घर मे होते है लड़ाई- झगड़े, घर मे लाना चाहते हैं सुख-समृद्धि तो इसे जरूर पढे

घर मे होते है लड़ाई- झगड़े, घर मे लाना चाहते हैं सुख-समृद्धि तो इसे जरूर पढे

बहुत से घरो मे अक्सर लड़ाई झगड़े होते हैं, इन लड़ाई झगड़ो की वजह से घर के लोगो का मानसिक स्वास्थ ठीक नहीं रहता और यही से बड़ी समस्याओ का जन्म होता हैं। लड़ाई झगड़ो से मन पर बहुत ज्यादा प्रभाव होता हैं। मन अगर अशांत है तो चिंता का जन्म होता हैं और हमारे यहाँ बड़े बुजुर्गो न कहा हैं की चिंता चिता के सामन होती हैं।

मन खराब होने से अर्थ यानि धन और स्वास्थ्य दोनों का पतन होता हैं। इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं की ऐसे कौन से धार्मिक मान्यताए हैं जिनका पालन करने से घर के लड़ाई झगड़ो को खत्म किया जा सकता हैं।

  1. घर मे रोजाना या हफ्ते मे तीन दिन पानी मे समुद्री नमक मिलाकर पोछा लगाना चाहिए।
  2. खाने के लिए घर मे जब फल या मिठाई आए तो सबसे पहले उसमे से कुछ मिठाई या फल घर के इष्ट देव को अर्पित करे। इसके बाद ही उनका सेवन करे।
  3. घर मे अगर कोई नई वस्तु जैसे मोबाइल, टीवी, बाल्टी, लैपटॉप आदि लाते हैं तो उसपर हल्दी से तिलक कर इष्ट देव को उसके लिए धन्यवाद देना चाहिए।
  4. हर मंगलवार को पंचमुखी घी का दिया जरूर जलाना चाहिए।
  5. घर के दरवाजे खोलते समय या बंद करते समय चरमराने की आवाज नहीं अकर्ने चाहिए। अगर घर के दरवाजे बंद करने मे या खोलने मे आवाज करते हैं तो दरवाजो के हुक मे तेल डालिए।
  6. घर मे युद्ध से संबन्धित कोई भी पेंटिंग दीवालों मे मत लगाये। यहाँ तक की महाभारत के युद्ध से जुड़ी हुई भी कोई चित्र या पेंटिंग घर मे मत लगाये।
  7. घर मे टूटा हुआ काँच या बेकार हो चुकी वस्तु को मत रखिए उसे बाहर फेक दीजिये।
  8. सोने वाले कमरे मे बिस्तर के सामने कोई भी दर्पण नहीं रखना चाहिए।
  9. अगर तनाव मे रहते हैं तो सोते समय सिर पूर्व डिश मे और पैर पश्चिम दिशा मे करके सोये।
  10. रविवार के दिन गुड और घी का हवन करे और उसे घर के हर कमरे मे घुमाए, इससे घर का वातावरण शुद्ध होता हैं।
  11. कबूतर के मल को रवियर के दिन संग्रहीत करके बुधवार या रविवार के दिन कंडे की आग मे हवन करने से भी घर की नकारात्मक शक्ति का पतन होता हैं और लड़ाई झगड़े नहीं होते हैं।
  12. रसोई कभी भी उत्तर-पूरब दिशा मे नहीं होना चाहिए, ऐसा होने पर घर मे लड़ाई झगड़े होते हैं। रसोई दक्षिण-पूर्व दिशा मे होना चाहिए।
  13. घर मे काँटेदार वृक्ष, कैक्टस, दूधवाले पौधे नहीं लगाने चाहिए। जैसे कनेर का पौधा घर मे नई लगाना चाहिए। घर मे सुगंधित फूल ही लगाना चाहिए।
  14. पूजा घर मे अपने पूर्वजो की  तस्वीर नहीं रखनी चाहिए।
  15. घर के मुख्य द्वार मे स्वस्तिक का चिन्ह लगाए या फिर ॐ का चिन्ह जरूर लगाए।
  16. घर मे तुलसी का पौधा लगाए और रोज उसमे एक दिया जलाए।
  17. घर मे अक्सर पहली रोटी गाय के लिए निकली जाती हैं पर ध्यान रखे आखरी रोटी कभी नहीं खानी चाहिए आखरी रोटी कुत्ते के लिए होती हैं।
  18. पुरानी झाड़ू शनिवार के दिन बाहर फेकनी चाहिए। और नई झाड़ू धनतेरस और शनिवार के दिन खरीदनी चाहिए।
  19. घर के तीन दरवाजे एक सीध मे नहीं होने चाहिए। अगर हैं तो सबसे पीछे वाले दरवाजे को हमेश बंद रखे और दरवाजे मे एक दर्पण लगवा दे।
  20. उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व मे बाथरूम नहीं होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *