Mrs., Ms.  और Miss का इस्तेमाल कब किया जाता हैं? (When use Mrs, Ms and Miss)

Mrs., Ms. और Miss का इस्तेमाल कब किया जाता हैं? (When use Mrs, Ms and Miss)

आज हम इस लेख के माध्यम से जानेंगे कि महिलाओं के नाम के आगे अंग्रेजी का कौन सा सेल्यूटेशन यानी अभिवादन का इस्तेमाल किया जाता है। महिलाओं के अभिवादन में मुख्य रूप से तीन प्रकार के सेल्यूटेशन का इस्तेमाल होता है Mrs., Ms., Miss.

महिलाओं के नाम के आगे लगने वाले सेल्यूटेशन के माध्यम से महिलाओं के महत्त्व का और उनकी पहचान के बारे में पता चलता है। कई लोगों को यह भ्रम होता है कि महिलाओं के नाम के आगे कौन सा सेल्यूटेशन लगाना चाहिए। इसी भ्रम को देखते हुए, आज हम इस पोस्ट के माध्यम से आपके उन संशय को दूर करेंगे।

Miss का इस्तेमाल कब किया जाता है?

Miss का इस्तेमाल युवतियों को संबोधित करने के लिए इस्तेमाल होता है या फिर ऐसी महिलाओं को संबोधित करने के लिए Miss सेल्यूटेशन का इस्तेमाल होता है जिन महिलाओं की शादी नहीं हुई होती, लेकिन अगर महिला की शादी नहीं हुई है और उसकी उम्र 30 वर्ष से ज्यादा है, तब वह Miss सेल्यूटेशन का इस्तेमाल नहीं करती है।

Ms. का इस्तेमाल कब करते हैं?

Ms. का इस्तेमाल बहुत ही सुरक्षित चुनाव है, यह एक न्यूट्रल टाइटल है। जिसका इस्तेमाल शादीशुदा महिला एवं कुंवारी महिला भी कर सकती है। Ms. टाइटल का इस्तेमाल बहुत ज्यादा होता है, ज्यादातर महिलाएं अपने नाम के सामने Ms. टाइटल का ही इस्तेमाल करती हैं। जिस तरीके से मिस्टर का इस्तेमाल शादीशुदा पुरुष और कुंवारे पुरुष दोनों करते हैं। ठीक उसी तरीके से Ms. का इस्तेमाल शादीशुदा महिलाएं और कुमारी महिलाएं दोनों कर सकती हैं। अगर आपको महिला के मैरिड स्टेटस के बारे में जानकारी नहीं है तो आप उन्हें अभिवादन के लिए Ms. का इस्तेमाल कर सकते हैं

See also  मच्छर के कितने दांत होते हैं | Machchar ke kitane dant hote hai

Mrs. का इस्तेमाल कब किया जाता है?

Mrs. सेल्यूटेशन का इस्तेमाल उन महिलाओं के नाम के आगे किया जाता है, जिन महिलाओं की शादी हो चुकी होती है, जो महिलाएं विधवा हो चुकी हैं या जिनका तलाक हो चुका है। वह महिलाएं भी Mrs. का इस्तेमाल करती हैं।

आशा करते हैं इस पोस्ट के माध्यम से आपको यह पता चल गया होगा कि किन महिलाओं के नाम के आगे Mrs., Miss. और Ms. का इस्तेमाल किया जाता है।

कुछ लोग Dr. क्यो लगते हैं?

इसके अलावा हमने देखा है कि कई महिलाएं अपने नाम के सामने Dr. का सेल्यूटेशन इस्तेमाल करती हैं। अगर कोई महिला अपने नाम के सामने Dr. सेल्यूटेशन का इस्तेमाल करती हैं तो इसका मतलब है कि उस महिला ने मेडिकल क्षेत्र में पढ़ाई की है और चिकित्सीय सेवा से जुड़ी हुई हैं या फिर महिला में Phd नाम की डिग्री को ग्रहण किया हुआ है। इस वजह से भी नाम के सामने डॉक्टर लगाया जाता है।

Post Related Keyword – when use Mrs., When use miss., when use ms., where use miss, difference between ms vs miss, miss vs mrs., miss vs ms, 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *