बेनिन देश का परिचय | Introduction of Benin

बेनिन देश का परिचय

बेनिन को आधिकारिक रूप से “बेनिन गणराज्य” के नाम से जाना जाता हैं। यह देश पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक छोटा सा देश है। बेनिन के पश्चिम में टोगो देश, पूर्व में नाइजीरिया और उत्तर में बुर्कीना फ़ासो और नाइजर देश स्थित हैं। दक्षिण दिशा में इसकी छोटी सी तटीय रेखा बेनिन की खाड़ी से लगी हुई है। बेनिन का क्षेत्र फल लगभग 114763 वर्ग किमी है और 2021 की जनगणना के अनुसार बेनिन की जनसंख्या 1.3 करोड़ है।

बेनिन की राजधानी पोर्टो नोवो नाम का शहर हैं, यह बेनिन का सबसे बड़ा शहर भी हैं। बेनिन फ्रांस का उपनिवेश था इसलिए बेनिन की आधिकारिक भाषा फ्रेंच भाषा हैं। बेनिन की अर्थव्यवस्था का मुख्य साधन खेती-किसानी हैं। यहाँ के ज़्यादातर लोगो की जीविका का साधन खेती पर ही निर्भर करता हैं। बेनिन मे सबसे प्रमुख फसलों में कसावा, याम, मक्का, और मूंगफली आदि शामिल हैं। बेनिन में पाम तेल, चीनी और शराब के उत्पादन करने के कारखाने मौजूद हैं। बेनिन एक लोकतान्त्रिक देश हैं, इसलिए यहाँ पर संसदीय प्रणाली का क्रियान्वयन होता हैं।

अगर हम बेनिन के धार्मिक ढांचे की बात करे तो यह भी कई विकाशसील देशो की तरह एक बहुसांस्कृति पर आधारित देश हैं। बेनिन में सभी धर्मो का एक समान आदर किया जाता हैं और विभिन्न धर्म के लोग बेनिन मे मिलकर एक साथ रहते हैं। मुख्य रूप से बेनिन में ईसाई, मुस्लिम, और पारंपरिक अफ्रीकी धर्मों के अनुयायी रहते हैं। बेनिन मे हाल ही के कुछ समय से पर्यटन के लिए भी काफी लोकप्रियता हासिल कर रहा हैं। बेनिन में पर्यटन की दृष्टि से कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल मौजूद हैं।

See also  सामन्‍तवादी व्‍यवस्‍था क्‍या थी? उसके पतन के कारण बताइये। Samantvad ke patan ke karan

बेनिन की संबन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य निम्न प्रकार से हैं:

  1. राजधानी: पोर्टो नोवो
  2. सबसे बड़ा शहर: पोर्टो नोवो
  3. भाषाएँ: फ्रेंच, वोलोफ, फान्सी, गुरे, मिनन, ज़िमा, और कई अन्य
  4. धर्म: ईसाई (४३%), मुस्लिम (३३%), पारंपरिक अफ्रीकी धर्म (२४%)
  5. सकल घरेलू उत्पाद (GDP): $12.1 बिलियन (2022)
  6. प्रति व्यक्ति GDP: $1,400 (2022)
  7. जनसंख्या: 12,627,297 (2022)

बेनिन का भारत के साथ संबंध

बेनिन और भारत के बीच के अंतर्राष्ट्रीय संबंध बहुत ही मधुर और मित्रतापूर्ण हैं। दोनों देश व्यापारिक और सामरिक क्षेत्र मे एक दूसरे के महत्वपूर्ण भागीदार हैं। भारत और बेनिन दोनों ही राष्ट्र गुटनिरपेक्षता को प्राथमिकता देते हैं और गुटनिरपेक्ष आंदोलनो में भारत और बेनिन दोनों ही शामिल थे। 2009 के एक अकड़ो के अनुसार भारत और बेनिन के बीच व्यापार 300 मिलियन डॉलर से भी अधिक का व्यापार हो रहा था। अगर हां बात करे की कब से भारत और बेनिन के बीच संबंध स्थापित हुये हैं तो इसकी शुरुआत 1960 के दशक से प्रारम्भ हुई थी। 1960 में बेनिन एक स्वतंत्रता राष्ट्र बना था और भारत ने बेनिन को स्वतंत्रत राष्ट्र के रूप मे अपना समर्थन दिया था। इसके बाद दोनों देशों ने राजनयिक संबंध स्थापित किए। बेनिन और भारत के बीच कई ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जिसकी वजह से भारत और बेनिन के संबंध मजबूत हैं और लगातार मजबूत होते जा रहे हैं। भारत और बेनिन निम्न क्षेत्रो मे मिलकर काम कर रहा हैं-

  1. व्यापार और निवेश
  2. शिक्षा और प्रशिक्षण
  3. स्वास्थ्य और चिकित्सा
  4. संस्कृति और पर्यटन

आकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में, भारत बेनिन का “तीसरा सबसे बड़ा” निर्यात बाजार रहा हैं। भारत अफ्रीकी देश बेनिन को मुख्य रूप से कृषि उत्पादों, जैसे चावल, चीनी, और दवाओं का निर्यात करता है। इसके साथ साथ बेनिन हमारे देश भारत से मशीनरी, उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक्स सामानो का आयात भी करता है।

See also  माल्टा एक छोटा देश, इतिहास और मुद्रा | malta ki rajdhani aur itihas

शिक्षा के क्षेत्र मे भी बेनिन भारत का एक महत्वपूर्ण साथी है। बेनिन से कई छात्र भारत के शिक्षण संस्थानो में शिक्षा प्राप्त करने के लिए आते हैं। भारत बेनिन के छात्रों को भारत आने के लिए कई प्रकार के छात्रवृत्ती योजनाओ को क्रियान्वित करती हैं। इसके साथ साथ भारत बेनिन में भी शिक्षा संस्थानो को मजबूत करने के लिए वहाँ पर कई विश्वविद्यालयों और कॉलेजों का निर्माण भी कराने की योजना बना रही हैं।

बेनिन के प्रमुख और बड़े शहर

क्रमांक शहर का नाम जनसंख्या
1 कोटोनौ 679012
2 पोर्टो नोवो 264320
3 पारकौ 255478
4 एबोमे 117824
5 द्जौगौ 94773
6 बोहिकोन 93744
7 कैंडी 56046
8 नटिटीनगौ 53284
9 औइडाह 47616
10 लोकोस्सा 47247

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *