sapne me mehman dekhna, sapne me mehman ko dekhna, sapne me apne ghar mehman dekhna, सपने में मेहमान देखना, sapne me ghar me mehman dekhna, सपना में मेहमान आना, सपने में बहुत सारे मेहमान को देखना, sapne me mehman ka ghar aana, sapne me anjan mehman dekhna

सपने में मेहमान देखना | sapne me mehman dekhna

सपने में मेहमान देखना | sapne me mehman dekhna

यदि किसी व्यक्ति को रात में सोते हुए सपना आता है और वह सपने में मेहमान को देखता है तो यह सपना बहुत ही अच्छा माना गया है। इस सपने का अर्थ यह है कि आने वाले दिनों में कई प्रकार की खुशियां उस व्यक्ति को मिलेंगी। सपने में मेहमान देखना इस सपने का अर्थ यह होता है कि आने वाले दिनों में जितने भी नाते रिश्तेदार हैं उन सभी से अच्छा संपर्क स्थापित होगा और सभी प्रकार के विवाद भूल कर आपसी संबंध और मजबूत होंगे। जो व्यक्ति इस सपने को देखता है खुश होना चाहिए क्योंकि एक अच्छा सपना माना गया है। गांव के बड़े बुजुर्ग इस सपने को लेकर यह मानते हैं कि जो व्यक्ति सपने में मेहमान देखता है, उसके घर में नए सदस्य के आने की संभावना होती है। नए सदस्य का मतलब घर में या फिर नाते रिश्तेदार में किसी के यहां बच्चे का जन्म हो सकता है या फिर किसी की शादी हो सकती है।

सपने में मेहमानों का स्वागत करते देखना

अगर कोई व्यक्ति रात को सोते हुए सपने में मेहमानों का स्वागत करते हुए खुद को देखता है तो इस सपने का अर्थ यह है कि आने वाले दिनों में उस व्यक्ति को खर्चा करना पड़ सकता है। लेकिन यह बुरा सपना नहीं है क्योंकि जो खर्चा होगा वह आवश्यक और जरूरत के हिसाब से ही होगा। उदाहरण के लिए संभव है कि घर मे टीवी, फ्रिज, एसी या इसी तरीके से किसी काम की वस्तु की खरीदारी हो। गांव के बड़े बुजुर्गों का मानना है की अगर कोई व्यक्ति सपने में मेहमानों के स्वागत में खुद को देखता है तो इसका अर्थ यह है की उस व्यक्ति को कार्यालय या व्यापार में बड़े अवसर और जिम्मेदारी मिल सकती है।

सपने में मेहमान को घर से जाते हुए देखना

अगर कोई व्यक्ति सपने में मेहमान को घर से जाते हुए देखता है तो इसका अर्थ यह है कि आने वाले दिनों में उस व्यक्ति के जीवन से कई प्रकार की परेशानियां दूर हो जाएंगी। इसके साथ ही घर में खुशियां तथा सुख संपत्ति की वृद्धि होगी। अगर सपना देखने वाला व्यक्ति हमेशा मानसिक रूप से परेशान रहता है तो इस सपने को देखने के बाद यह संकेत मिल रहा है कि जल्दी आने वाले समय में उसके सभी मानसिक परेशानी दूर हो जाएंगी और उसे प्रसन्नता और उल्लास का भाव महसूस होगा। सपने में मेहमान को जाते हुए देखना एक अच्छा सपना माना गया है, इस सपने का संकेत परेशानियों का घर से दूर होना है।

See also  होलिका कौन थी, होलिका कब की हैं | Holika Dahan | Holika kab ki Hai | Holika kaun thi

सपने में मेहमान को खाना खिलाना | sapne me mehman ko khana khilana

अगर कोई व्यक्ति सपने में किसी मेहमान को खाना खिलाते हुए खुद को देखता है तो इसका अर्थ यह है कि आने वाले समय में उस व्यक्ति को धन दौलत की कोई कमी नहीं रहेगी। उस व्यक्ति के पास आने वाले समय में धन लाभ होने का संकेत मिल रहा है। सपने में मेहमान को खाना खिलाने का अर्थ संपन्नता से है, इसलिए यह सपना बहुत ही अच्छा माना गया है।

सपने में मेहमान रोता हुआ दिखे | sapne me mehman rota huaa dikhe

अगर सपने में कोई मेहमान घर आता है और वह रो रहा है तो यह सपना अच्छा सपना माना गया है। इस सपने का अर्थ यह है कि आने वाले समय में घर के सभी लोग स्वस्थ रहेंगे तथा नाते रिश्तेदार के द्वारा किए जा रहे षड्यंत्र विफल होंगे। अक्सर नाते रिश्तेदार के लोग अपने ही सगे संबंधियों को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र करते हैं। अगर कोई व्यक्ति सपने में मेहमान को रोता हुआ देखे तो उसे समझना चाहिए कि नाते रिश्तेदारों के द्वारा किए जा रहे षड्यंत्र और पीठ पीछे की जा रही बुराई का कोई फल नहीं निकलेगा और वह अपनी चालो में असमर्थ होंगे तथा घर के सभी लोग स्वस्थ एवं निरोगी काया को प्राप्त करेंगे। सपने में मेहमान को रोता हुआ देखना अच्छा सपना माना गया है।

सपने में मेहमान को हंसता हुआ देखना | sapne me mehman ko hansata hua dekhna

सपने में यदि कोई मेहमान घर आता है और वह लगातार मेजबान के ऊपर हंस रहा है तब यह सपना अच्छा नहीं माना गया है। इस सपने का अर्थ यह है कि परिवार के नाते रिश्तेदार लगातार षड्यंत्र कर रहे हैं और सपना देखने वाले व्यक्ति के खिलाफ पीठ पीछे झूठी बातें फैला रहे हैं। इसकी वजह से उस व्यक्ति को बदनामी का सामना करना पद सकता हैं और उन्हें ऐसा करने से सफलता भी मिल रही है। इसलिए इस सपने को बहुत ही गलत माना गया है क्योंकि जो व्यक्ति सपने में मेहमानों को हंसता हुआ देखता है इसका अर्थ है कि आने वाले समय में उसे अपमान और झूठी निंदा का सामना करना पड़ेगा। लेकिन साँच को आंच नहीं, अगर कोई व्यक्ति सच्चा हैं और झूठा-मूठा उसका नाम बदनाम किया जा रहा हैं तो समय उसे न्याय दिलाएगा और झूठे का मुह काला होगा। बस भगवान पर विश्वास नहीं डगमगाना चाहिए।

See also  चमगादड़ घर में आ जाए तो क्या करना चाहिए

सपने में मेहमान को पूरी सब्जी खिलाना | sapne me mehman ko puri sabji khilana

अगर कोई व्यक्ति सपने में मेहमान को पूरी सब्जी खिला रहा है तो इसका अर्थ यह है कि उस व्यक्ति के पूर्वज चाहते हैं कि वह व्यक्ति आने वाले दिनों में परिवार के सभी लोगों को घर में निमंत्रित करें और उन्हें भोजन कराएं। इसलिए जिस व्यक्ति को इस तरह का सपना आता है उसे अपनी शादीशुदा बहनों और बेटियों को घर में भोजन के लिए नियंत्रित करना चाहिए।

सपने में मेहमानों को बूंदी का लड्डू खिलाना | sape me mehman ko bundi ka laddu khilana

अगर कोई व्यक्ति सपने में मेहमानों को बूंदी का लड्डू खिला रहा है तो यह सपना बहुत ही उत्तम और अच्छा माना गया है क्योंकि इस सपने का अर्थ यह है कि आने वाले दिनों में उस व्यक्ति को कोई ना कोई अच्छी खबर मिलेगी। उदाहरण के लिए उस व्यक्ति की नौकरी लग सकती है। अगर व्यक्ति नौकरी वाला है लेकिन उसका लड़का नौकरी खोज रहा है तो संभव है उसके लड़के की नौकरी लग सकती है। घर में यदि कोई शादी के योग्य है लेकिन उसकी शादी नहीं हो पा रही है तो आने वाले दिनों में उसकी शादी तय हो सकती है या फिर घर में कोई नया मेहमान, नया सदस्य भी आ सकता है।

सपने में मेहमान गाय लेकर आते हैं | sapne me mehman gaay lekar aate

अगर कोई व्यक्ति रात को सोते समय सपनों में मेहमान देखता है और वह मेहमान अपने साथ गाय लेकर आ रहे हैं तो यह सपना लक्ष्मी आने का संकेत दे रहा है। यह सपना बहुत ही अच्छा माना गया है और इस सपने का अर्थ यह है कि आने वाले दिनों में उस व्यक्ति के घर में आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। व्यापार एवं नौकरी में लाभ होगा तथा नए अवसर मिलेंगे।

सपने में मेहमान भैंस लेकर आता है | sapne me mehman bhains lekar aata

अगर कोई व्यक्ति सोते समय रात को यह सपना देखता है कि घर में कोई मेहमान आया हुआ है लेकिन वह अपने साथ भैंस लेकर आया है तब यह सपना उचित नहीं माना गया है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में उस व्यक्ति को शारीरिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। अगर कोई व्यक्ति ऐसा सपना देखता है तो इस सपने के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए उस व्यक्ति को शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों का दिया जलाना चाहिए। ऐसा 27 शनिवार करने से इस सपने के दुष्प्रभाव नष्ट हो जाता हैं।

See also  घर मे रखे पिरामिड और अपने दुर्भाग्य को बदले सौभाग्य मे

सपने में मेहमान को घोड़े में चढ़कर आते देखना

अगर कोई व्यक्ति सोते हुए सपना देखता है कि उसके घर में मेहमान आ रहे हैं और मेहमान घोड़े में चढ़कर आ रहे हैं तो यह सपना बहुत ही उत्तम माना गया है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में उस व्यक्ति के घर में कोई नए वाहन के आने की संभावना है। इस सपने को जो देखता है उसके घर में नए गाड़ी, मोटरसाइकिल या कार आने के योग बन रहे हैं।

सपने में मेहमान से लड़ाई होना | sapne me mehman se ladai hona

इस सपने के अनुसार आने वाले दिनों में व्यक्ति को अपने नाते रिश्तेदार के लोगों से तथा कार्यालय मे साथ काम करने वाले लोगों से एवं व्यापार स्थल के आसपास के अन्य व्यापारियों से सावधान होकर मिलना जुलना चाहिए। पता नहीं किस बात पर आपस में मनमुटाव एवं लड़ाई झगड़ा हो जाए। इस सपने का अर्थ यह है कि आने वाले समय में नाते रिश्तेदार एवं कार्यस्थल में लड़ाई झगड़ा हो सकता है।

Keyword – sapne me mehman dekhna, sapne me mehman ko dekhna, sapne me apne ghar mehman dekhna, सपने में मेहमान देखना, sapne me ghar me mehman dekhna, सपना में मेहमान आना, सपने में बहुत सारे मेहमान को देखना, sapne me mehman ka ghar aana, sapne me anjan mehman dekhna

नोट/डिस्क्लेमर– यह लेख पुरानी मान्यता और स्वप्न दोष की किताबों और तरह-तरह की वैबसाइट से लिया गया हैं, इस लिए इस पोस्ट की सत्यता की पुष्टि meribaate.in नहीं करता हैं। यह सिर्फ सामान्य ज्ञान की दृष्टि से लिखा गया हैं। हमारी वैबसाइट और लेखक इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *