धनतेरस को भूल कर भी न खरीदे ये समान | dhanteras 2022

धनतेरस को भूल कर भी न खरीदे ये समान | dhanteras 2022

dhanteras 2022 : धनतेरस का त्यौहार लगभग आने ही वाला है यह त्यौहार कार्तिक महीने की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है इसीलिए इसे तेरस कहते हैं और इस दिन भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के समय अवतरित हुए थे इसलिए इसे धनतेरस के नाम से पुकारा जाता है यह एक तरीके से धनवंतरी जी की जयंती है। धनतेरस का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। धनतेरस के दिन धनवंतरी जी की पूजा की जाती है तथा घर परिवार देश और विश्व के सभी लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाती है। इसके अलावा धनतेरस का संबंध माता लक्ष्मी और कुबेर जी से भी है जो कि धन के देवता माने गए हैं इसलिए धनतेरस के दिन बहुत से लोग सोने चांदी के बर्तन और आभूषण खरीदते हैं इसके साथ ही चल और अचल संपत्ति भी खरीदी जाती है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन स्थाई संपत्ति खरीदने से भगवान धन्वंतरि प्रसन्न होते हैं और पूरा वर्ष स्वास्थ्य और रुपए की दृष्टि से मंगलदाई होता है। लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी है जिन को भूलकर भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिए अगर कोई व्यक्ति भूल बस धनतेरस के दिन ऐसी वस्तुओं को खरीद ले तो भगवान धन्वंतरि नाराज हो जाते हैं और व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

धनतेरस कब हैं? | dhanteras kab hai

2022 मे धनतेरस अक्टूबर के महीने मे मनाया जाएगा। धनतेरस कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी के दिन मनाया जाता हैं जो की इस बार 22 अक्टूबर, दिन शनिवार के दिन पड़ रहा हैं। हालांकि कलेंडर मे धनतेरस 22 अक्तूबर को दिखाया जा रहा हैं। लेकिन त्रियोदशी 22 अक्टूबर की शाम को 6:02 से प्रारम्भ हो कर अगले दिन 23 अक्तूबर को शाम 6:03 मिनट मे समाप्त हो रहा हैं।

See also  गृह प्रवेश मुहूर्त 2022 की तिथि एवं शुभ समय || Griha Pravesh Muhurat in 2022

शुभ मुहूर्त 22 अक्टूबर 2022 को शाम को 7:01 से लेकर 8:17 बजे शाम तक बताया जा रहा हैं।

धनतेरस के दिन किन चीजों को नहीं खरीदना चाहिए

लोहे से बनी चीजें

धनतेरस के दिन भूल कर भी ऐसी कोई वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए जिसको बनाने के लिए लोहे का इस्तेमाल किया गया हो। क्योंकि लोहे के देवता भगवान शनि को माना गया है और इसलिए धनतेरस के दिन लोहे की खरीदारी नहीं की जाती है वरना व्यक्ति को धनतेरस के दिन से लेकर कई वर्षों तक नकारात्मक प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं।

नुकीली व धारदार चीजें

धनतेरस के दिन भूल कर भी ऐसी कोई वस्तु ना खरीदें जो नुकीली हो और धारदार हो उदाहरण के लिए चाकू, कैंची, सुई, तलवार। जो व्यक्ति धनतेरस के दिन नुकीली या धारदार चीजें खरीदता है उसके घर में हमेशा कलह और अशांति का निवास हो जाता है।

कांच के बर्तन

धनतेरस के दिन भूल कर भी कांच से निर्मित वस्तुओं को नहीं खरीदनी चाहिए। बहुत से लोग धनतेरस के दिन घर के सजावटी वस्तुओं को भी खरीद लेते हैं जो कि अक्सर कांच से बने होते हैं इसलिए ऐसी कोई वस्तु खरीदने से पहले ध्यान में रखें कि धनतेरस के दिन उसे ना खरीदें। कांच का संबंध राहु से होता है धनतेरस के दिन कांच से संबंधित वस्तुओं को खरीद कर घर में लाने से घर में नकारात्मक उर्जा का प्रसार होता है और घर में फिजूल खर्च में लगातार वृद्धि होती है और बिना मतलब के नए-नए खर्चे रोज बनते रहते हैं।

See also  मंगलवार के दिन करे ये टोटके- बने मात्र कुछ ही दिनों मे करोड़पति

चीनी मिट्टी के बर्तन

धनतेरस के दिन चीनी मिट्टी से बनाए गए बर्तन भी नहीं लेने चाहिए बहुत से लोग धनतेरस के दिन चीनी मिट्टी से बने बर्तन, सजावटी वस्तु, गमले जैसी चीजें खरीद लेते हैं। लेकिन धनतेरस के दिन यह पूरा प्रयास करना चाहिए कि चीनी मिट्टी के बर्तन में खरीदें क्योंकि जिस घर में धनतेरस के दिन चीनी मिट्टी से बने हुए सामान को खरीद कर लाया जाएगा उस घर के दांपत्य जीवन में समस्याएं उत्पन्न होती रहेंगी तथा घर में आमदनी की तुलना में पैसे का खर्च अधिक होगा।

काले रंग की चीजें

धनतेरस के दिन लोग घर से निकलकर खरीदारी करने जाते हैं लेकिन अनजाने में कई ऐसी वस्तुओं को खरीद कर ले आते हैं जो उनके जीवन में समस्याओं का कारण बनती है। इसलिए जब भी धनतेरस के दिन खरीदारी के लिए बाजार जाए तो ध्यान रखें कि काले रंग की कोई भी वस्तु ना खरीदें धनतेरस के दिन भूलकर भी काली रंग की चीजों को खरीदना नहीं चाहिए। काले रंग की वस्तु को खरीद कर लाने का मतलब है दुर्भाग्य और अपशकुन को अपने घर में निमंत्रण देना।

स्टील और एलुमिनियम से बनी चीजें

धनतेरस के दिन लोग बाजार जा कर स्टील या एलुमिनियम के बर्तन को खरीद कर लाते हैं लेकिन स्टील और एलुमिनियम में राहु का प्रभाव होता है और धनतेरस जैसे शुभ दिन राहु के प्रभाव वाले चीजों को घर में नहीं लाना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति धनतेरस के दिन ऐसी वस्तु को खरीद कर घर लाता है जिसका स्वामी राहु है तो उस घर में दुर्भाग्य और कलह का निवास हो जाता है इसलिए भूल कर भी धनतेरस के दिन स्टील एलुमिनियम की चीजों को खरीद कर न लाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *