पेड़ का पर्यायवाची शब्द | Ped ka paryavachi shabd

पेड़ का पर्यायवाची शब्द | Ped ka paryavachi shabd

इस आर्टिकल के माध्यम से हम पेड़ का पर्यायवाची शब्द के बारे मे जानेंगे।

पेड़ का महत्व

पेड़ हमारी दुनिया के लिए सबसे आवश्यक चीजों मे से एक हैं, पेड़ हमारी धरती के जीवन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हम जिस हवा को सांस के रूप में ग्रहण करते हैं, उस हवा से लेकर हमारे पैरों के नीचे की ज़मीन तक, के लिए पेड़ सीधेतौर पर और अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार हैं। पेड़ प्रकृति में मौजूद वायु को प्रकृतिक रूप से साफ करता हैं। इसके अलावा हमारे वातावरण में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं, कार्बन-डाई-ऑक्साइड एक ग्रीनहाउस गैस है जो ग्लोबल वार्मिंग के लिए जिम्मेदार गैस है। पेड़ प्रकाश संश्लेषण के माध्यम से जीवन देने वाली ऑक्सीजन छोड़ते हैं। पेड़ प्राकृतिक एयर कंडीशनर हैं। उनकी पत्तियाँ छाया प्रदान करती हैं, सतह के तापमान को कम करती हैं और आसपास के वातावरण को ठंडा करती हैं। इसके अलावा उनकी जड़ें मिट्टी को अपनी जगह पर बांध कर रखती हैं, मट्टी के कटाव को रोकती हैं और बाढ़ के प्रभावों को कम करती हैं।

कई पेड़ हमें स्वादिष्ट और पौष्टिक फल, मेवे और बीज प्रदान करते हैं। सेब और संतरे से लेकर नारियल और बादाम तक, पेड़ खाद्य सुरक्षा का स्रोत हैं और स्वस्थ आहार में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। पेड़ों की लकड़ी सदियों से मनुष्य अपने निजी कार्यो के लिए इस्तेमाल करता आ रहा है। हम इसका उपयोग घरों, फर्नीचर और अनगिनत अन्य उत्पादों के निर्माण में करते हैं।

See also  #स्पैनिश में "सॉरी" कैसे बोलते हैं?

पेड़ का पर्यायवाची शब्द

पेड़ का पर्यायवाची शब्द है – गाछ, वृक्ष । ‘पेड़’ के अन्य पर्यायवाची शब्द निम्न प्रकार से हैं –

  1. तरू
  2. अगम
  3. पेड़
  4. पादप
  5. विटप
  6. दरख्त
  7. शाखी
  8. विटप
  9. द्रुम आदि।

पेड़ शब्द का वाक्यों मे प्रयोग

  1. पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
  2. नीम के पेड़ में कई चिड़ियो का घरौंदा है।
  3. आम के पेड़ मे बहुत ही मीठे फल लगते हैं।
  4. पेड़ की छांव सबसे प्यारी होती हैं।
  5. पीपल का पेड़ बहुत ही विशाल होता हैं।

पेड़ और पौधे में क्या अंतर होता है?

  1. पेड़ का तना कठोर होता हैं, जबकि पौधे का तना मुलायम होता हैं।
  2. पेड़ का आकार बड़ा होता हैं, इसका अकरा 7 फुट से लेकर 30 फुट तक का हो सकता हैं। जबकि पौधा 6 इंच से लेकर 6 फुट तक हो सकता हैं।
  3. पेड़ कई हजार वर्षो तक जीवित रह सकता हैं, लेकिन पौधे की उम्र कुछ महीने से लेकर कुछ वर्ष तक की ही होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *