Hindi Story | Hindi Kahani

Hindi Kahani – दो शेरो की लड़ाई और बंदर की चतुराई | Hindi Story – Battle of two lions and Wise Monkey

एक बार की बात हैं, अफ्रीका में एक थॉमस नामका बंदर रहता था, थॉमस हनुमान जी का बहुत बड़ा भक्त था।

जंगल में राजा बनने के लिए दो शेर में लड़ाई होती रहती थी, जिसकी वजह से जंगल बहुत अशांत रहता था। हर जानवर डरा डरा से रहता था, क्योंकि बाहर से आया शेर बहुत ही गुस्सैल और दुष्ट था। वह निर्दोष जानवरों की हत्या करके खा जाया करता था।

उस शेर का नाम राउल था। वह जंगल के राजा सिम्बा को हरा कर खुद राजा बनना चाहता था। सिम्बा बहुत ही अच्छा शेर था। वह मांसाहार नही करता था, वह जंगल में लगे फलदार वृक्षों से फल तोड़ कर खाया करता था।

जंगल के जानवर सिम्बा को ही राजा बना देखना चाहते थे। इसलिए वो सब लोग मिलकर बंदर के पास गए, और उसे जंगल की लड़ाई को शांत करने के लिए प्रार्थना की। बंदर हनुमान जी का भक्त था, इस लिए उसे कुछ शक्तियां मिली हुई थी। लेकिन वह इन शक्तियों का इस्तेमाल दूसरो के ऊपर कर सकता था, और भलाई के लिए ही कर सकता था।

उसने जानवरों को बताया की अभी सिम्बा का समय बेकार चल रहा हैं, जल्द ही वह इस युद्ध में मारा जायेगा। और जंगल में घोर संकट आएगा।

सभी जानवर डर गए। बंदर राउल के पास गया और उसे बताया की सिम्बा और तुम्हारी लड़ाई में तुम जीत जाओगे। पर जंगल के जानवर तुम्हे राजा के रूप में स्वीकार्य नहीं करेंगे। तथा वो तुम्हारे खिलाफ साजिश करेंगे, पास के ही जंगल में लुटेरे भेड़ियों और गीदड़ो का एक गुट हैं, जो की बहुत ही दुष्ट और हत्यारे हैं। जंगल के जानवरों ने तुम्हे मरवाने के लिए सुपाड़ी देदी हैं।

See also  गीतांजली शुक्ला की Best Top Hindi Story 2022- कंजूसी या फिर बचत

तुम बहुत दिनो तक यहां के राजा नही रह पाओगे।

यह सब आज मैने अपनी शक्ति से भविष्य देखा हैं, अब तुम्हारे हाथ में हैं की तुम्हे क्या करना हैं।

राउल शेर यह भविष्यवाणी सुन कर डर गया, उसने बदर से पूछा की वह कहा चला जाए, जिससे की वह लंबे समय तक जिंदा रह सके।

बंदर ने उसे दूसरे जंगल भेज दिया, जहां कोई राजा नही था।

अगले दिन जंगल में खबर फैल गई की शैतान शेर राउल जंगल छोड़ कर चला गया हैं, सभी खुश हुए और बंदर के पास आकर पूछे की आपने उस शैतान शेर से ऐसा क्या बोला की वह यहां से चला गया। तब बंदर ने कहा की झूठ जिसने उसे डरा दिया।

तब कौए ने कहा की आप भगवान के भक्त हो कर झूठ बोला? यह तो गलत किया आपने।

तब बंदर ने कहा की जब कोई झूठ देश या धर्म को बचाने के लिए बोला जाता हैं तो उससे बड़ा सत्य कोई नही हैं।

तब सभी जानवरों ने उत्साह मनाया, रात भर भगवान का भजन किया, फिर भंडारा हुआ। राजा सिम्बा ने कई वर्षो तक शासन किया और जंगल के जानवरों की सेवा की।

इस hindi story को अजीत मिश्रा ने लिखा हैं, यह कहानी एक बंदर की हैं जिसने बुद्धि का इस्तेमाल करके दो ताकतवर शेरो की लड़ाई को रोक दिया था। यह hindi kahani कैसी लगी कमेन्ट करके जरूर बताए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *