Kapur Ke Totke, कपूर के टोटके, कपूर के उपाय,

कुछ ही दिनो में देखें चमत्कार। कपूर के 10 चमत्कारिक टोटके | Kapoor Kapur Ke Totke

Table of Contents

परिचय | Kapoor Kapur Ke Totke

Kapoor Kapur Ke Totke – दोस्तो आज इस पोस्ट के माध्यम से कपूर से संबन्धित टोटको के बारे मे बताने जा अरहे हैं। कपूर हिन्दुओ के घर मे जरूर होता हैं, जिन लोगो के पास कपूर नहीं हो वो पास के किसी भी किराना स्टोर से इसे 50 से 100 रूपय मे खरीद कर घर ला सकते हैं।

कपूर का इस्तेमाल आरती और पूजा-पाठ मे किया जाता हैं। बहुत जगह पर इसे करपूर भी कहते हैं। ये बहुत ही ज्वलनशील होता हैं। पूजा-पाठ मे इसके इस्तेमाल को दीपक की तरह इस्तेमाल किया जाता हैं और दीपक की तुलना मे इसे ज्यादा शुद्ध माना जाता हैं। कपूर को जलाने से वातावरण बहुत ही सुगंधित मय हो जाता हैं।

वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कपूर को बहुत ही महत्वपूर्ण तत्व बताया गया हैं।इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे की कपूर से संबधित कुछ ऐसे टोटके जिनको आजमाने के बाद व्यक्ति की किस्मत पलट जाएगी और कुछ ही दिन मे दिखने लगेगा चमत्कारी लाभ।

कपूर के 10 चमत्कारिक टोटके | Kapoor Kapur Ke Totke

  1. कपूर का इस्तेमाल पूजा-पाठ मे करने से पुण्य प्राप्त होता हैं।
  2. जिन लोगो को कालसर्प दोष और पितृ दोष होता हैं, वो लोग कपूर के इस्तेमाल करके इन दोषो से मुक्त हो सकते हैं।
  3. कपूर के इस्तेमाल से दुर्घटना और बुरे किस्मत से बचाव होता हैं।  
  4. कपूर के इस्तेमाल से घर मे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता हैं, बुरी आत्माओ से मुक्ति मिलती हैं।
  5. कपूर का टोटका करने से अचानक धन लाभ होता हैं।
  6. कपूर के टोटके का इस्तेमाल करके  वास्तु दोषों को दूर किया जा सकता हैं।
  7. कपूर के इस्तेमाल से दुर्भाग्य को दूर करके भाग्य को चमकाया जा सकता हैं।
  8. कपूर के टोटके से गरीबी को भगा कर धनवान बना जा सकता हैं।
  9. जिन लोगो का विवाह नहीं हो रहा हैं वो लोग कपूर का इस्तेमाल करके विवाह मे आ रहे बाधा को दूर कर सकते हैं।
  10. मनचाही नौकरी या अपनी सभी इच्छाओ को पूरा करने के लिए कपूर का टोटका बहुत ही कारगर उपाय हैं।

पुण्य प्राप्ति के लिए कपूर का उपाय

कपूर पूजा घरों में जलाना हिंदुओं के लिए एक प्राचीन और धार्मिक कृत्य है प्राचीन काल से हिंदू अपनी पूजा पद्धति में कपूर का इस्तेमाल करता आ रहा है। शास्त्रों में बताया गया है की देवी और देवता की सामने कपूर को विधि विधान के साथ प्रज्ज्वलित करने से व्यक्ति को असीमित पुण्य प्राप्त होता है। इसीलिए जो भी व्यक्ति पुण्य प्राप्त करना चाहता है वह प्रतिदिन सुबह और शाम को अपने घर में पूजा आरती करते समय भगवान के सामने कपूर को जरूर प्रज्वलित करें।

कपूर से पितृदोष और कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है

पित्र दोष और कालसर्प दोष से बचने के लिए कपूर का उपयोग कई उपाय में से एक लाभकारी उपाय है। जब आपके बने हुए काम बिगड़ जाएं तथा घर में लगातार आपसी लड़ाई झगड़े होने लगे तो यह पित्र दोष का एक संकेत माना जाता है। अगर आपको अपने आसपास सांप या फिर नाग दिखाई दे तथा सपने में भी इनके दर्शन होने लगे और हर समय आप भय युक्त रहे तो इसका अर्थ है कि आपको कालसर्प दोष प्रभावित कर रहा है। इन दोनों दोषों से बचने के लिए घर के वास्तु को ठीक करना आवश्यक होता है। घर के वास्तु के वजह से भी इन दोषों का आगमन घर में होता है। वास्तु में कई उपाय बताए गए हैं जिनका इस्तेमाल करके पितृदोष और कालसर्प दोष से बचा जा सकता है उन उपायों में कपूर का इस्तेमाल भी एक सरल उपाय है। प्रतिदिन सुबह और शाम को कपूर को गाय के शुद्ध घी में भिगोकर पूजा घर में कपूर को जलाना चाहिए तथा पूरे घर में उसे घुमा कर उसके प्रभाव को तथा उसकी सुगंध को घर के कोने कोने में पहुंचाना चाहिए। ऐसा उपाय करने से कुछ ही दिनों में नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर हो जाती हैं और जीवन की कठिनाइयों कम होती नजर आने लगती हैं।

See also  मोरपंखी का पौधा किस दिन लगाना चाहिए

बुरी घटना और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए कपूर का सही इस्तेमाल

दोस्तों कई बार हम जहां पर काम करते हैं वहां घटनाएं और दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जिसकी वजह से कई बार नौकरी स्वास्थ्य और जीवन इन तीनों में खतरा मंडराता रहता है। जिस जगह आप काम करते हैं अगर वहां पर किसी अनहोनी घटना होने का डर बना रहता है तो इसका मुख्य कारण राहु केतु शनि और हमारा क्रोध आदि है। इसलिए जिस जगह पर आप काम करते हैं वहां पर आप हनुमान चालीसा का पाठ समय मिलते जरूर करें तथा हनुमान चालीसा करते हुए हनुमान जी की मूर्ति के सामने कपूर को जरूर प्रज्वलित करें। इसके अलावा जिन घरों में रोजाना सुबह और शाम को कपूर प्रज्वलित किया जाता है उस घर में किसी भी प्रकार की दुखद घटनाएं नहीं घटती है। रात को जब कोई व्यक्ति सोने जाता है अगर वह सोने के पहले कपूर को जलाता है तो यह बहुत ही लाभ प्रदान करने वाला उपाय माना गया है।

सकारात्मक ऊर्जा और शांति की प्राप्ति के लिए कपूर का उपाय

अगर कोई व्यक्ति अपने घर के अशांत वातावरण से लगातार पीड़ित हो रहा है तो वह अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा और शांति की स्थापना करने के लिए कपूर का इस्तेमाल कर सकता है। कपूर को इस्तेमाल करने के लिए कई अलग-अलग प्रकार के साधन शास्त्रों में बताए गए हैं लेकिन अगर कपूर को गाय के गोबर से बने कंडे के साथ रखकर जलाया जाए और उसमें गूगल और लोबान का इस्तेमाल किया जाए तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बड़ी प्रभाव और शक्ति के साथ उत्पन्न होती है तथा घर के अंदर मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का पतन होता है। अगर गूगल तथा लोबान के साथ मिलाकर कपूर का इस्तेमाल किया जाए तो घर में अमन सुख और शांति की स्थापना होती है तथा वैज्ञानिक शोधों से पता चलता है कि लोबान गूगल और कपूर की सुगंध से घर में मौजूद जीवाणु और विषाणुओ का नाश होता है जिससे घर के लोग दीर्घायु तथा सकारात्मक ऊर्जा से भरे हुए होते हैं। गूगल कपूर और लोबान के इस्तेमाल से घर का वातावरण शुद्ध होता है जिससे बीमारियों का घर में प्रवेश असंभव हो जाता है तथा घर के लोग भयमुक्त होकर अपना जीवन आनंद से जीते हैं।

अचानक धन प्राप्ति के लिए कपूर के उपाय

जिन व्यक्तियों को अचानक धन लाभ की इच्छा होती है ऐसे लोगों को कपूर का एक उपाय जरूर करना चाहिए इस उपाय में गुलाब के फूल को कपूर के एक टुकड़े के साथ रखकर शाम के समय उसे माता लक्ष्मी या फिर देवी दुर्गा के चरणों में प्रज्वलित करना चाहिए। ऐसा करने से उस व्यक्ति को अचानक धन का लाभ हो सकता है। इस उपाय को किसी भी समय कारण किया जा सकता है और कम से कम 45 दिनों तक इस उपाय को जरूर करना चाहिए। इस उपाय का सबसे अधिक प्रभाव नवरात्रि के समय पर ज्यादा होता है। हिंदू वर्ष में चार बार नवरात्रि का त्यौहार आता है इनमें से आप किसी भी नवरात्रि में इस उपाय को शुरू कर सकते हैं।

See also  जीवन से परेशान हैं तो इन पेड़ो को लगाये और कष्टो से मुक्ति पाये

वास्तु दोष को दूर करने के लिए कपूर का इस्तेमाल

जिन लोगों के घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो चुका है या फिर हो रहा है वह लोग कपूर का इस्तेमाल करके घर के वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं। बात बात पर घर में लड़ाई झगड़े होना, घर में लगातार चीजों की कमी होना घर में अक्सर मेहमानों के आने के समय ही सिलेंडर खत्म हो जाना यह जो संकेत हैं यह वास्तु दोष की तरफ इशारा करते हैं। घर से छोटी छोटी चीजों का गायब हो जाना भी वास्तु दोष का संकेत होता है। इसलिए जिन लोगों को ऐसी समस्याएं हो रही हैं उन्हें अपने घर का वास्तु दोष निवारण उपाय जरूर करना या करवाना चाहिए। इसके लिए कपूर का इस्तेमाल करके भी वास्तु दोष को नियंत्रित किया जा सकता है। कपूर सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावी करने वाला एक बहुत ही महत्वपूर्ण कारक माना गया है। वास्तु दोष से घर में नकारात्मक ऊर्जा की वृद्धि होती है और कपूर का इस्तेमाल करके उस नकारात्मक ऊर्जा को नियंत्रित किया जा सकता है जिससे वास्तु दोष होते हुए भी वास्तु दोष से उत्पन्न नकारात्मक उर्जा निष्क्रिय हो जाती है। इसलिए कपूर का इस्तेमाल करके भी वास्तु दोष से बचा जा सकता है इसके लिए आपको कपूर गूगल और लोबान का इस्तेमाल करके घर में धूप करना चाहिए और उस धूप पूरे घर में पहुंचाना चाहिए। गूगल लोबान और कपूर से उत्पन्न होने वाले धुएं को घर के कोने कोने में पहुंचाने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और वास्तु दोष होते हुए भी प्रभावी नहीं होता है। इसलिए अगर घर में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष हो तो ऊपर बताए गए उपाय का इस्तेमाल करके कोई भी व्यक्ति वास्तु दोष से बच सकता है।

भाग्य को चमकाने के लिए कपूर का इस्तेमाल

जिन लोगों का भाग्य उनका साथ नहीं दे रहा है और जो भी काम वह करते हैं उसमें उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ता है ऐसी स्थिति में यह स्पष्ट हो जाता है कि उस व्यक्ति का भाग्य उसका साथ नहीं दे रहा है और उसके साथ दुर्भाग्य पीछे पीछे चल रहा है। तो जो भी व्यक्ति इस प्रकार से दुर्भाग्य से ग्रसित हैं और वह अपने भाग्य को चमकाना चाहता है तो इसके लिए कपूर का इस्तेमाल करके वह अपने भाग्य को चमका सकता है और दुर्भाग्य को अपनों से कोसों दूर भगा कर होने वाली हानियों से बच सकता है। इसके लिए कपूर के तेल को पानी में डालकर स्नान करना चाहिए ऐसा करने से शरीर में सकारात्मक उर्जा का जन्म होता है और जब सकारात्मक ऊर्जा का बिंब बनता है तब दुर्भाग्य उस सकारात्मक बिंदु के आसपास भी नहीं जाता है। यदि नहाते समय नहाने वाले पानी में चमेली फूल के तेल का इस्तेमाल किया जाए तथा उसमें कपूर के तेल का भी इस्तेमाल किया जाए तो व्यक्ति भाग्यवान हो जाता है और बिगड़े काम पल भर में बनने लगते हैं उड़ गया। अगर इस उपाय को शनिवार के दिन किया जाए तो बहुत ही उत्तम परिणाम मिलते हैं।

पति पत्नी के बीच तनाव को दूर करने के लिए कपूर के उपाय

अक्सर देखा है कि पति पत्नी में लड़ाई झगड़े होते रहते हैं जिसकी वजह से कई बार परिवार को बड़े और कष्टकारी अंजाम भुगतने पड़ते हैं। पति पत्नी के बीच में हर समय लड़ाई झगड़े होते रहते हैं वह अपनी लड़ाई झगड़े को रोकने के लिए कपूर का उपाय जरूर करें। रात को सोते समय पति-पत्नी कपूर का दो टुकड़ा लेकर उसे एक दूसरे के तकिया के नीचे रख दें। ऐसा करने से पति पत्नी के बीच में होने वाले लड़ाई झगड़े यह धीरे कम होने लगेंगे। इसके अलावा जिस कमरे में पति पत्नी रहते हैं उस कमरे में सुबह दोपहर और शाम के वक्त कपूर को जरूर प्रज्वलित करें। ऐसा करने से कमरे में सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है और नकारात्मक ऊर्जा का पतन होता है। इस उपाय को एक महीना लगातार करने से पति पत्नी को इसके लाभ दिखने लगेंगे। लेकिन ध्यान रहे इस उपाय को करने के लिए पति पत्नी दोनों को ही एक साथ प्रयास करने होंगे।

See also  2023 मई में अमावस्या कब हैं? | 2023 me May Amavasya kab hai

धनवान बनने के लिए कपूर का टोटका

कई लोग खूब मेहनत करते हैं दिन रात खून पसीना एक करके अपने परिवार के लिए पैसा कमाने के लिए वह मेहनत करते हैं लेकिन उनके मेहनत के अनुसार उन्हें फल नहीं मिल पाता है। ऐसे लोग अगर अपनी जीविका को और आमदनी को मेहनत करते हुए तेजी से बढ़ाना चाहते हैं तो उन्हें कपूर का उपाय जरूर करना चाहिए कई बार मेहनत करने मात्र से आदमी को फल नहीं मिल पाता उसके लिए भाग्य या फिर भगवान की कृपा बहुत आवश्यक होती है। कपूर का उपाय करके आप भगवान की कृपा प्राप्त करके अपने मेहनत के अनुरूप ज्यादा से ज्यादा पैसे और धन कमा सकते हैं। इसके लिए रात के समय रसोई घर में जाकर चांदी के कटोरे में या फिर घर में चांदी के सिक्के हो तो उसका भी इस्तेमाल करके उस कटोरे में या फिर सिक्के के ऊपर कपूर को रखकर प्रज्वलित करना चाहिए ऐसा उपाय रोजाना करने से घर में धीरे-धीरे धन धन में वृद्धि होने लगती है। और जिस काम को आप अभी तक मेहनत से कर रहे थे और उसका फल प्राप्त नहीं हो रहा था वह फल ज्यादा से ज्यादा प्राप्त होना चालू हो जाता है।

विवाह के लिए कपूर का टोटका

ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनका समय पर विवाह नहीं हो पाता है उनके परिजन लगातार उनके विवाह में चिंतित होते रहते हैं। ऐसे लोग भी अगर कपूर का उपाय करें तो उनके विवाह में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाएंगे और उनका विवाह जल्द से जल्द सुयोग्य परिवार के वर एवं वधू के साथ हो जाएगा। विवाह में आ रहे दिक्कतों को दूर करने के लिए सबसे पहले 36 साबुत लौंग लेना होगा फिर 6 कपूर के टुकड़े लेकर उसमें हल्दी और चावल मिलाकर माता दुर्गा को आहुति देनी होगी ऐसा करने से विवाह में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी।

FAQ related Kapoor

कपूर को अँग्रेजी मे क्या कहते हैं?

कपूर को अँग्रेजी मे कैंपर कहते हैं।

कपूर को फारसी मे क्या कहा जाता हैं?

कपूर को फारसी मे कापूर कहा जाता हैं।

कपूर को संस्कृत मे क्या कहा जाता हैं?

कपूर को संस्कृत मे करपूर कहा जाता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *