धनतेरस मे अगर ये खरीद लिए तो हो जाएंगे परेशान

धनतेरस मे अगर ये खरीद लिए तो हो जाएंगे परेशान

इस बार 2 नवंबर को धनतेरस का पावन त्यौहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार पूरे भारत में बहुत ही खुशी के साथ मनाया जाता है। भारत की अर्थव्यवस्था को इस दिन एक ताकत मिलती है। देश दुनिया से लोग भारत में धनतेरस के दिन बाजारों को देखने आते हैं क्योंकि धनतेरस के दिन बाजारों की रौनक अपने चरम पर होती है।

इस दिन हिंदू धर्म को मानने वाले लोग कुछ नया खरीदते हैं, मंदिरों में जाकर भगवान की पूजा अर्चना करते हैं। लेकिन अनजाने से कई बार ऐसी चाहिए खरीद लेते हैं, जो कि उन्हें फायदा ना देकर, उन्हें नुकसान पहुंचाता है। इसलिए इस पोस्ट के माध्यम से हम अपने पाठकों को बताना चाहते हैं कि धनतेरस के दिन जब आप बाजार जाएं तो किस तरह की वस्तुएं खरीदनी चाहिए, जिससे घर में खुशहाली और बरकत आए।

धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए

धनिया- जी हां धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदना चाहिए, साबुत धनिया उन्नति का प्रतीक है। धनिया जब उगाई जाती है तो उसे कई बार तोड़कर धनिया की पत्ती के रूप में इस्तेमाल करते हैं और जितना ज्यादा उसे तोड़ते हैं उतना ज्यादा ही धनिया के फल आने की संभावना होती है, इसीलिए धनिया को विकास और उन्नति का प्रतीक माना जाता है।

See also  सपने में झाड़ू लगाना | sapne me jhadu lagana 🧹

व्यवसाय का सामान- अगर आप कोई व्यापारी हैं तो धनतेरस विकास और उन्नति का दिन होता है, इसलिए हमें अपने व्यापार से संबंधित वस्तु को खरीदना चाहिए, अगर आप शिक्षक है तो आपको पेन और किताबें खरीद नहीं चाहिए, अगर आप किराने की दुकान चलाते हैं तो आपको किराने की दुकान से संबंधित सामान को खरीदना चाहिए। अगर आप लोहार हैं तो आपको लोहे के औज़ार लेने चाहिए।

झाड़ू – झाड़ू भी धन के आने का प्रतीक माना जाता है, क्योंकि झाड़ू से हम अपने घर की दरिद्रता को भगाते हैं यानी कि घर के कूड़ा-करकट को साफ करके बाहर फेंकते हैं इसलिए झाड़ू को धन का प्रतीक माना गया है और इसे धनतेरस के दिन या फिर शनिवार के दिन खरीदना चाहिए।

गोमती चक्र – गोमती चक्र घर को बुरी नजर से बचाता है और जिस घर में गोमती चक्र होता है। उस घर में धन की हानि कभी नहीं होती है। मान्यता है कि भगवान विष्णु ने माता लक्ष्मी को गोमती चक्र उपहार में दिया था।

श्री यंत्र-  श्री यंत्र को नवयोनि चक्र भी कहते हैं, यह धन और भाग्य को आकर्षित करने वाला यंत्र होता है। धनतेरस के दिन इसे घर में लाकर इसकी पूजा करनी चाहिए।

चावल– चावल का इस्तेमाल अक्षत के रूप में होता है और हिंदू धर्म में चावल को एक विशेष स्थान दिया गया है। चावल का संबंध माता लक्ष्मी से भी जोड़ा जाता है, इसके अलावा चावल का संबंध माता अन्नपूर्णा से भी जोड़ा जाता है। धनतेरस के दिन चावल भी खरीदा जा सकता है क्योंकि यह अन्य भंडार को बढ़ाने का प्रतीक है।

See also  सपने में खुद को रोते देखना | sapne me khud ko rote dekhna

क्या करना चाहिए धनतेरस के दिन

  1. धनतेरस के दिन अगर आप लंबी आयु चाहते हैं तो गरीब लोगों को अन्न जरूर दान में दें।
  2. यह धनतेरस बहुत ही विशेष है क्योंकि यह मंगलवार के दिन पड़ रहा है, इसलिए हनुमान मंदिर जाकर दीया जलाएं और हनुमान जी को सिंदूर और तेल भी चढ़ाएं।

क्या नहीं खरीदना चाहिए

धनतेरस के दिन ही अमृत को लेकर धन्वंतरी भगवान प्रकट हुए थे और उसी अमृत को पीकर राहु नाम का राक्षस अमर हो गया था। इसलिए धनतेरस के दिन राहु ग्रह से संबंधित वस्तुओं को नहीं खरीदना चाहिए। इसलिए धनतेरस के दिन चीनी मिट्टी और कांच के बर्तनों को नहीं लेना चाहिए।

धनतेरस के दिन लोहे के बने किसी भी वस्तु को नहीं खरीदना चाहिए, वरना यह दुर्भाग्य को आकर्षित करता है।

धनतेरस के दिन काले रंग की वस्तु एवं सामग्री भी नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि यह दरिद्रता को आकर्षित करता है तथा दुर्भाग्य को भी बुलाता है।

धनतेरस के दिन तेल नहीं खरीदना चाहिए और ना ही ऐसी कोई मिठाई एवं पकवान लेना चाहिए, जिसमें तेल का इस्तेमाल हुआ हो।

धनतेरस के दिन क्या नहीं करना चाहिए

  1. धनतेरस के दिन मदिरापान शराबखोरी जैसे कृत्य नहीं करनी चाहिए
  2. धनतेरस के दिन मांस का सेवन नहीं करना चाहिए
  3. धनतेरस के दिन ना ही उधार देना चाहिए और ना ही उधार लेना चाहिए
  4. धनतेरस के दिन, दिन में बिल्कुल भी नहीं सोना चाहिए, क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होता है
  5. धनतेरस के दिन किसी से भी नहीं लड़े और किसी को भी बुरा ना बोले
See also  2023 में होली कब हैं? | 2023 me Holi kab hai

धनतेरस क्यों मनाया जाता है

इसके बहुत से कारण है लेकिन मुख्य कारण है कि धनतेरस के दिन धन्वंतरि भगवान प्रकट हुए थे, धन्वंतरी भगवान आयु के देवता हैं, स्वास्थ्य के देवता हैं, इसलिए उन्हें आज के दिन पूजा जाता है।

2021 में धनतेरस किस दिन मनाया जाएगा?

2 नवंबर 2021 को धनतेरस मनाया जा रहा है

धन्वंतरी भगवान को किस रंग की मिठाई चढ़ती है?

धन्वंतरी भगवान को पीले रंग की मिठाई चढ़ती है

कुबेर भगवान को किस रंग की मिठाई चलती है?

धनतेरस के दिन कुबेर भगवान को सफेद मिठाई चढ़ती है

धनतेरस के दिन किस कथा को सुनना चाहिए?

अगर आप लंबी आयु पाना चाहते हैं तो धनतेरस के दिन यमराज जी की कथा जरूर सुने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *