sawan somvar  somvar ka vrat somvaar ko kya kare

Sawan Somvar : सावन सोवार के दिन क्या करे और क्या न करे

सोमवार का दिन सावन के महीने में बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस दिन हमें कई बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे कि हमारा पूरा साल खुशियों भरा बीते और भगवान शंकर का आशीर्वाद हम पर तथा हमारे पूरे परिवार पर बना रहे। इसके लिए हमें यह पता करना होगा कि सावन सोमवार के दिन हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए तो आज इस पोस्ट के माध्यम से हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे। हमने गूगल से कुछ प्रश्नों को खोजा है जिसे अक्सर लोग गूगल मे खोजते रहते हैं। यह सभी प्रश्न सावन सोमवार (sawan somvar)  से संबंधित है। तो एक-एक करके हम इन सभी प्रश्नों के उत्तर को जानेंगे।

सोमवार के दिन क्या करना चाहिए?

  1. सोमवार के दिन स्नान करके भगवान शंकर का पूजन एवं शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।
  2. माथे पर भस्म का तिलक लगाना चाहिए।
  3. सोमवार (sawan somvar) के दिन व्यापार में निवेश करने को बहुत ही अच्छा माना जाता है।
  4. यदि आप सोना चांदी या शेयर में निवेश करते हैं तो प्रयास करें सोमवार का दिन चुने।
  5. सोमवार के दिन दक्षिण, पश्चिम और वायव्य दिशा की यात्रा कर सकते हैं, बताए गए दिशा को छोड़कर बाकी सभी दिशा, सोमवार की यात्रा करने के लिए निषेध मानी गई है। खासकर पूर्व दिशा मे यात्रा न करे।
  6. सोमवार के दिन गृह निर्माण का शुभारंभ कराना बहुत ही उत्तम माना गया है।
  7. सोमवार (sawan somvar)  के दिन राज्यअभिषे, नौकरी में ज्वाइन करना या नया व्यापार प्रारंभ करना आदि को बहुत शुभ माना गया है।
  8. घर एवं व्यापार से संबंधित किसी भी कार्य को प्रारंभ करने के लिए सोमवार बहुत ही उत्तम देना है।
  9. सोमवार के दिन साधना करने को बहुत ही उत्तम माना गया
See also  घर में गौरैया का घोंसला बनाना | gauraiya ka ghar mein ghosla banana

सावन के महीने में क्या करना चाहिए?

  1. सावन का महीना हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र महीना माना गया है। यह महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित है।
  2. इस महीने जब भी मौका मिले भोलेनाथ की मंदिर जाकर उन्हें जलाभिषेक जरूर करना चाहिए।
  3. सोमवार (sawan somvar) नदी किनारे स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में बैठकर कम से कम 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।
  4. भगवान शंकर का जलाभिषेक करते समय ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करते रहना चाहिए।
  5. दूध की बनी खीर ये साबुदाना को किसी गरीब को खिलाना चाहिए। अगर सावन के महीने में किसी गरीब को भोजन खिलाया जाए, दान किया जाए, तब भगवान शिव बहुत प्रसन्न होते हैं।

सोमवार (sawan somvar) को क्या खाकर यात्रा करनी चाहिए?

  1. सोमवार (sawan somvar) को जब भी आप किसी अच्छे काम के लिए घर से बाहर जा रहे हो तो घर से निकलने से पहले आईना देख कर ही निकलना चाहिए या फिर शक्कर मिले हुए दही का सेवन करके घर से बाहर निकलना चाहिए। कार्य मे सफलता जरूर मिलेगी।
  2. इसी प्रकार मंगलवार के दिन अगर आप घर से बाहर किसी शुभ कार्य को करने के लिए जा रहे हैं तो गुड़ खाकर ही घर से बाहर निकलना चाहिए।
  3. किसी शुभ कार्य के लिए अगर बुधवार के दिन आप घर से प्रस्थान कर रहे हैं तो घर से निकलने के पहले धनिया या फिर तिल का सेवन करके यात्रा पर जाना चाहिए। इससे उस शुभ कार्य के सफल होने के ज्यादा आसार होंगे।
  4. गुरुवार के दिन अगर आप किसी शुभ कार्य के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं तो दही का सेवन करके घर से निकलना चाहिए।
  5. शुक्रवार के दिन यदि घर से बाहर जा रहे हैं किसी शुभ कार्य के लिए तो मिष्ठान का सेवन करके घर से निकलना चाहिए।
  6. किसी शुभ कार्य के लिए अगर घर से बाहर जा रहे हैं तो शनिवार के दिन उड़द या फिर सरसों के दाने को खाकर घर से बाहर निकलना चाहिए इससे कार्य की सफलता के ज्यादा संभावना होती है।
See also  फिटकरी के इस उपाय से दूर करें अपने दुर्भाग्य को, और अपनी बंद किस्मत को खोलें

सोमवार के व्रत में सेंधा नमक खाना चाहिए या नहीं?

सोमवार के व्रत मे अगर आप भोजन ले रहे हैं तो उसमे सेधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं, व्रत मे सिर्फ समुद्री नमक और काला नमक वर्जित हैं। सेंधा नमक का इस्तेमाल व्रत मे कर सकते हैं। वैद्य के अनुसार समुद्री नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल हमेशा करना चाहिए। आप व्रत नहीं हैं तब भी सेंधा नमक ही खाना चाहिए, सेंधा नमक प्राकृतिक होता हैं जबकि घर मे इस्तेमाल होने वाला आम नमक कृतिम हैं।

नोट- ये सभी जानकारी इंटरनेट मे मौजूद न्यूज़ वैबसाइट से कलेक्ट की गई हैं, इस जानकरी की पुष्टि meribaate.in नहीं करता हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *