घर में कौन सी चीज रखने से बरकत होती है?

आज इस लेख मे जानेगे की “घर में कौन सी चीज रखने से बरकत होती है?। कई बार घर के सदस्य अच्छी नौकरी में होते हैं, उसके बाद भी उसे घर में धन का अभाव होता है। घर में हमेशा पैसे की कमी बनी रहती है, जबकि कमाने वाले बहुत होते हैं। अक्सर लोगों के मन में यह प्रश्न उठता है कि खूब मेहनत करने के बाद और अच्छा वेतन मिलने के बाद भी घर में हमेशा तंगी क्यों बनी रहती है। इसका जवाब है घर के वास्तु में किसी न किसी प्रकार की खराबी है जिसकी वजह से ऐसी समस्या का सामना करना पड़ता है।

कई प्रकार के वास्तुदोष है जिसकी वजह से इस प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन कुछ ऐसे उपाय हैं जिनका इस्तेमाल करके वास्तु दोष से बचा जा सकता है, बिना उन वास्तु दोष को जाने। तो आईए जानते हैं ऐसे कौन से वास्तु उपाय हैं, जिनका इस्तेमाल करके घर की आर्थिक तंगी को दूर किया जा सकता है और घर की आर्थिक उन्नति की जा सकती है।

  1. उत्तर दिशा में पानी से भरा हुआ घड़ा रखने से घर में आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है। घर में कभी भी खाली घड़ा नहीं रखना चाहिए। अगर घड़ा खाली है तो उसे पानी से जरूर भर दें।
  2. घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में हनुमान जी की पंचमुखी मूर्ति को स्थापित करें और रोजाना उस मूर्ति का पूजन करें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है।
  3. घर में अगर वास्तु दोष है, यानी घर में कोई कमरा ऐसी जगह पर बना है जहां पर उसे नहीं होना चाहिए था या फिर कोई दरवाजा ऐसी जगह पर है जहां पर उसे नहीं होना चाहिए था। तब ऐसी स्थिति से उबरने के लिए वास्तु भगवान की प्रतिमा को घर में स्थापित करने से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं।
  4. कई बार लोग वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर में तोड़फोड़ करते हैं जो कि गलत है घर में तोड़फोड़ करना भी वास्तु दोष का सूचक माना जाता है। इसलिए अगर घर में वास्तु दोष है, तब उससे बचने के लिए वास्तु भगवान की प्रतिमा या फिर तस्वीर को घर में स्थापित करने से वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है और अगर वास्तु दोष की वजह से आर्थिक समस्याएं आ रही हैं तब वह समस्याएं दूर हो जाएगी।
  5. अगर चाहते हैं कि घर में धन संपदा की वर्षा हो तब इसके लिए घर के मुख्य द्वार में माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की प्रतिमा  या तस्वीर को लगाना चाहिए और अगर तस्वीर लगाना संभव नहीं है तो फिर स्वास्तिक चिन्ह द्वार पर जरूर लगाए। ऐसा करने से उस घर में कभी भी धन संपदा की कमी नहीं होगी और अगर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो यह समस्या भी जल्दी दूर हो जाएगी।
  6. घर की बैठक रूम में चांदी, पीतल या फिर तांबे से बना हुआ पिरामिड रखने से घर में धन के आने की रफ्तार मे वृद्धि होती हैं और खर्च होने की रफ्तार कम हो जाती है। इसके अलावा घर में कछुए की प्रतिमा को रखने से भी घर में लक्ष्मी का आगमन होता है और दरिद्रता दूर होती है।
  7. धातु से बनी मछली की प्रतिमा को भी घर में रखना शुभ होता है, ऐसा माना जाता है जिस घर में धातु से बनी मछली होती है उसे घर में सदैव माता लक्ष्मी का वास होता है।
  8. बुधवार के दिन नमक मिले पानी से घर में पोछा लगाने से घर के झगड़े दूर होते हैं और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है इसीलिए अगर कोई व्यक्ति आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है, तब उसे बुधवार के दिन पानी में नमक मिलाकर घर में पोछा करना चाहिए। ऐसा करने से दो कार्य सिद्ध होते हैं एक तो घर में लड़ाई झगड़ा बंद हो जाते हैं तथा दूसरा घर में धन की आवक होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *