोकि सुंदर फूलों के माध्यम से पर्यावरण को सुगंधित तो करता ही है साथ में दूसरे पेड़ों की तुलना में यह पेड़ ज्यादा ऑक्सीजन का उत्पादन भी करता है। इस पेड़ को लगाने से पर्यावरण में मौजूद दूषित गैस कम होते हैं और ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है।

See also  क्या घर में शनिदेव की पूजा करनी चाहिए

अशोक के पेड़ के अलावा पीपल का पेड़, बरगद का पेड़, अर्जुन का पेड़, जामुन का पेड़ भरी मात्रा में ऑक्सीजन का उत्सर्जन करते हैं। जिससे पर्यावरण में हवा शुद्ध होने के साथ साथ, दूषित गैसों की मात्रा में भरी कामी आती हैं। पर्यावरणविदो के अनुसार पीपल, जामुन, नीम, बरगद और अशोक का पेड़ जरूर लगाना चाहिए।

अशोक का पेड़ किस दिशा में लगाना चाहिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार अशोक का पेड़ घर में लगाना शुभ माना गया हैं लेकिन पेड़ को लगाने के लिए सही दिशा का ज्ञान होना बहुत अनिवार्य हैं। वास्तु शास्त्र में बताया गया हैं की घर के उत्तर दिशा में ही आशिक के पेड़ को लगाना चाहिए, खासकर मुख्यद्वार अगर उत्तर दिशा की तरफ हैं तो फिर मुख्य द्वार के बाई ओर अशोक के पेड़ को लगाना उचित माना गया हैं।

उत्तर दिशा में अशोक का पेड़ लगाने से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का निवास होता हैं और बुरी शक्तियों का पतन होता हैं।

अशोक का पेड़ किस दिन लगाना चाहिए

अशोक का पेड़ लगाने का सबसे अच्छा दिन गुरुवार और शुक्रवार माना गया हैं। जिन लोगो को घर में अशोक का पेड़ लगाना हो तो वह गुरुवार या फिर शुक्रवार को अशोक का पेड़ लगा सकते हैं। आइए जानते हैं की और किन पेड़ो को किस दिन लगाया जा सकता हैं।

  1. इसी प्रकार पीपल के पेड़ को सोमवार से लेकर शुक्रवार तक किसी दिन भी लगाया जा सकता हैं।
  2. बरगद के पेड़ की सोमवार, बुधवार और गुरुवार के दिन लगाना उचित माना गया हैं।
See also  घर में पपीता का पेड़ लगाना चाहिए या नहीं | Papita ka ped ghar mein lagana chahiye

Keyword- अशोक का पेड़ घर में लगाना चाहिए या नहीं, अशोक का पेड़ लगाने के फायदे, अशोक का पेड़ कितने घंटे ऑक्सीजन देता है, अशोक का पेड़ किस दिशा में लगाना चाहिए, अशोक का पेड़ किस दिन लगाना चाहिए,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *